Posts

Showing posts from June, 2023

Spy Box Office Collection Day 1: बलवड ह जए सवधन एक क बद एक बलकबसटर दत ज रह ह सउथ क य सपरसटर 'सपई' न पहल दन कम डल इतन करड

साउथ सिनेमा की कई फिल्में बीते कुछ वक्त से बॉलीवुड की फिल्मों पर हावी होती जा रही है. इनमें ज्यादातर कम बजट की फिल्में. साउथ की कई फिल्में कम बजट होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हैं. ऐसा ही कुछ हाल ही में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म स्पाई है. स्पाई इस बकरीद के मौके पर गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. रिलीज होते के साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. स्पाई में 'कार्तिकेय- 2' से सुर्खियां बटोर चुके एक्टर निखिल सिद्धार्थ मुख्य भूमिका में हैं.  फिल्म स्पाई के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन पूरी दुनिया में 11.7 करोड़ रुपये की कमाई की है. निखिल सिद्धार्थ की इस फिल्म का कुल बजट 45 करोड़ के आसपास बताया दा रहा है. ऐसे में फिल्म ने अपने पहले दिन शानदार ओपनिंग की हैं. हैरान कर देने वाली बात यह है कि स्पाई ने अपने पहले दिन कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा से ज्यादा कमाई की है. इस फिल्म ने अपने पहले दिन इंडिया में 9.25 करोड़ रुपये कमाए हैं.  #NikhilSiddhartha 's #SPY grosses 11.7 Cr on ...

यनफरम सवल कड पर हलचल तज ससदय समत न वध आयग क 3 जलई क मटग क लए बलय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल में दिए गए बयान के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता (UCC) पर नई बहस छिड़ गई है. लॉ कमिशन ने इस पर लोगों से 15 जुलाई तक राय मांगी है. दूसरी ओर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, कांग्रेस, डीएमके समेत कई दल इसका विरोध कर रहे हैं. इस बीच कानून और न्याय की संसदीय समिति ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर 3 जुलाई को बैठक बुलाई है. संसदीय समिति बैठक की अध्यक्षता सुशील मोदी करेंगे. मीटिंग में विधि आयोग और कमेटी के अन्य मेंबर्स को बुलाया गया है. इस मीटिंग के लिए संसदीय समिति ने विधि आयोग, कानूनी मामलों के विभाग और विधायी विभाग के प्रतिनिधियों को बुलाया है. 14 जून को विधि आयोग द्वारा समान नागरिक संहिता पर आम लोगों से सुझाव मांगने के मुद्दे पर इन तीनों विभागों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. सोमवार 3 जुलाई को दोपहर 3 बजे होगी संसदीय समिति की बैठक होनी है. UCC पर पीएम मोदी ने क्या कहा था? पीएम मोदी ने भोपाल में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कैंपेने के तहत यूसीसी पर बयान दिया था. उन्होंने कहा कि वर्तमान में यूनिफॉर्म सिविल कोड के नाम पर भड़काने का काम ह...

रजसथन : सएम गहलत न अपन गह जल जधपर क चकतस क कषतर म द बड़ सगत

राजस्‍थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत लगातार लोकलुभावन घोषणाएं कर रहे हैं और विभिन्‍न क्षेत्रों को सौगात दे रहे हैं. देश में नए मेडिकल हब के रूप में उभर रहे जोधपुर में अब चिकित्सा क्षेत्र में फिर एक नई सौगात मिली है. प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत ने गुरुवार को अपने गृह जिले जोधपुर के लिए फिर एक बार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी बड़ी सौगात दी है. आगामी विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच मुख्यमंत्री द्वारा अपने गृह जिले के लिए की गई यह बड़ी घोषणा के कही सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.  राजस्थान के सबसे बड़े संभाग के दो सबसे बड़े अस्पतालों के लिए मुख्यमंत्री के यह प्रयास चिकित्सा क्षेत्र में विस्तार के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे, जिसके तहत जोधपुर के डॉ. संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज से संबंधित महात्मा गांधी चिकित्सालय (एमजीएच) व मथुरादास माथुर अस्पताल (एमडीएम) में चिकित्सा सुविधाओं में भी विस्तार होगा. एमजीएच में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य यूनिट व ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं आधुनिक बर्न यूनिट की स्थापना की जाएगी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 28.12 क...

