Posts

Showing posts from January, 2024

ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर वाले लोगों की हो सकती है जल्दी मौत, अध्ययन में सामने आया चौकाने वाला आंकड़ा

Image
स्वीडन में कारोलिंस्का इंस्टिट्यूट के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन में लाइफ एक्सपेक्टेंसी ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) के चिंताजनक प्रभाव के बारे में बताया गया है. अध्ययन से पता चला कि ओसीडी वाले व्यक्तियों में समय से पहले मृत्यु होने की संभावना 82 प्रतिशत ज्यादा है, जिसमें प्राकृतिक और अप्राकृतिक दोनों कारण शामिल हैं. जिसमें प्राकृतिक और अप्राकृतिक दोनों कारण शामिल हैं. हालांकि पहले किए गए शोध में ओसीडी वाले व्यक्तियों में बढ़ी हुई मृत्यु दर की पहचान की गई थी, लेकिन इसमें योगदान देने वाले स्पेसिफिक फेक्टर्स की पूरी तरह से जांच नहीं की गई थी. जिससे पता चलता है कि ओसीडी वाले व्यक्तियों में समय से पहले मौत के कारणों का ठीक से पता लगाया गया है. ओसीडी, जो लगभग 2 प्रतिशत आबादी को प्रभावित करती है. यह डिसऑर्डर डेली लाइफ को प्रभावित करता है, रिश्तों, सामाजिक जुड़ाव और डेली कामकाज को प्रभावित करता है. यह भी पढ़ें:  नेचुरल तरीके से बालों की ग्रोथ को सुपरफास्ट करती हैं ये चीजें, गंजी खोपड़ी पर भी उगने लगेंगे बाल, डाइट में करें शामिल चार दशकों (1973-2020) तक चले शोध में ...

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू

Image
Fighter Social Media Review In Hindi: 26 जनवरी रिपब्लिक डे से पहले 25 जनवरी को सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर मचअवेटेड फिल्म फाइटर रिलीज हो गई है, जिसकी बीते कई दिनों से खूब चर्चा सुनने को मिल रही थी. वहीं अब फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस ने अपना रिव्यू देना शुरु कर दिया है कि फिल्म कैसी है. इसके चलते सोशल मीडिया पर फाइटर फर्स्ट डे फर्स्ट शो ट्रैंड कर रहा है और लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.  एक यूजर ने लिखा, मैंने देख ली. फाइटर बेस्ट है, ऋतिक बेस्ट है, दीपिका बेस्ट है, अनि बेस्ट है और सिद्धार्थ भी बेस्ट हैं. सभी को सैल्यूट है. दूसरे यूजर ने लिखा, दूसरे यूजर ने लिखा, फाइटर का एरियल शॉट केवल सीन नहीं है. यह मोमेंट है, जो हमारी सांसे तेज कर देता है. अच्छी फिल्म है ऋतिक रोशन. Watched…? Fighter the best Hrithik the best Deepika the best Anil the best Sid the bestest SALUTE to all ? pic.twitter.com/LHqAWu7Ym7 — Rakesh Roshan (@RakeshRoshan_N) January 24, 2024 Fighter's aerial shots are not just scenes; they're moments tha...

गुजरात नाव हादसा : ठेका लेने वाली कंपनी का साझेदार ओडिशा से गिरफ्तार

वडोदरा: वडोदरा की जिस झील में हाल में हुए नौका हादसे में 12 विद्यार्थियों और दो शिक्षकों की मौत हुई थी उसके किनारे के रखरखाव का ठेका प्राप्त करने वाली निजी कंपनी के साझेदार को ओडिशा से बुधवार को पकड़ लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी में 19 लोगों को नामजद किया गया है और अबतक सात लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है. सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मनोज निनामा ने बताया कि वडोदरा के बाहरी इलाके में स्थित हरनी क्षेत्र में मोटनाथ झील की देखरेख की जिम्मेदारी कोटिया प्रोजेक्ट्स को दी गई थी जिसके हिस्सेदार गोपाल शाह को ओडिशा के टिटलागढ़ से गिरफ्तार किया गया है. निनामा ने बताया कि ओडिशा से शाह को वडोदरा लाने की प्रक्रिया चल रही है और विस्तृत जानकारी आरोपी को गुजरात लाने के बाद दी जाएगी. उल्लेखनीय है कि 18 जनवरी को मोटनाथ झील में पिकनिक मनाने न्यू सनराइज स्कूल के बच्चे और शिक्षक गए थे और नाव क्षमता से अधिक भार होने की वजह से पलट गई. इस हादसे में 12 विद्यार्थियों और दो शिक्षकों की डूबने से मौत हो गई जबकि 18 विद्यार्थियों और दो शिक्षकों को बचा लिया गया. पुलिस ने नाव ...

