Posts

Showing posts from August, 2023

अदाणी समूह ने OCCRP के सभी आरोपों को खारिज किया, कहा - फिर मुनाफ़ा कमाने की हो रही कोशिश

अदाणी समूह ने ऑर्गेनाइडज़्ड क्राइम एंड करप्शन रिपर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) द्वारा लगाए गए छिपे विदेशी निवेशकों के 'दोबारा थोपे गए' आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज किया है. समूह ने एक बयान जारी कर कहा, "ये समाचार रिपोर्टें हिंडनबर्ग की नाकारा रिपोर्ट को दोबारा हवा देने के लिए विदेशी मीडिया के एक वर्ग के समर्थन से जॉर्ज सोरोस-फंडेड OCCRP की एक और कोशिश प्रतीत होती है... दरअसल, यही उम्मीद थी, जब पिछले हफ़्ते मीडिया ने यही आशंका जताई थी..." अदाणी समूह ने कहा कि एक स्वतंत्र निर्णायक प्राधिकारी और एक अपीलीय न्यायाधिकरण - दोनों ने पुष्टि की है कि मूल्यांकन को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं दिखाया गया और लेनदेन लागू कानूनों के अनुसार किए गए थे. बयान में आगे कहा गया, "चल रही नियामक प्रक्रिया का सम्मान करना अहम है... हमें कानून की उचित प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और हम अपने खुलासों की गुणवत्ता और कॉरपोरेट प्रशासन मानकों के प्रति आश्वस्त हैं... इन तथ्यों के प्रकाश में इन समाचार रिपोर्टों का समय संदिग्ध, शरारतपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण है, और हम इन रिपोर्टों को पूरी तरह खारिज करते हैं....

रक्षाबंधन के मौके पर पुलिस की अनोखी पहल, वाहन चालकों को चलान की जगह राखी बंधवाई

Happy Rakshabandhan 2023 : रक्षाबंधन के मौके पर पुलिस ने अनोखी पहल की है. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को स्कूल बच्चियों से राखी बंधवाई हैै. साथ ही साथ सभी को वचन भी दिलवाया है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे. इस पहल से कई बेहतरीन संदेश मिला है. दरअसल, मध्य प्रदेश के बड़वानी ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए अनोखी पहल की गई. पुलिस ने स्कूली बच्चियों की मदद से बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों और बिना सीट बेल्ट के कार चलाने वालों को राखी बांधी. इस दौरान नन्हीं बच्चियों ने चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन चालकों से वचन लिया कि बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट का इस्तेमाल करेंगे और कार चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करेंगे. आए दिन कई सड़क पर एक्सीडेंट्स होते हैं, जिसके कारण कई ज़िंदगियां तबाह हो जाती है. सख्त कानून होने के बावजूद भी लोग यातायात के नियम को नहीं मानते हैं, ऐसे में इस पहल से एक बढ़िया संदेश लोगों को मिल रहा है. ट्रैफिक पुलिस थाना प्रभारी उषा सिसोदिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देशन में आज हमने ट्रैफिक अवेयरनेस के बारे मे...

बिलकिस बानो केस : 2002 में दंगा, सजा 2008 में और जुर्माना 2023 में भरा! सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल

बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई के मामले में एक नया पेंच आ गया है. एक दोषी ने 2008 में सजा होने के बाद अदालती आदेश के बावजूद 34 हजार रुपये का जुर्माना नहीं भरा लेकिन उसे पिछले साल समय से पहले रिहा कर दिया गया. लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई और सुनवाई से पहले ही मुंबई की अदालत में जुर्माना जमा कर दिया गया.  गुरुवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बीवी नागरत्ना ने पूछा कि क्या जुर्माना अदा न करना समय पूर्व रिहाई में बाधा बन सकता है? क्योंकि जस्टिस उज्जल भुइयां ने कहा था कि रिहाई के समय तक जुर्माना नहीं भरा गया था.     दरअसल गुजरात दंगों के दौरान बिलकीस बानो के साथ गैंगरेप और उसके परिवार के 14 लोगों की हत्या के दोष में उम्रकैद में समय से पहले रिहाई पाए दोषियों में से एक ने सुप्रीम कोर्ट में रिहाई के खिलाफ दाखिल याचिका का विरोध किया है. उसने कहा कि हमारा कानून सजा के जरिए अपराधी के सुधार पर जोर देता है. उसे और अन्य दोषियों को समय पूर्व रिहाई इस तथ्य के तहत ही मिली है. इसलिए गुजरात सरकार के कदम में कोई गलती या गड़बड़ नहीं है. उसने कहा कि, दोष सिद्...