अमरक सपरम करट न यनवरसट एडमशन म नसल जतयत क उपयग पर लगई रक

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी एडमिशन में नस्ल और जातीयता के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया. इससे दशकों सकारात्मक भेदभाव कही जाने वाली पुरानी प्रथा को बड़ा झटका लगा है. फैसले से अफ्रीकी-अमेरिकियों व अन्य अल्पसंख्यकों को शिक्षा के अवसरों के लिए प्रोत्साहन मिलेगा. चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने बहुमत की राय में लिखा, "छात्र के साथ एक व्यक्ति के रूप में उसके अनुभवों के आधार पर व्यवहार किया जाना चाहिए, नस्ल के आधार पर नहीं." कोर्ट के फैसले पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, ''इसने हमें यह दिखाने का मौका दिया कि हम मेज पर एक सीट से कहीं अधिक योग्य हैं.'' सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यूनिवर्सिटी किसी आवेदक के व्यक्तिगत अनुभव पर विचार करने के लिए स्वतंत्र है,  चाहे, उदाहरण के लिए अपने आवेदन को अकादमिक रूप से अधिक योग्य आवेदकों से अधिक महत्व देते हुए वे नस्लवाद का अनुभव करते हुए बड़े हुए हों. रॉबर्ट्स ने लिखा, लेकिन मुख्य रूप से इस आधार पर निर्णय लेना कि आवेदक गोरा है, काला है या अन्य है, अपने आप में नस्लीय भेदभाव है. उन्होंने कहा, "हमारा स...

चडगढ : बरश न खल नगर नगम क दव क पल पन भरन स सकटर 32 क असपतल म लग परशन

देश के कई राज्‍यों में जमकर मानसूनी बारिश हो रही है. कई जगहों पर यह बारिश लोगों के लिए भी आफत बन चुकी है. हालांकि चंडीगढ़ में कुछ ही देर की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है. चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की इमरजेंसी की तस्‍वीर सामने आई है, जिसके गेट पर पानी ही पानी है. आलम यह है कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के आने-जाने के लिए आपको पानी में से होकर ही गुजरना होगा. ऐसे में इमरजेंसी तक आने वाली एंबुलेंस पानी में आकर रुकती है और मरीजों को या तो स्‍ट्रेचर के जरिए या फिर पानी में से गुजरते हुए पैदल ही इमरजेंसी में जाना पड़ रहा है.  चंडीगढ़ में जरा सी बारिश अस्‍पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए आफत बन गई है. बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के कारण इमरजेंसी में बारिश का पानी घुस गया. इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.    अस्‍पताल के इमरजेंसी गेट के साथ ही पूरे रास्‍ते पर पानी है. इसके चलते यहां अपने बीमार मरीजों को लेकर आने वाले  लोगों को काफी मुश्किल हो रही है. यहां तक की सुरक्ष...

Video: मधयपरदश म वयसन क हलकपटर न बढ वल नद म पड पर फस शखस क कय रसकय

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से बाढ़ ग्रस्त बेनगंगा नदी में पेड़ पर फंसे 40 वर्षीय व्यक्ति को बुधवार को बचाया गया. बाढ़ में फंसे शख्स की पहचान शम्भू कहार के तौर पर हुई है.  अधिकारी ने बताया कि चार अन्य व्यक्ति भी पास के एक टापू पर फंसे हुए हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं और उन्हें बचाने की कोशिशें जारी हैं लेकिन इस काम में परेशानी आ रही है. अधिकारी ने बताया कि जलस्तर अचानक बढ़ने के बाद पांच लोग खरपड़ियां गांव के पास नदी में फंस गए थे. केवलारी के अनुविभागीय दंडाधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि इस घटना के बारे में सतर्क होने के बाद इन फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए नागपुर (महाराष्ट्र) से वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को बुलाया गया. दोपहर करीब 2.45 बजे हेलीकॉप्टर ने नदी के बीच में एक पेड़ पर फंसे एक व्यक्ति को बचाया.'' उन्होंने कहा कि टापू पर फंसे बाकी चार लोग सुरक्षित हैं. अधिकारी ने बताया कि ईंधन की कमी के कारण हेलीकॉप्टर द्वारा बचाव कार्य रोकना पड़ा. उगली पुलिस थाने के प्रभारी सीएल सिंगमारे ने कहा कि वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा बचाए गए व्यक्ति की...