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ( Karpoori Thakur) को इस साल 'भारत रत्न' (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जा रहा है. कर्पूरी ठाकुर बिहार में 2 बार मुख्यमंत्री और एक बार उप-मुख्यमंत्री रहे. उन्हें दबे-कुचलों और पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए जाना जाता है. लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) से पहले 'भारत रत्न' (Bharat Ratna)का ऐलान करके भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्षी दलों के INDIA अलायंस को बेचैन कर दिया है. इसे मोदी सरकार का 'मास्टर स्ट्रोक' माना जा रहा है. मरणोपरांत कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' देने का ऐलान करके मोदी सरकार ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के EBC (अति पिछड़ा वर्ग) कार्ड पर भी बड़ा दांव खेला है. ऐसे में 2024 की जंग से पहले OBC वर्ग के 'हमदर्द' को लेकर भी बहस छिड़ गई है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार कई मौकों पर कर्पूरी ठाकुर के लिए 'भारत रत्न' की मांग कर चुके हैं. आइए समझते हैं कि कर्पूरी ठाकुर के लिए 'भारत रत्न' के ऐलान को INDIA अलायंस के खिलाफ बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक कैसे माना जा रहा ह...

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा 29 जनवरी को बिहार में करेगी प्रवेश 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा'' 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी और तीन दिनों में चार जिलों से गुजरेगी. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय ‘सदाकत आश्रम' में सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी 29 जनवरी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से बिहार के किशनगंज जिले पहुंचेंगे और लोगों से बातचीत करने के साथ-साथ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे . उन्होंने बताया कि राहुल गांधी किशनगंज में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 30 जनवरी को पूर्णिया और उसके बाद 31 जनवरी को कटिहार जिला जाएंगे जहां वे जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे तथा उसके बाद वे फिर से पश्चिम बंगाल लौट जाएंगे . मिश्रा ने कहा, “ राहुल जी यात्रा के क्रम में पूर्णिया और कटिहार जिला में आयोजित की जाने वाली रैलियों में भाग लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद सहित महागठबंधन के अन्य सहयोगी दलों को निमंत्रण भेजा गया है और वे आने के लिए सहमत हो ...

प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Image
अयोध्या में सोमवार को होने वाले राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें 10,000 सीसीटीवी कैमरे लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी निगरानी के लिए तैनात किये गये हैं. अयोध्या में धर्मपथ और रामपथ से लेकर, जहां भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है, वहीं हनुमानगढ़ी इलाके की गलियों और अशर्फी भवन रोड तक, पुलिसकर्मियों को सड़कों पर गश्त करते देखा जा सकता है. उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम ने भी शनिवार को अयोध्या में गश्त की थी. शहर के लगभग हर प्रमुख चौराहे पर कंटीले तारों के साथ चलते-फिरते अवरोधक देखे जा सकते हैं, क्योंकि पुलिसकर्मी उनका उपयोग विशेष रूप से अति विशिष्ट जनों के आने-जाने के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए करते हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं उप्र के पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने हाल में कहा था कि ''22 जनवरी को होने वाला 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है. इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने संपूर्ण क्षे...

राहुल गांधी 22 जनवरी को वैष्णव संत शंकरदेव के जन्मस्थान पर जायेंगे : कांग्रेस

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अयोध्या में रामलला विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली बोर्दोवा थान का दौरा करने से बचने की असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के परामर्श पर कांग्रेस ने रविवार को जोर देकर कहा कि गांधी की यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि गांधी अपनी पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार असम के नागांव जिले में बोर्दोवा थान का दौरा करेंगे. उन्होंने आग्रह किया कि 'इस पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए'. गांधी मणिपुर से मुंबई तक 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का नेतृत्व कर रहे हैं और यह यात्रा 18 जनवरी को असम पहुंची थी और यह 25 जनवरी तक प्रदेश में रहेगी. कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा रविवार को नागांव पहुंचेगी और रात में वहीं रुकेगी तथा अगली सुबह वहां से आगे के लिये प्रस्थान करेगी. गांधी के साथ यात्रा में शामिल रमेश ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यात्रा का मार्ग 3-4 सप्ताह पहले तय किया गया था और कार्यक्रम के अनुसार, हम 22 जनवर...