Chandrayaan-3: लैंडर ने चांद पर रोवर की एक्टिविटी के साथ रिकॉर्ड किया कुछ खास, ISRO ने दिया अपडेट

भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) चांद के साउथ पोल (The Moon South Pole) पर हर रोज नई नई जानकारी इकट्ठा कर रहा है. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने इसी से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट दी है. इसरो ने गुरुवार (31 अगस्त) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में बताया कि लैंडर विक्रम ने रोवर प्रज्ञान और अन्य पेलोड की एक्टिविटी के अलावा चांद पर कुछ और भी रिकॉर्ड किया है.  ISRO ने पोस्ट में लिखा, "चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर पर चंद्र भूकंपीय गतिविधि (ILSA) पेलोड के लिए डिवाइस ने रोवर और अन्य पेलोड की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया है. इसके अलावा इसने 26 अगस्त 2023 को एक नैचुरल लगने वाली घटना को रिकॉर्ड किया है." Chandrayaan-3 Mission: In-situ Scientific Experiments Instrument for the Lunar Seismic Activity (ILSA) payload on Chandrayaan 3 Lander -- the first Micro Electro Mechanical Systems (MEMS) technology-based instrument on the moon -- has recorded the movements of Rover and other… pic.twitter.com/Sjd5K14hPl — ISRO (@isro) August 31, 2023 ...

बिहार : औरंगाबाद जिले में पोखर में डूबने से दो सगे भाईयों सहित पांच बच्चों की मौत

औरंगाबाद में आहर (पोखर) में डूबकर पांच बच्चों की मौत हो गई. इनमें दो बच्चे सगे भाई थे. राखी बंधवाने के बाद बच्चे खेलने निकले और आहर में नहाने लगे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. यह घटना मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के सोनारचक गांव में हुई. सभी बच्चे एक ही गांव के रहने वाले थे. मृत बच्चों की पहचान अनुज यादव के 11 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार उर्फ गोलू कुमार, उदय यादव के 12 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार, उदय यादव के ही दस वर्षीय पुत्र धीरज कुमार, सुरेंद्र यादव के 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार एवं योगेंद्र यादव के 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि सभी बच्चे दोपहर बाद करीब तीन बजे आहर में स्नान करने गए थे. वे वहां इस दौरान डूब गए. बच्चों के साथ गए अन्य बच्चों ने हंगामा किया तब ग्रामीण दौड़े लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी. ग्रामीणों ने आहर में कूदकर बच्चों को निकाला और चिकित्सकों को दिखाया जहां उनके मृत होने की पुष्टि की गई.  घटना की सूचना मिलते ही सलैया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई. घटना के बाद से परि...

संसद के विशेष सत्र की क्या है विशेष वजह? विपक्ष ने इसकी टाइमिंग पर उठाए सवाल

केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र (Parliament Special Session) बुलाया है. इस विशेष सत्र में 5 बैठकें होंगी. सरकार ने यह साफ नहीं किया कि यह सत्र किसलिए बुलाया जा रहा है. यही कारण है कि अफवाहों का बाजार गर्म हो गया कि आखिर यह सत्र क्यों बुलाया जा रहा है. अटकलें इसलिए भी हैं, क्योंकि यह चुनावी साल है. अब से तीन महीने में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं. फिर आठ महीने में लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2023) भी हैं. सवाल ये है कि सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाने की जरूरत क्यों पड़ी? इस सत्र को लेकर सरकार का एजेंडा क्या है? संसद के विशेष सत्र का ऐलान करते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, "संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) आगामी 18 से 22 सितंबर के दौरान होगा. जिसमें पांच बैठकें होंगी. अमृतकाल के दौरान होने वाले इस सत्र में संसद में सार्थक चर्चा और बहस होने को लेकर आशान्वित हूं " 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चला था संसद का मॉनसून सत्र इससे पहले संसद का मॉनसून सत्र...

मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों की कमी, ट्रेनिंग न मिलने से चिंतित रेसिडेंट डॉक्टर कर रहे विरोध प्रदर्शन

मुंबई में करीब 430 और पूरे महराष्ट्र के मेडिकल कॉलेजों में करीब ढाई हजार डॉक्टरों की कमी है. मुंबई में ट्रेनी डॉक्टर, यानी रेसिडेंट डॉक्टर इसका विरोध कर रहे हैं. उनमें डॉक्टरों की कमी के कारण अपनी ट्रेनिंग असफल होने का बड़ा डर है. लिहाज़ा वे विरोध कर रहे हैं, राज्यपाल से मिल रहे हैं. ट्रेनी डॉक्टर अस्पतालों में सबसे पहले मरीजों का हाल परखते हैं, लेकिन इनकी ट्रेनिंग में बड़ी बाधा आई है. आर्थिक राजधानी के मेडिकल कॉलेज करीब 439 डॉक्टरों की कमी का सामना कर रहे हैं, यानी डॉक्टरों के 27% पद खाली पड़े हैं.   ट्रेनी डॉक्टर सार्बिक डे, ऑपथैल्मोलॉजी, यानी नेत्र विज्ञान चिकित्सा विभाग के सेकंड इयर के छात्र हैं. वे कहते हैं कि मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों की इतनी कमी है कि इन्हें डर है कि क्या इनकी ट्रेनिंग सफल हो पाएगी या नहीं?  जेजे हॉस्पिटल के रेसिडेंट डॉक्टर सार्बिक डे ने कहा कि,''मैं ऑई सर्जन की पढ़ाई कर रहा हूं, मेरी ट्रेनिंग जैसी होनी चाहिए वो फैकल्टी की कमी के कारण नहीं हो पा रही है, हमारा समय निकल रहा है. हम क्या करें.'' ट्रेनी डॉक्टरों का भविष्य अधर में  रेसिडेंट डॉ...

श्रम और रोजगार मंत्रालय के सर्विस पोर्टल पर 10 लाख के पार पहुंची वैकेंसी की संख्या

श्रम और रोजगार मंत्रालय के नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर 28 अगस्त, 2023 को नौकरियों की सक्रिय वैकेंसी पिछले चार महीनों में करीब 80% बढ़कर 10 लाख से कुछ अधिक हो गई है. सबसे ज्यादा नौकरी के अवसर फाइनेंस और इंश्योरेंस सेक्टर्स में ऑफर किए गए हैं. श्रम मंत्रालय के मुताबिक, नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर में पंजीकृत जॉब वैकेंसी की संख्या मई 2023 में 5,65,503 थी, जो 28 अगस्त तक बढ़कर 10,03,062 पहुंच गई. इनमें एक अहम हिस्सा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, रखरखाव इंजीनियर, तकनीकी सहायता अधिकारी, बिक्री अधिकारी, डेटा एंट्री ऑपरेटर और लॉजिस्टिक्स अधिकारी जैसे पद के लिए है. राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर नौकरियों की सक्रिय वैकेंसी सबसे ज़्यादा 51% फाइनेंस और इंश्योरेंस सेक्टर में हैं. जबकि 13% ट्रांसपोर्ट और स्टोरेज सेक्टर में हैं. 10 लाख से कुछ अधिक सक्रिय वैकेंसी में लगभग एक तिहाई रिक्तियां फ्रेशर्स के लिए ऑफर की गई हैं. अर्थशास्त्री वेद जैन ने एनडीटीवी से कहा, "राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर पंजीकृत जॉब वैकेंसी दिखाती है कि आर्थिक गतिविधियों में सुधार हुआ है. ये अर्थव्यवस...

डिजिटल मेहंदी देख लोग हुए हैरान, बोले- ऐसी मेहंदी लगाओ कि QR कोड में 4 लोग पैसे ट्रांसफर कर दे

Social Media Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ने डिजिटल मेहंदी लगा रखी है. इस मेहंदी का डिजाइन उसने बेहद खास बना रखा है. डिजिटल मेहंदी में QR कोड है. इसकी मदद से कोई भी शख्स डिजिटल पेमेंट कर सकता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान है. वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को भी मिल रही हैं. देखें वायरल वीडियो This is Peak Digital India Moment ???? pic.twitter.com/ciuVuObxcQ — Ravisutanjani (@Ravisutanjani) August 29, 2023 वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़की ने अपने हाथों में मेहंदी लगा रखी है. इस लड़की का वीडियो देख लोग क्रियटिविटी की दाद दे रहे हैं. देखा जाए तो एक बेहतरीन आइडिया है. हालांकि, ऐसे वीडियो सिर्फ फन के लिए होते हैं. लोग इस तरह के वीडियो को देखना पसंद भी करते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को Ravisutanjani नाम के यूज़र ने शेयर किया है. इस वीडियो को 11 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं. करीब 14 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइख किया है....