Shree Cement न टकस चर क आरप क कय खरज कह- IT टम क सरव म कर रह सहयग

श्री सीमेंट के कार्यालयों में इनकम टैक्स विभाग  (Income Tax Survey) सर्वे कर रहा है. आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद श्री सीमेंट पर टैक्स चोरी का आरोप लगा है. इस बीच श्री सीमेंट (Shree Cement) ने टैक्स चोरी (Tax Evasion) के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि श्री सीमेंट इनकम टैक्स अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है. कंपनी की तरफ से आईटी टीम को सभी मदद और जानकारी मुहैया कराई जा रही हैं. कंपनी ने उन मीडिया रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया कि जिनमें बताया गया था कि इनकम टैक्स ने रिकॉर्ड खंगालने के बाद कितनी टैक्स चोरी पकड़ी है. इनकम टैक्स के अधिकारियों ने राजस्थान के ब्यावर, रास और जयपुर में श्री सीमेंट की फैक्ट्रियों में सर्वे कर रही है. जयपुर की आयकर विभाग की टीम की श्री सीमेंट ग्रुप के 24 से ज्यादा ठिकानों पर तलाशी जारी है. जयपुर, ब्यावर, उदयपुर, अजमेर और चित्तौड़गढ़ में भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है.  टैक्स चोरी की अटकलों को खारिज करते हुए कंपनी ने बयान जारी किया. बयान में कहा गया, "हम कॉर्पोरेट प्रशासन पर अपने मजबूत रिकॉर्ड और एक जिम्मेदार कॉ...

Explainer: रजयसभ म बन बहमत क भ कस सरकर पस कर सकत ह UCC बल समझ- पर गणत

समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दो टूक बयान के बाद अब माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इस पर जल्दी ही आगे बढ़ेगी. राजनीतिक दलों में इसे लेकर हलचल तेज हो गई है. विधि आयोग (Law Commission) को अब तक साढ़े आठ लाख से अधिक सुझाव मिल चुके हैं. सवाल है कि क्या सरकार राज्य सभा में समान नागरिक संहिता के बिल को पारित करा सकती है, जहां उसे बहुमत नहीं है. दूसरा सवाल यह भी है कि दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग पर लाए अध्यादेश का राज्य सभा में क्या होगा? दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों ही बिलों में सबसे अहम भूमिका आम आदमी पार्टी (AAP) की रहेगी.  पहले बात समान नागरिक संहिता की. राज्यसभा में बहुमत नहीं होने के बावजूद सरकार ने तीन तलाक और अनुच्छेद 370 के खात्मे करने जैसे महत्वपूर्ण और विवादास्पद बिल पारित कराए हैं. इसलिए यह समझना आसान है कि सरकार अगर चाहे तो वह राज्यसभा में समान नागरिक संहिता बिल भी पारित करा सकती है. क्या है राज्यसभा का गणित? - 245 सदस्यों की राज्य सभा में अभी 237 सदस्य हैं. - आठ स्थान खाली हैं, जिनमें दो मनोनीत सांसदो...

यनफरम सवल कड क समरथन कर AAP न पजब म अपन लए पद कर ल मशकल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के एक बयान के बाद देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) यानी UCC को लेकर नई बहस छिड़ गई है. इस मुद्दे पर मोदी सरकार (Modi Government) को आम आदमी पार्टी (AAP) का साथ मिलता दिख रहा है. बुधवार को आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने एक इंटरव्यू में कहा कि आप UCC का सैद्धांतिक समर्थन करती है.  आम आदमी पार्टी ने UCC पर शायद यह कहकर अपने गढ़ पंजाब में खुद के लिए समस्या खड़ी कर दी है. संदीप पाठक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिरोमणि अकाली दल के नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि उन्होंने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का 'असली चेहरा' उजागर कर दिया है. डॉ. चीमा ने NDTV से कहा, "AAP ने बदलाव की राजनीति की बात की, लेकिन वे बीजेपी से अलग नहीं हैं. हम पहले दिन से समान नागरिक संहिता का विरोध कर रहे हैं." संदीप पाठक ने इंटरव्यू में कहा, 'आर्टिकल 44 भी यह कहता है कि UCC होना चाहिए, लेकिन आम आदमी पार्टी का यह मानना है कि इस मुद्दे पर सभी धर्म और राजनीतिक से बातचीत होनी चाहिए. सबकी सहमति के बाद ही इसे लागू क...