गठबंधन के लिए कांग्रेस से बातचीत जारी, जल्द फैसला होने की उम्मीद : अखिलेश यादव

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के साथ सीट बंटवारे पर सहमति बनने के एक दिन बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि गठबंधन के लिए कांग्रेस से बातचीत जारी है और उन्‍होंने उम्मीद जताई कि फैसला जल्द होगा. यहां सपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘हम कांग्रेस से (लोकसभा चुनाव में) गठबंधन के लिए बातचीत कर रहे हैं, दिल्ली में कई बैठकें हो चुकी हैं. जल्द ही और बैठकें होंगी और रास्ता निकाला जाएगा.'' उन्होंने कहा, ‘‘विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' को मजबूत होना चाहिए. सवाल सीट का नहीं बल्कि जीत का है, जीत के आधार पर हम सब मिलकर फैसला लेंगे.'' समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को गठबंधन की औपचारिक घोषणा की. इसके साथ ही रालोद ने कहा कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात सीट पर चुनाव लड़ेगी. इस साल के अंत में होने वाले चुनाव के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर गठबंधन की घोषणा की. हालांकि, 2019 के लोकसभा ...

समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल ने लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की

समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की शुक्रवार को औपचारिक घोषणा की और सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' (पूर्व में ट्विटर) के जरिये गठबंधन की घोषणा की. यादव ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई. जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं.'' ‘एक्स' पर अखिलेश के ट्वीट को दोबारा पोस्ट करते हुए जयंत चौधरी ने 'एक्स' पर लिखा, ''राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें.'' जयंत चौधरी ने इसके साथ ही अपने पोस्ट के साथ तस्वीरें भी डाली जिसमें वह और अखिलेश यादव हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं. रालोद प्रवक्ता अनिल दुबे ने ‘पीटीआई-भाषा' से बात करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है...

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपये का जुर्माना

उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने ‘‘निरर्थक'' याचिकाएं दाखिल करने को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) की लोकसभा सदस्यता बहाल करने वाली अधिसूचना को रद्द करने के अनुरोध संबंधी याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी और याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. उच्चतम न्यायालय ने ‘मोदी' उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में चार अगस्त, 2023 को उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी. उच्चतम न्यायालय से राहत मिलने के तीन दिन बाद सात अगस्त को लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी कर गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी थी. लखनऊ निवासी अशोक पांडे द्वारा दाखिल याचिका न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई. पीठ ने इस बात पर गौर किया कि मामले की सुनवाई के लिए दो बार बुलाये जाने के बावजूद पांडे उसके समक्ष पेश नहीं हुए. इसने याचिकाकर्ता द्वारा दायर अलग-अलग याचिकाओं पर अदालत द्वारा सुनाए गए दो पिछले आदेशों का भी हवाला दिया. पीठ ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने...

Exclusive: प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर आई सामने

अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) लगभग बनकर तैयार है. बरसों इंतजार के बाद श्रीरामलला राम मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं. 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन और प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) का कार्यक्रम है. इस बीच भगवान राम की मूर्ति की पहली झलक सामने आ गयी है. गुरुवार रात रामलला की मूर्ति कि पहली झलक सामने आयी. मूर्ति को गर्भ गृह में रखा गया है.  प्राण प्रतिष्ठा के लिए 16 जनवरी से ही अनुष्ठान शुरू हो गए हैं. 17 जनवरी (बुधवार) को गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की 200 किलो वजन की नई मूर्ति को जन्मभूमि मंदिर परिसर लाया कल लाया गया था और उसे आज गर्भगृह में पहुंचाया गया है. पहले इस रामलला की मूर्ति को मंदिर परिसर भ्रमण कराने का प्लान था, लेकिन मूर्ति का वजन होने के कारण इसकी जगह रामलला की 10 किलो की चांदी की मूर्ति परिसर में घुमाई गई. 22 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे होगी प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के ...

