MP में बेखौफ अपराधियों ने 2 व्यपारियों को मारी गोली, 1 की मौत
मुरैना (मध्य प्रदेश) के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना में 1 व्यपारी की मौत हो गई तो वहीं, दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को लेकर केस दर्ज किया और छानबीन शुरु कर दी है. बताया जाता है कि बानमोर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर कपड़े की दुकान पर व्यपारी बैठा था. इस दौरान अपराधियों ने उसपर गोलीबारी कर दी. इसके बाद इलाज के दौरान बानमोर के कपड़ा व्यवसाई और प्रॉपर्टी डीलर कैलाश चंद गुप्ता की मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि यह हत्या प्रॉपर्टी विवाद में हुई है. गोलीबारी की यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है. पुलिस ने व्यपारी के परिजनों की सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच में जुट गई है. MP: मुरैना में व्यापारियों की गोली मारकर हत्या, वीडियो आया सामने pic.twitter.com/bNmSuRvcaU — NDTV India (@ndtvindia) March 31, 2023 वहीं, दूसरी घटना नूराबाद थाना क्षेत्र के करुआ मोड़ के पास हुई है. यहां अपराधियों ने तेल व्यवसारई रमेश चंद्र बिरला को रंगदारी टैक्स नहीं देने पर गोली मार दी. इस घटना...