करनटक: 16 दन म 8.5 करड़ महलओ न क 200 करड़ रपय क मफत बस यतर

कर्नाटक में मुफ्त बस सेवा की शुरुआत क्या हुई महिलाएं एक-एक करके धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सैर पर निकल पड़ी. पिछले 15 दिनों में ही साढ़े आठ करोड़ महिलाओं ने मुफ्त बस सेवा का लुत्फ उठाया. इसका भाड़ा लगभग 200 करोड़ रुपये है. राज्य परिवहन की बसों में भीड़ बेकाबू है. रोज सीट पर बैठने को लेकर महिलाओं के बीच झड़प हो जाती है. सीट घेरने के लिए बात धक्का-मुक्की तक आ जाती है. महिलाएं कहती हैं कि फ्री बस सेवा से तो पैसों की बचत होती है. आराम है, लेकिन सीट को लेकर खूब मारामारी करनी पड़ती है. सरकार की शक्ति योजना के तहत पूरे राज्य में महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त है. 11 जून से इसकी शुरुआत हुई. तब से 26 जून तक 8 करोड़ 25 लाख महिलाओं और छात्राओं ने मुफ्त बस यात्रा की. यानी जीरो वैल्यू टिकट पर यात्राएं हुई हैं. सरकार अब इसका लगभग 200 करोड़ रुपये का पेमेंट सरकार परिवहन निगम को करेगी. सालाना इस योजना पर 4000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. राज्य के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा, "धार्मिक स्थानों की ओर जाने वाली बसों में ज्यादा भीड़ देखी जा रही है. हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंग...

दलल : नकर स नकलन जन पर घर म कय हमल एक क मत पलस गरफत म दन आरप

दिल्ली के जंगपुरा इलाके में एक घर पर दो बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है. दोनों की पहचान 19 वर्षीय जिरजिस काजमी और 20 वर्षीय अमन तिवारी के रूप में की गई है. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने जिसके घर पर हमला किया वो मेघालय के एडवोकेट जनरल अमित कुमार का घर है. इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई है. मरने वाले शख्स की पहचान कमल के रूप में हुई है. जबकि घायल शख्स का नाम दीपक है. कमल और दीपक एडवोकेट जनरल के यहां नौकरी करते हैं.  पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि सोमवार देर रात जिन दो आरोपियों ने हमला किया वो पहले यहां ही नौकरी करते थे. और नौकरी से निकाले जाने से गुस्सा थे. आरोपी सोमवार की रात एडवोकेट जनरल अमित को ढूंढ़ने आए थे लेकिन वो इन लोगों को मिले नहीं. क्योंकि वो बीते छह दिनों से मेघालय में हैं.  पुलिस के अनुसार जिस समय दोनों हमलावर एडवोकेट जनरल के घर पहुंचे उस दौरान उनके यहां नौकरी करने व...

कय बढ रह ह टमटर क दम और कब तक कम हग कमत? सरकर न दय जवब

देश के ज्यादातर बाजारों में टमाटर की कीमत (Tomato Price) 100 रुपये प्रति किलो के पार हो गई है. एक महीने में टमाटर की कीमतों में 20 गुना बढ़ोतरी हुई है. रिटेल मार्केट में इसकी कीमत करीब 40-50 रुपये किलो थी. यानी दाम करीब-करीब दोगुने हो गए हैं. कई राज्यों में बारिश और गर्मी के कारण टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है. कई जगहों पर इस साल टमाटर की बुआई पिछले साल के मुकाबले कम है. सवाल ये है कि टमाटर की कीमत आखिर कब तक कम होंगी? सरकार ने इस सवाल का जवाब दिया है. उपभोक्ता मामलों के विभाग के सचिव रोहित कुमार सिंह ने NDTV से खास बातचीत में कहा कि टमाटर की कीमतों में तीव्र वृद्धि एक अस्थायी समस्या है. टमाटर की कीमतों में आए तेज उछाल मौसम-जनित परिस्थिति है. अगले 10-15 दिनों में टमाटर के दाम में नीचे आ जाएंगे. उन्होंने कहा, ''हर साल इस समय ऐसा होता है. टमाटर बहुत जल्द खराब होने वाला खाद्य उत्पाद है और अचानक बारिश होने से इसकी ढुलाई पर असर पड़ता है.'' रोहित कुमार सिंह ने कहा, "मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगले कुछ दिनों में टमाटर की कीमतें कम होने वाली हैं... दिल्ली म...