दृष्टिबाधितों के लिए कला का नया आयाम: 'हुनर अनलिमिटेड' में NFC तकनीक से सजी पेंटिंग्स

Image
PHD चैम्बर ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्री द्वारा आयोजित 'हुनर अनलिमिटेड' कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकलाओं ने नवाचार और सामाजिक समावेशीता का अनूठा मिश्रण प्रस्तुत किया. लेकिन ये कलाकृतियाँ सामान्य नहीं थीं क्योंकि इनमें नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) और क्विक रिस्पॉन्स (QR) कोड तकनीक का इस्तेमाल किया गया था, जिससे दृष्टिबाधित लोग भी कला का अनुभव कर सकते हैं.   18 जनवरी को PHD के मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने तकनीकी और सृजनात्मकता के संगम के माध्यम से एक नई पहल की. NFC और QR कोड्स जो चित्रों में लगे थे, उन्होंने दृष्टिबाधित आगंतुकों को अपने स्मार्टफोन से स्कैन करने और ऑडियो विवरणों के माध्यम से कला को अनुभव करने की संभावना प्रदान की.सेंट स्टीफेंस कॉलेज के ऑर्थोपेडिक डॉ. मैथ्यू वर्गीज, जिन्होंने इन चित्रों को कार्यक्रम में लाने में मुख्य भूमिका निभाई, ने इस तकनीक के क्षेत्र में क्रांतिकारी क्षमता को रेखांकित किया. उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, "दुनिया भर के संग्रहालयों में दृष्टिबाधितों के लिए नैरेशन तकनीकें हैं. हमारी दृष्टि है कि भारत के हर स...

PM मोदी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से रोकने के लिए याचिका दायर

प्रयागराज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या स्थित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से रोकने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है. इसमें दोनों को समारोह में शामिल होने से रोकने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. गाजियाबाद के भोला दास नाम के एक व्यक्ति द्वारा दायर इस याचिका में इस साल आम चुनाव होने तक और न्याय के हित में सभी शंकराचार्यों की सहमति मिलने तक प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से रोकने का अनुरोध किया गया है. इस जनहित याचिका में, केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश, राज्य के मुख्यमंत्री और चारों शंकराचार्यों को प्रतिवादी के तौर पर पक्षकार बनाया गया है. याचिका में कहा गया है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकार की शक्तियों का दुरुपयोग कर रही है और आगामी चुनाव में अपने राजनीतिक हित के लिए सनातन संस्कृति को नष्ट कर रही है. याचिका में कहा गया है कि धर्म गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती और शंकराचार्...

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. हुपेंडी ने कहा कि उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के रूखे व्यवहार से परेशान होकर इस्तीफा दिया है. हुपेंडी ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है तथा उनके साथ राज्य के कुछ अन्य पदाधिकारियों ने भी पार्टी छोड़ दी है. उन्होंने बताया, ''मैंने और मेरे साथ छह-सात अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.'' हुपेंडी ने कहा, ''मैं सरकारी नौकरी में था. मैं समाज के लिए कुछ करना चाहता था इसलिए मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया. यह पार्टी मुझे बेहतर लगी तथा दिल्ली में जो काम कर रहे थे, उससे मैं प्रभावित था.'' उन्होंने कहा, ''राज्य में पार्टी का संगठन कमजोर था लेकिन मैं इसमें आया और मैंने अच्छा काम किया जिससे संगठन बढ़ा. जब यहां 2023 में विधानसभा चुनाव हुए तब हम लोगों ने 90 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. लेकिन पार्टी पूरी सीट पर नहीं लड़ी. हम कहते रह गए. मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं तो कम से कम मुझे बता दे...

भारत से लेकर अमेरिका तक, चुनावी साल 2024 में वर्ल्ड मार्केट पर क्या पड़ेगा असर?