CBI ने दिल्ली शराब घोटाले की जांच कर रहे ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ दर्ज किया मामला

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी और होटल चेन क्लेरिज के प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज किया है. केस में ईडी के सहायक निदेशक पवन खत्री, क्लेरिज होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के प्रमुख विक्रमादित्य सिंह और एयर इंडिया के एक कर्मचारी दीपक सांगवान का नाम है. ईडी पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और अन्य से जुड़े दिल्ली शराब नीति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है, जिसमें अमनदीप सिंह ढल भी आरोपी हैं. उन्हें इस साल की शुरुआत में एजेंसी ने गिरफ्तार किया था. ईडी ने दावा किया है कि पवन खत्री और ईडी में एक क्लर्क नितेश कोहर ने कथित तौर पर अमनदीप सिंह ढल की मदद करने के लिए रिश्वत के तौर पर 5 करोड़ रुपये लिए थे. इसे भी पढ़ें:  दिल्ली शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया को अंतरिम जमानत नहीं, SC ने मामला 4 सितंबर तक टाला शिकायत के अनुसार, ढल और उनके पिता बीरेंद्र पाल सिंह ने ईडी अधिकारियों को सूचित किया कि उन्होंने ढल के खिलाफ मामले में ईडी की जांच में 'मदद की व्यवस्था' करने के लिए दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 के बीच एक चार्टर्ड अकाउंटें...

सुनक को भारत के साथ एफटीए में पत्नी के इंफोसिस शेयरों पर सवालों का करना पड़ सकता है सामना

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को भारत के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) में पत्नी अक्षता मूर्ति के अनुमानित 50 करोड़ पाउंड के इंफोसिस शेयरों को लेकर पारदर्शिता संबंधी कुछ सवालों का सामना करना पड़ सकता है. एक खबर में यह कहा गया है. अखबार ‘द ऑब्जर्वर' का दावा है कि विपक्षी दल लेबर पार्टी और व्यापार विशेषज्ञ पूर्ण वित्तीय प्रभाव पर सवाल उठा रहे हैं क्योंकि अक्षता के पिता नारायण मूर्ति द्वारा सह-स्थापित बेंगलुरु से संचालित सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी इंफोसिस को ऐसे किसी भी व्यापार समझौते से लाभ होगा. भारत और ब्रिटेन एफटीए पर बातचीत कर रहे हैं और इस संबंध में वार्ता 12वें दौर में है. सुनक अगले महीने जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में भारत की अपनी पहली यात्रा की तैयारी कर रहे हैं. लेबर पार्टी के सांसद और हाउस ऑफ कॉमन्स बिजनेस एंड ट्रेड सलेक्ट कमेटी के अध्यक्ष डैरेन जोन्स ने कहा, ‘‘जैसा कि प्रधानमंत्री को हाल में पता चला, यह जरूरी है कि वह किसी भी हित की उचित घोषणा करें. मुझे उम्मीद है कि वह भारत व्यापार समझौते के संबंध में भी ऐसा करेंगे.'...

2024 चुनाव को लेकर 'इंडिया' गठबंधन दलों में अंतिम बंटवारा लगभग तय : मिलिंद देवड़ा

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने मुंबई में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) की अहम बैठक से पहले रविवार को कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन साझेदारों के बीच सीट बंटवारे को कई राज्यों में कमोबेश अंतिम रूप दे दिया गया है तथा कुछेक राज्यों में ही थोड़ा और समय चाहिए. बैठक के आयोजन में अहम भूमिका निभा रहे देवड़ा ने ‘इंडिया' के साझेदारों के बीच ‘‘विकसित हो रहे तालमेल'' की सराहना की और कहा कि इसका सबसे अच्छा उदाहरण महाराष्ट्र में है. ‘इंडिया' गठबंधन की बैठक 31 अगस्त-एक सितंबर को होनी है. महाराष्ट्र से कांग्रेस के नेता ने ‘पीटीआई-भाषा' से साक्षात्कार में इस बात पर जोर दिया कि राज्य में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन में ‘‘कोई समस्या'' नहीं है. देवड़ा ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब राकांपा के अजित पवार और पार्टी के आठ अन्य विधायकों ने दो जुलाई को राज्य में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना-भारतीय जनता पार्ट...