'असर 2' न चटई अचछ-अचछ क धल त शहद कपर क जलव रह बरकरर इस हफत टप 10 म रह य वब सरज और फलम

ओटीटी के जमाने में कम ही लोग हैं जो बाहर जाकर फिल्में देखना पसंद करते हैं, जब घर पर उन्हें इतना अच्छा कंटेंट मिल जाता है तो फिर बाहर जाने की क्या जरूरत है. ऐसे में अगर आप भी घर पर रहकर अच्छी फिल्में और वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि इस समय कौन सी फिल्में और वेब सीरीज टॉप 10 में बनी हुई है. जी हां, कंसलटेंट फर्म ओमेक्स (Ormax) ने हाल ही में टॉप 10 ओरिजिनल की लिस्ट शेयर की है, इसमें शाहिद कपूर की ब्लडी डैडी से लेकर अरशद वारसी की असुर-2 को जगह दी गई है तो चलिए आपको भी दिखाते हैं. असुर-2 अरशद वारसी स्टारर असुर टू ओमेक्स की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज है, ये वेब सीरीज आप जिओ सिनेमा पर देख सकते हैं. एक्सट्रैक्शन 2 ओमेक्स की लिस्ट में हॉलीवुड फिल्म एक्सट्रैक्शन 2 को दूसरी जगह मिली है. इसमें मेन लीड रोल में हॉलीवुड एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ नजर आ रहे हैं. ब्लडी डैडी जिओ सिनेमा पर मौजूद शाहिद कपूर की शानदार एक्शन थ्रिलर फिल्म ब्लडी डैडी को ओमेक्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह मिली है. नेवर हैव आई एवर एस-4 हॉलीवुड वेब सीरीज नेवर हैव आई एवर एस-4 का आखिरी सीजन नेटफ्लि...

हमचल परदश म बरश क करण द क मत दलल म एक क जन गई MP म कय ह हलत?

हिमाचल प्रदेश के सोलन और हमीरपुर जिलों में रविवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जबकि शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में भारी बारिश के कारण हुईं घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई. बाढ़ और भारी बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा तथा मकान और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. इसके अलावा बाढ़ के पानी में कई मवेशी बह गए. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार रविवार को हमीरपुर और शिमला जिले में एक-एक व्यक्ति डूब गए. बारिश ने 11 मकानों और वाहनों के साथ-साथ चार गौशालाओं को भी नुकसान पहुंचाया. पिछले 24 घंटों में राज्य को अनुमानित 78 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. मौसम विभाग ने कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, चंबा और कुल्लू जिलों में अचानक बाढ़ आने की संभावना के कारण फसलों, फलों के पेड़ों और अन्य पौधों को नुकसान पहुंचने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने 26 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने जबकि 27-29 जून तक गरज के साथ बौछारें पड़ने के साथ आंधी चलने संबंधी 'येलो' अलर्ट भी जारी किया है. दिल्ली में दो दिन पहले आया मानसून मानसून अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले रविवार को रा...