साल 2024 दुनिया के लिए अहम साल साबित होने जा रहा है. दुनिया के 60 प्रतिशत से अधिक आर्थिक उत्पादन और आधी से अधिक आबादी वाले देशों में इस साल चुनाव होने हैं. भारत, अमेरिका समेत 61 देशों (और यूरोपीय यूनियन) में राष्ट्रपति या संसदीय चुनाव होंगे. दुनिया की कुल आबादी का 49% हिस्सा मताधिकार यानी वोटिंग राइट्स का इस्तेमाल करेगा. जबकि इसी साल की शुरुआत में बांग्लादेश में 7 जनवरी और ताइवान में 13 जनवरी को चुनाव हो चुके हैं. समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान के मतदाताओं ने शनिवार (13 जनवरी) को सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार लाई चिंग-ते को सत्ता में लाने के लिए चीनी दबाव को खारिज कर दिया. सोमवार को अमेरिकी रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को आयोवा (Iowa)में पार्टी की पहली नामांकन प्रतियोगिता का सामना करना पड़ा. आइए डालते हैं इंटरनेशनल मार्केट के फोकस वाले प्रमुख देशों के चुनावों पर एक नजर:- यूरोप (EUROPE) यूरोप के पुर्तगाल में 10 मार्च, बेल्जियम में 9 जून, यूरोपीय संसद में 6-9 जून, क्रोएशिया में शरद ऋतु/सर्दियों में चुन...

अयोध्या पहुंचे कांग्रेस के कई नेता, सरयू नदी में लगाई डुबकी; रामलला का किया दर्शन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर को अयोध्या पहुंचकर पवित्र सरयू में स्नान किया और प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया. हालांकि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है. कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश पार्टी इकाई के प्रभारी अविनाश पांडेय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राय, वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस, उप्र इकाई के प्रमुख कैप्‍टन बंशीधर मिश्र व अन्‍य ने सरयू नदी में पवित्र डुबकी लगाई तथा रामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए. नया घाट पर कांग्रेस नेताओं ने लगायी डुबकी कांग्रेस प्रवक्ता पुनीत पाठक ने बताया कि प्रतिनिधित्व मंडल के सदस्यों ने रामलला की पावन भूमि अयोध्या धाम के नया घाट पर आस्था की डुबकी लगाकर बाबा नागेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन कर लोक कल्याण की कामना की. उन्होंने बताया, “ इस दौरान नया घाट पर पंडा समाज ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट किये. इसके पश्चात हनुमानगढ़ी में माथा टेकक...

पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर की बात, दोनों नेताओं के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए एक खाका विकसित करने पर सहमत हुए. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी. बयान के अनुसार पीएम मोदी ने कहा कि पुतिन के साथ उनकी ''अच्छी बातचीत'' हुई और उन्होंने 2024 में ब्रिक्स की रूस की अध्यक्षता सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. पीएमओ से जारी बयान के मुताबिक, टेलीफोन पर हुई इस बातचीत में प्रधानमंत्री ने रूस को ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए शुभकामनाएं भी दीं. रूस ने एक जनवरी, 2024 को ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि वह और पुतिन भविष्य की पहल के लिए एक खाका तैयार करने पर भी सहमत हुए. उन्होंने कहा, ''राष्ट्रपति पुतिन के साथ अच्छी बातचीत हुई. हमने अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी में विभिन्न मुद्दों पर हुई प्रगति का जायजा लिया और भविष्य की ...

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री संधू सिंह धर्मसोत PMLA के तहत गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने वन विभाग में हुई कई अनियमितताओं के मामले में मनी लॉंड्रिंग के केस में पंजाब के पूर्व मंत्री संधू सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया है. पूर्व मंत्री पर आरोप है कि रिश्वत लेकर तमाम अनियमितताओं को बरतते हुए उन्होंने  पेड़ काटने के लिए NOC दी थी.  पेड़ों की कटाई के परमिट के बदले संबंधित मंत्रियों और वन विभाग के अधिकारियों द्वारा रिश्वत लेने का आरोप उनके ऊपर लगा था.  15 ठिकानों पर हुई थी छापेमारी बताते चलें कि प्रवर्तन निदेशालय ने 30 नवंबर 2023 को पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और नई दिल्ली में 15 जगहों पर छापेमारी की थी. ये छापेमारी पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, संगत सिंह गिलजियां, उनके सहयोगियों और फॉरेस्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा कुछ निजी लोगों के घरों में की गई थी. ईडी ने पंजाब पुलिस विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर करवाई की थी.   कई मामलों में रिश्वत लेने का है आरोप ये जांच वन विभाग के मंत्री और अधिकारियों द्वारा पेड़ों के कटान के लिए परमिट जारी करने, वन विभाग में ट्रांसफर,पोस्टिंग, वन विभाग से एनओसी जारी करन...