कर्नाटक सरकार के 100 दिन : मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने चुनाव घोषणाएं पूरी करने की प्रतिबद्धता दोहराई

कर्नाटक में कांग्रेस नीत सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने पांच चुनावी गारंटी के क्रियान्वयन के साथ ‘विकास के रथ' को आगे बढ़ाने के लिए रविवार को जनता से सहयोग मांगा. कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा में 135 सीटें जीतीं और भाजपा को सत्ता से हटा दिया. चुनाव में भाजपा को केवल 66 सीटें मिलीं, जबकि जद (एस) 19 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘हमारी सरकार के आज सत्ता में 100 दिन पूरे हुए. पिछले विधानसभा चुनावों में, राज्य के मतदाताओं ने हम पर भरोसा किया और हमारे उम्मीदवारों ने 135 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायी. हम इस जनादेश का सदुपयोग कर रहे हैं और ईमानदारी से उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं.'' मुख्यमंत्री ने कहा कि गारंटियों के क्रियान्वयन और विकास परियोजनाओं को लागू करने के साथ-साथ उनकी सरकार राज्य को गौतम बुद्ध, बसवेश्वर, डॉ भीम राव आंबेडकर, कुवेम्पु, संत-कवि कनकदास और नारायण गुरु जैसे दार्शनिकों द्वारा दिखाए गए समानता के मार्ग पर ले जा रही है. उन्होंने इस बारे में वि...

"मंदिरों में प्रार्थना करें": नूंह में रैली के लिए अनुमति नहीं देने पर मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा सरकार द्वारा नूंह में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) द्वारा बुलाई गई यात्रा को अनुमति देने से इनकार करने के बाद, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि लोग पास के मंदिरों में जा सकते हैं और प्रार्थना कर सकते हैं क्योंकि यह 'सावन' का महीना है. अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियों द्वारा कानून और व्यवस्था की चिंताओं का हवाला देते हुए जिले में बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है. मनोहर लाल ने आज संवाददाताओं से कहा, "महीने की शुरुआत में वहां (नूंह) जिस तरह की घटना हुई, उसे देखते हुए यह सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे. हमारी पुलिस और प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि यात्रा की बजाए लोगों को पास के मंदिरों में जाना चाहिए और प्रार्थना करनी चाहिए. यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन लोग पास के मंदिरों में जा सकते हैं और पूजा कर सकते हैं क्योंकि यह सावन का महीना है.''  मनोहर लाल ने आगे कहा कि लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए मंदिरों में जलाभिषेक की अनुमति दी जाएगी. उन्होंने कहा, "सावन होने के का...

G-20 के लिए दिल्‍ली को सजाने में किसने किया खर्च? BJP और AAP में छिड़ी जुबानी जंग

अगले महीने होने वाले तीन दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) से पहले दिल्ली को सजाने-संवारने को लेकर भाजपा और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के बीच घमासान छिड़ गया है. भाजपा का दावा है कि दिल्‍ली को सजाने-संवारने का काम केंद्र सरकार के फंड से किया गया है. इस पर AAP ने तीखा जवाब दिया है. वहीं भाजपा ने आम आदमी पार्टी को चुनौती देते हुए एक भी ऐसी परियोजना का नाम बताने के लिए कहा है, जिसे उनकी सरकार ने वित्त पोषित किया हो. उधर, आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक बयान में भाजपा पर गंदी राजनीति खेलने का आरोप लगाया है.  भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी को घेरते हुए कहा कि जी-20 के लिए दिल्‍ली का बदलाव पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा फंडेड है और उनके मंत्रियों को श्रेय चुराने की कोशिश करते देखना शर्मनाक है. पार्टी की ओर से कहा गया कि यहां तक की दीवार पेंटिंग की अवधारणा भी केंद्र सरकार द्वारा पहले प्रगति मैदान सुरंग में और बाद में एनडीएमसी क्षेत्र में शुरू की गई है.  इस मुद्दे को लेकर दिल्‍ली के भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे लेकर मुख्‍यमंत्री अरविं...