दलल क घषत अपरध क अपहरण कर बदमश न क हतय तन गरफतर

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के घोषित अपराधी की बदमाशों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी है.  पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों आरोपी सोनू उर्फ जुनैद, रहीस अहमद और अब्दुल रशीद पर पहले भी कई थानों में केस दर्ज हैं. फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर बाकी के आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.     ऐसे हुई वारदात दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजेश देव के मुताबिक मृतक 36  साल का जाकिर अली अपने परिवार के साथ इंदिरा कैंप पहाड़ी , तैमूर नगर में रहता था. वह शातिर लुटेरा था और एनएफसी थाने का घोषित अपराधी था. पुलिस को दिए बयान में जाकिर की पत्नी सूरमा बेगम ने बताया कि 23 जून की देर रात करीब 3 बजे पांच से छह लड़के उनके घर आए थे और  जाकिर के बारे में पूछताछ कर रहे थे. इसके चलते जाकिर अली घर से चोरी-छिपे निकल गया. 24 जून की सुबह 4:50 बजे जाकिर ने सूरमा को फोन किया और कहा कि कुछ लोग हजरत निजामुद्दीन लेकर आए हैं और उसे बंधक बना रखा है. जाकिर ने अपनी पत्नी को बताया कि घर में रखे कूड़ेदान के अंदर पैसा रखा है. वह पैसा लेकर हजरत निजामुद्दीन पहुंच ज...

पएम मद क यतर स भरत-अमरक सबध क नय सहसक अधयय खलग : एरक गरसट

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाशिंगटन की राजकीय यात्रा इतिहास में दर्ज होगी क्योंकि इससे भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों के ‘नए साहसिक अध्याय' की शुरुआत होगी. प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा का समापन शुक्रवार को किया और इससे पहले गुरुवार को उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन से व्हाइट हाउस में वार्ता की थी. इस दौरान दोनों देशों ने रणनीतिक संबंधों में लंबी छलांग लगाते हुए भारत में संयुक्त रूप से जेट इंजन निर्माण और सैन्य ड्रोन खरीदने सहित कई अहम समझौते किए थे. गार्सेटी ने यहां ‘पीटीआई-भाषा' को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह यात्रा इतिहास में दर्ज होगी क्योंकि इससे रिश्तों के नए पन्ने खुलेंगे और अमेरिका-भारत संबंधों के ‘नए साहसिक अध्याय' की शुरुआत होगी. लॉस एंजिलिस के पूर्व महापौर और राष्ट्रपति बाइडेन के करीबी माने जाने वाले गार्सेटी ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच संबंधों से बढ़कर है. उन्होंने कहा, ‘‘यह मित्रता है, यह वास्तविक और गहरी है.'' उन्होंने कहा कि यह यात्रा कई उम्मीदों से कहीं आ...

18 म बन मस इडय 22 क उमर म मबई म खरद फलट धरमदर क सथ दख रह य एकटरस ह दओल फमल क बह कय बत पएग नम

धर्मेंद्र के पोते करण देओल की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं इस बिग फैट वेडिंग में शामिल होने वाले सेलेब्स अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इन्हीं में से एक तस्वीर है, जिसने फैंस का ध्यान खींचा है और वह है धर्मेंद्र और उनके साथ दिख रही एक एक्ट्रेस ने, जिन्हें कुछ लोग सनी देओल की वाइफ समझ बैठे थे. हालांकि वह एक पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. इनमें दुल्हन बनूं मैं तेरी, राम शास्त्र, कालिया , गंगा की कसम जैसी फिल्मों के नाम शामिल है. लेकिन क्या आपको पता है कि यह देओल फैमिली की बहू हैं.  सुपरस्टार धर्मेंद्र के साथ दिख रहीं ये एक्ट्रेस दीप्ति भटनागर हैं, जिन्होंने अपनी यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है. दूरदर्शन के सीरियल 'यात्रा' से हिट हुईं दीप्ति भटनागर 90 के दशक की खूबसूरत अदाकारा हैं. हालांकि वह 2004 के बाद फिल्मी दुनिया से गायब हो गई हैं. लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती देख फैंस दीवाने हो जाते हैं.  View this post on Instagram A post shared by Deepti Bhatnagar (@...