मोहनीश बहल की बेटी को देख लोगों को याद आई दादी नूतन, फोटो देख बोले- सादगी हो तो ऐसी

नूतन फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा रह चुकी हैं, जिन्हें कई फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है. वहीं नूतन की पोती प्रनूतन भी कम खूबसूरत नहीं हैं. प्रनूतन मोहनीश बहल की बेटी हैं. हालांकि, प्रनूतन अब तक सिर्फ दो ही फिल्मों 'हेलमेट' और 'नोटबुक' में नजर आई हैं. बावजूद इसके बहुत कम ही समय में ही इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं. जी हां, नूतन की पोती प्रनूतन दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं. वे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटो व वीडियो के जरिए अक्सर फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं. इसी क्रम में प्रनूतन बहल ने अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है. प्रनूतन बहल का इंस्टा प्रोफाइल वैसे तो उनकी खूबसूरत तस्वीरों से भरा है, लेकिन चार दिन पहले उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है, जो इस समय चर्चा में है. इस फोटो में प्रनूतन की बेमिसाल खूबसूरती देख फैन्स भी दंग रह गए हैं. प्रनूतन को तस्वीर में मल्टी कलर की साड़ी में देखा जा सकता है. एक के बाद एक प्रनूतन ने तीन फोटो शेयर की है, जिसमें वे सोफे पर बैठी पोज देती नजर आ रही हैं. फ्लोरल शिमर मल्टी कलर साड़ी में प्रनूतन काफी ग्...

'इंडिया' गठबंधन की बैठक में नीतीश को संयोजक बनाने का प्रस्ताव आया था : संजय झा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक करीबी सहयोगी ने शनिवार को पुष्टि की कि जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख को ‘इंडिया' गठबंधन का संयोजक बनाने का ‘प्रस्ताव' डिजिटल माध्यम से हुए गठबंधन नेताओं की बैठक में आया था. जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा ने कहा कि कुमार ने इस पेशकश को अभी तक मंजूरी नहीं दी है, जिस पर पार्टी के अंदर चर्चा की जाएगी. उन्होंने यह दावा भी किया कि बिहार के मुख्यमंत्री कांग्रेस के किसी नेता के अध्यक्ष बनने के पक्ष में हैं. मुख्यमंत्री आवास के बाहर जब पत्रकारों ने उनसे पूछा तो झा ने कहा, ‘‘हां, एक प्रस्ताव आया था.'' वह गठबंधन की सभी बैठकों में कुमार के साथ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने अब तक इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी नहीं दी है. हम पार्टी के भीतर इस विषय पर चर्चा करने के बाद आपको बताएंगे.'' जद(यू) नेता ने इस दावे को खारिज कर दिया कि कुमार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गठबंधन का अध्यक्ष बनाने के सैद्धांतिक फैसले से नाराज थे. झा ने दावा किया, ‘‘इसके उलट, यह हमारे माननीय मुख्यमंत्री ही थे, जिन्होंने स्वयं कांग्रेस...

राज्यसभा चुनाव : AAP के संजय सिंह, एन डी गुप्ता, स्वाति मालीवाल निर्विरोध निर्वाचित

राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की ओर से नामित आम आदमी पार्टी के संजय सिंह (Sanjay Singh), एन डी गुप्ता (ND Gupta) और स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इन चुनावों के लिए किसी भी अन्य पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारे थे. दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्यसभा के लिए नामित किये गए सभी तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं और आज प्रमाणपत्र भी जारी किये गये हैं.'' दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को बधाई दी. आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राज्यसभा के लिए निर्वाचित आम आदमी पार्टी के तीनों नेताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि आप आम आदमी के मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाएंगे और दिल्ली की जनता के अधिकारों के लिए लड़ेंगे.'' नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख नौ जनवरी थी जबकि नामांकन पत्रों की जांच 10 जनवरी को...

गर्ल फ्रेंड की हत्या करके फरार हुए आशिक को मुंबई पुलिस ने धरदबोचा

नवी मुंबई के तुर्भे में गर्ल फ्रेंड की हत्या करके फरार हुए आशिक को मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया है. आरोपी जन्मदिन मनाने के लिए गर्लफ्रेंड को ले गया था और उसकी हत्या करके फरार हो गया था. नवी मुंबई के तुर्भे में हत्या की यह सनसनीखेज वारदात हुई. मुंबई में रहने वाले 24 साल के शोएब शेख ने अपनी 35 साल की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और भागकर मुंबई गया. खास बात यह है कि इस हत्या का राज तुर्भे पुलिस ने नहीं, बल्कि मुंबई की साकीनाका पुलिस ने खोला. डीसीपी दत्ता नलावडे ने बताया कि नौ जनवरी को साकीनाका पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शोएब किसी वारदात को अंजाम देकर आया है और भागने की फिराक में है. सूचना मिलते ही पुलिस ने उसका पता लगाकर उसे पकड़ लिया. उससे पूछताछ की गई तो उसनें तुर्भे की लॉज में हत्या करने की बात कबूल की. इसके बाद शोएब को तुर्भें पुलिस के हवाले कर दिया गया. लॉज के मैनेजर प्रकाश के मुताबिक दोनों रात 11 बजे के करीब आए थे. शोएब अपने साथ गर्ल फ्रेंड का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए  केक भी लाया था. मैनेजर के मुताबिक शोएब थोड़ी देर में बाहर चला गया. आधे घंटे बाद जब उनके खाने का प...

VIDEO: कैप्टन जैक स्पैरो के अंदाज में सिर पर बंदूक तान कर भीख मांग रहा है ये शख्स

सामान्य नजर आने वाली चीजों पर हमारा ध्यान नहीं जाता, लेकिन अगर कोई चीज थोड़ी सी भी अटपटी हो तो फौरन हमारा ध्यान खींचती है. सोशल मीडिया के दौर में लोगों का ध्यान खींचने के लिए इन्फ्लुएंसर्स रोज नए-नए तरीके आजमाते नजर आते हैं. अक्सर कंपनियां अपना प्रोडक्ट बेचने के लिए हमारा ध्यान खींचती हैं और उसे खरीदने के लिए कस्टमर को इंफ्लूएंस करने की कोशिश करती है. शायद ही आपने किसी भिखारी को ध्यान खींचने के लिए जतन करते देखा होगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भिखारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहे शख्स ने समुद्री लुटेरे का गेटअप रखा हुआ है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. इस शख्स के गेट अप ने कुछ यूजर्स को 'द कैरेबियन' मूवी के चर्चित किरदार कैप्टन जैक स्पैरो की याद दिला दी. बंदूक दिखा कर ले रहा है पैसा वीडियो में समुद्री लुटेरे के गेटअप में एक शख्स मस्तमौला अंदाज में चलते हुए कार के पास आता है. उसके हाथ में एक बंदूक भी है, जिसे वो कार में बैठकर वीडियो बना रहे शख्स पर तानते हुए उसकी तरफ बढ़ता है. नजदीक आने पर शख्स बंदूक नीचे कर ल...

"मेरे बेटे का ख्याल रखना...": हमास से बंधक की मां ने कहा; इजरायल से सीजफायर की मार्मिक अपील भी की

Image
फ्रांसीसी गाजा बंधक की मां ने इजरायल से युद्ध विराम की मांग की है. महिला मैरी-पास्केल रैडौक्स अपने बेटे ओरियन की खबर के लिए तीन महीने से इंतजार कर रही हैं, जिसके बारे में माना जाता है कि 7 अक्टूबर को इज़रायल में हमले के बाद गाजा पट्टी में हमास ने उसे बंधक बना लिया था. दक्षिण पश्चिम फ़्रांस में टूलूज़ के पास रहने वाली रैडौक्स ने इज़रायल और फ़िलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास से बंधकों को मुक्त करने की अनुमति देने के लिए युद्ध खत्म करने, या कम से कम युद्ध विराम करने का आग्रह किया है. 62 वर्षीय रैडौक्स ने कहा, "बंधकों, नागरिकों, बच्चों, परिवारों और सैकड़ों निर्दोष लोगों के लिए युद्ध विराम होना चाहिए." रैडौक्स ने इजरायली प्रधानमंत्री से कहा, "हम बेंजामिन नेतन्याहू से भी यही पूछ रहे हैं." 13 दिसंबर को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने युद्ध विराम के आह्वान वाले एक गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव का समर्थन किया, लेकिन इजरायली प्रधानमंत्री ने इसे तब तक खारिज कर दिया, जब तक कि हमास खत्म नहीं हो जाता. रैडौक्स ने चिंता जताते हुए कहा, "मैं हमास से मेरे बेटे की देखभाल करने ...