नई दलल: दमग रप स मत वयकत क अगदन स कई लग क मल नय जदग

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सिर में चोट लगने के कारण दिमागी रूप से मृत घोषित किए गए 43 वर्षीय एक व्यक्ति के परिवार ने उसके अंगों को दान करके कई लोगों की जान बचाने में मदद की है. दिल्ली एम्स में साल 2023 का यह छठा अंगदान है. राजेश प्रसाद द्वारा दान किए गए अंगों को राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रतिरोपण संगठन (एनओटीटीओ) के माध्यम से प्राप्तकर्ताओं को आवंटित किया गया. उनके यकृत को दिल्ली स्थित एम्स और किडनी को दो अस्पतालों- दिल्ली स्थित एम्स और सफदरजंग अस्पताल को दिया गया. एम्स के राष्ट्रीय नेत्र बैंक में उनके कॉर्निया को संरक्षित किया गया है, जबकि उनके हृदय के वाल्व को एम्स के हृदय केंद्र में संरक्षित किया गया है. यह जानकारी एम्स की ओर से जारी बयान में दी गई. अस्पताल ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान 10 फुट की उंचाई से फिसलकर गिरने के कारण 21 जून को प्रसाद चोटिल हो गए थे और उन्हें पहले नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उन्हें सिर में गंभीर चोट के चलते एम्स के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया था, जहां उन्हें 22 जून को दिमागी रूप स...

मसर म पएम मद न क इडय यनट क सथ बठक आरथक सबध मजबत बनन पर चरच

पीएम नरेन्द्र मोदी शनिवार को अमेरिका से मिस्र पहुंचे. उन्होंने मिस्त्र का राजधानी काहिरा में ‘इंडिया यूनिट' के साथ पहली बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की. ‘इंडिया यूनिट' मिस्र के शीर्ष मंत्रियों का एक समूह है जिसके प्रमुख मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली हैं. प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा के बाद आज दोपहर में मिस्र पहुंचे. मैडबौली की अगुवाई में मिस्र मंत्रिमंडल के सात सदस्य मोदी के साथ हुई बैठक में मौजूद रहे. पीएम मोदी ने समर्पित उच्चस्तरीय इंडिया यूनिट के गठन के लिए मिस्र का आभार व्यक्त किया और साथ ही सरकार के रुख की प्रशंसा की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘व्यापार एवं निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल लेनदेन मंच, दवा तथा लोगों के बीच संपर्क सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को प्रगाढ़ करने पर चर्चा हुई.'' गौरतलब है कि मिस्र अफ्रीकी महाद्वीप में भारत का सबसे अहम कारोबारी साझेदार है. इससे पहले पीएम मोदी का मिस्र पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी जब ...

रजसथन म शर समट गरप पर आयकर वभग क छप हजर करड क घपल उजगर

राजस्थान में श्री सीमेंट ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. सूत्रों के अनुसार इन छापों से देश के सबसे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. आयकर के छापों में 23000 करोड़ रुपये से ज्यादा के फर्जीवाड़े के दस्तावेज जब्त किए गए हैं. ग्रुप द्वारा प्रतिवर्ष 1200-1400 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किए जाने का मामला सामने आया है. राजस्थान में श्री सीमेंट समूह पर आयकर विभाग की छापेमारी से ग्रुप के काले कारोबार का खुलासा हुआ है. आयकर विभाग को 23000 करोड़ रुपये के फर्जी डिडेक्शन क्लेम करने के दस्तावेज मिले हैं. इसके अलावा सरपंच, ग्राम पंचायत और स्थानीय निकाय से किए फर्जी एग्रीमेंट भी मिले हैं. फर्जी एग्रीमेंट से केन्द्र और राज्य सरकारों को चूना लगाया गया है. श्री सीमेंट के फर्जीवाड़े से जुड़े एग्रीमेंट आयकर विभाग ने जब्त कर लिए हैं. जयपुर की आयकर विभाग की टीम ने श्री सीमेंट ग्रुप के 24 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे हैं. बताया जाता है कि छापेमारी की कार्रवाई जयपुर, ब्यावर, उदयपुर, अजमेर और चित्तौड़गढ़ में की जा रही है.  from NDTV India - Latest https://ift.tt/0uqXO7S