हल्की मूंछों में दिख रहा ये लड़का आज है फिल्मों की जान, कभी लोग लगाने से डरते थे पैसे, पिता ने खुद बना दिया सुपरस्टार...पहचाना क्या?

हल्की-हल्की मूंछों वाला ये टीनएजर बॉलीवुड के एक सुपरस्टार का बेटा है और खुद भी आज बॉलीवुड का बहुत बड़ा सितारा है. हाल ही में इनके बेटे की भी शादी हुई है. फिल्मी दुनिया में दमदार एक्शन हीरो की पहचान बना चुके इस बच्चे ने फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बावजूद अपने दम पर अपनी पहचान बनाई. इनके ढाई किलो के हाथ की चर्चा पूरे बॉलीवुड में होती है, अब तो आप इन्हें पहचान ही गए होंगे. जी, हां ये सनी देओल के टीनएज की तस्वीर है. साल 1982 में अमृता सिंह के साथ आई अपनी पहली फिल्म से ही बॉलीवुड में सनी देओल को पहचान मिल गई. 1980 और 1990 के दशक में सनी ने कई सफल फिल्में दी. इन सफल फिल्मों के बावजूद 1990 में आई सनी देओल की फिल्म ‘घायल' को कोई प्रोड्यूसर नहीं मिल रहा था. इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया था. फिल्म के लिए कई प्रोड्यूसर्स को अप्रोच किया गया था, लेकिन किसी ने सनी की इस फिल्म में पैसे लगाने के लिए रजामंदी नहीं जताई. जब फिल्म घायल के लिए कोई प्रोड्यूसर नहीं मिला तब पिता धर्मेंद्र और खुद सनी देओल ने मिलकर फिल्म प्रोड्यूस किया और फिल्म सुपरहिट रही. सनी देओल की इस फिल्म ने जमकर कमा...

"ऐतिहासिक दिन का हिस्सा..." : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे. इससे इस बारे में उनका रुख स्पष्ट हो गया. हालांकि उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया है. विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे होने के साथ ही राज्य के लोक निर्माण मंत्री हैं. विक्रमादित्य सिंह ने रामलला के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने के निमंत्रण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को धन्यवाद दिया. सिंह ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है और मैं हिमाचल प्रदेश से आमंत्रित कुछ लोगों में शामिल होने पर स्वयं को भाग्यशाली मानता हूं और मुझे और मेरे परिवार को यह सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को धन्यवाद देता हूं.'' उन्होंने कहा, ‘‘यह इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनने का जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है और ...

‘न टायर्ड’ और ‘न रिटायर’ : हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह न तो ‘टायर्ड' हैं और न ही ‘रिटायर' हैं और दावा किया कि प्रदेश में करीब दो लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं जिन्हें इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भरा जाएगा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यहां बरोदा में आयोजित पार्टी की जनआक्रोश रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जननायक जनता पार्टी (जजपा) सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि पिछले तकरीबन 10 साल में हरियाणा आज बेरोजगारी और अपराध में नंबर एक बन गया है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “आज हरियाणा में दो लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं. पक्की नौकरियों को कौशल रोजगार निगम के जरिए कच्ची (अनुबंध) में बदल दिया गया.” उन्होंने कहा, “यही काम अग्निवीर योजना में हुआ जिसमें 18 साल का नौजवान भर्ती होगा और चार साल बाद 22 वर्ष की आयु में बेरोजगार होकर वापस घर लौट आयेगा.” कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कौशल रोजगार निगम को खत्म कर खाली पड़े दो लाख सरकारी पदों पर पक्की (नियमित) भर्ती की जाएगी. हुड...