हय रबब ऑपरशन क दरन डकटर न महल क पट म छड कच 1 सल तक दरद स तडपत रह महल

डॉक्टरों का काम इतना पेचीदा होता है कि, इसमें जरा सी भी गलती मरीज की जिंदगी मुसीबत में डाल देती है और ऐसे कई सारे मामले हमारे सामने आ भी चुके हैं, जिसमें डॉक्टर की एक छोटी सी गलती से मरीज की जान पर बन आई. कुछ ऐसा ही मामला 2001 में भी हुआ था, जहां पर 69 साल की एक महिला के पेट में सर्जरी के बाद डॉक्टर ने कैंची चीज छोड़ दी थी. उसके बाद उसका क्या हाल हुआ होगा, ये सोच कर भी रूह कांप जाती है. महिला के एक्स-रे की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि, उसके पेट में बहुत बड़ी कैंची पड़ी हुई है. यहां देखें पोस्ट In 2001, Pat Skinner, 69, had part of her colon removed at Sydney's St. George Hospital in. But she said that she continued to suffer intense pain in her abdomen for months after the operation. Eventually, she demanded doctors x-ray her abdomen. They did and discovered the… pic.twitter.com/kImEihrR3D — Morbid Knowledge (@Morbidful) June 21, 2023 ऑपरेशन के बाद पेट में डॉक्टर ने छोड़ी कैंची ट्विटर पर Morbid Knowledge नाम के हैंडल पर ए...

कभ कहलत थ 'ससकर बबज' लकन लग ऐस आरप क बगड गई छव जन आज कय कर रह ह 'बदई' क आलक नथ

साल 2007 में धूम मचाने वाले सीरियल सपना बाबुल का ….बिदाई में उस समय बड़े परदे पर पिता की भूमिका में नाम कमा चुके आलोकनाथ नजर आए थे. इंडियन सोसाइटी में स्किन के कलर को लेकर पूर्वाग्रहों के आसपास बुनी गई कहानी में भले ही रागिनी की भूमिका में पारुल चौहान और साधना की भूमिका में सारा खान में लोगों को खूब पसंद आई लेकिन बेटियों की शादी के लिए परेशान पिता के रूप में लोकनाथ सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरने में सफल रहे थे. बनी बाबूजी की छवि आलोक नाथ ने छोटे परदे से बड़े परदे तक बाबू जी से लेकर दादा जी का रोल कर चुके हैं. उन्होंने 1982 में आई फिल्म गांधी से फिल्मों में कदम रखा था. View this post on Instagram A post shared by Alok Nath (@nath.alok) इन सीरियलों व फिल्मों में आए नजर उन्होंने चर्चित सीरियलों तारा, यहां मैं घर घर खेली, ये रिश्ता क्या कहलाता है, पिया का घर, हर घर कुछ कहता है में पिता, मामा और दादा के किरदारों में नजर आए. उनकी चर्चित फिल्मों में मैंने प्यार किया, लाडला, हम आपके हैं कौन , एक विवाह ऐसा भी विवाह शामिल हैं. विवादों से रहा रिश्ता ...

12 सल बद इतन बदल गई 'व रहन वल महल क' सरयल क रन रन कपर क लटसट तसवर दख रह जएग डयहरड फन

सहारा वन पर आने वाला शो, 'वो रहने वाली महलों की' टेलीविजन इतिहास में सबसे लंबे चलने वाले शोज में से एक है. ये शो साल 2005 में शुरू हुआ जिसमें रीना कपूर कभी रानी बनकर तो कभी परी बन कर पर्दे पर नजर आईं. इस शो के 1300 एपिसोड टेलीकास्ट हुए. साल 2011 तक रीना इसी शो का हिस्सा रहीं. तब से अब तक 12 साल का लंबा अरसा बीत चुका है. इन सालों में वो रहने वाली महलों की रानी यानी कि रीना कपूर भी काफी बदल चुकी हैं. एक नए टीवी शो में फिर नजर आ रही रीना कपूर अब पहले से भी ज्यादा ग्रेसफुल और हसीन नजर आती हैं. View this post on Instagram A post shared by Reena Kapoor (@reenakapoor_official) इस शो के बाद रीना कपूर अचानक तीन साल के लिए पर्दे से दूर हो गईं थीं. तीन साल के ब्रेक के बाद वो 'और प्यार हो गया' से पर्दे पर वापसी करने में कामयाब रहीं. View this post on Instagram A post shared by Reena Kapoor (@reenakapoor_official) टीवी पर काम मिलने का रीना कपूर का सफर भी बहुत दिलचस्प है. रीना कपूर अपनी सहे...