VIDEO: राहुल गांधी ने ऊटी में चॉकलेट बनाने वाली फैक्ट्री का किया दौरा, खुद भी आजमाए हाथ

Image
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ऊटी में चॉकलेट बनाने वाली एक फैक्टरी के हालिया दौरे का वीडियो साझा करते हुए रविवार को कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बचाने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की समान दर लागू करने और औद्योगिक केंद्र बनाने की जरूरत है. राहुल ने इस महीने की शुरुआत में अपनी लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जाते समय ‘ऊटी के सबसे प्रसिद्ध ब्रांड में से एक'-मोडीज चॉकलेट्स-की फैक्टरी का दौरा किया था.  कांग्रेस की ओर से जारी बयान में राहुल के हवाले से कहा गया है, ‘‘हाल ही में वायनाड जाते समय मुझे ऊटी के सबसे प्रसिद्ध ब्रांड में से एक-मोडीज चॉकलेट्स की फैक्टरी का दौरा करने का आनंददायक अनुभव मिला. इस छोटे से व्यवसाय के पीछे मुरलीधर राव और उनकी पत्नी स्वाति की उद्यमशीलता की कहानी प्रेरणादायक है.'' कांग्रेस नेता ने कहा कि दंपति के साथ काम करने वाली महिलाओं की टीम भी उतनी ही शानदार है और 70 महिलाओं की समर्पित टीम द्वारा तैयार की जाने वाली सबसे उत्तम चॉकलेट जैसा स्वाद मैंने कभी नहीं चखा.  उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, ...

चंद्रयान-3 मिशन के दो उद्देश्य पूरे हुए, चांद की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोग जारी: ISRO

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शनिवार को कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के तीन में से दो उद्देश्य हासिल कर लिए गए हैं, जबकि तीसरे उद्देश्य के तहत वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं. इसने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के सभी पेलोड सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘चंद्रयान-3 मिशन: मिशन के तीन उद्देश्यों में से, चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन पूरा हो गया है. चंद्रमा पर रोवर के घूमने का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है. तीसरे उद्देश्य के तहत वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं. सभी पेलोड सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं.'' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की है कि चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग' की तारीख 23 अगस्त के दिन को अब राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा और जिस जगह पर इस यान का लैंडर ‘विक्रम' उतरा, उस जगह को अब ‘शिवशक्ति' प्वाइंट के रूप में जाना जाएगा. उन्होंने यह घोषणा भी की कि 2019 में चंद्रयान-2 ने जिस जगह पर अपने पदचिह्न छोड़े थे, चंद्रमा की उस जगह को अब ‘तिरंगा' प्वाइंट के रूप में ज...

अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 2023 के दौरान Artificial Intelligence पर जोर दिया

आपराधिक कानून (Criminal law) और प्रौद्योगिकी (Technology) को हमेशा परस्पर अनन्य क्षेत्रों के रूप में देखा गया है, लेकिन कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) और प्रौद्योगिकी के विकास के साथ, अपराध पैटर्न को फिर से परिभाषित किया गया है. दिल्ली में इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 2023 के दौरान शीर्ष पुलिस अधिकारियों द्वारा नए कानूनों और उनके साथ बदलती गतिशीलता के अलावा, इन पर चर्चा की गई. गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक की अध्यक्षता की और देश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को त्वरित न्याय वितरण और नागरिकों के लिए संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए एआई, बदलते कानूनों, फोरेंसिक उपयोग जैसी नई प्रौद्योगिकियों पर आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली के लिए काम करने का निर्देश दिया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "गृह मंत्री ने विशेष रूप से पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर जोर दिया और निचले पुलिस रैंक से लेकर उच्च संरचनाओं तक इसे लागू करने का सुझाव दिया." उनके अनुसार, गृह मंत्री ने नए कानूनों के अनुसार संपूर्ण आपराधिक न्याय प्रणाली को पुनर्जीवित करन...

हिमाचल में लैंडस्लाइड के बाद सड़कों पर गुजर रही रात, पीड़िता ने कहा- इससे बेहतर मौत होगी

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) से पीड़ित लोग इस बुरे अनुभव को कभी न भूलने वाला बुरा सपना करार दे रहे हैं. भूस्खलन से प्रभावित प्रोमिला ने कहा, ‘‘इस बुरे वक्त से गुजरने से बेहतर मौत होगी, क्योंकि जीवन में उम्मीद की कोई किरण नजर नहीं आ रही है.'' प्रोमिला यहां भूस्खलन का शिकार हुई एक इमारत में रहती थीं, जहां उनका एक कमरा ढह जाने से उन्होंने अपना सब कुछ खो दिया. 23 अगस्त की सुबह हुए भूस्खलन से एक इमारत आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें प्रोमिला अपनी बीमार मां के साथ रहती थीं. यह इमारत इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (आईजीएमसीएच) के नजदीक है. शुक्रवार को पीटीआई-भाषा से अपना दर्द बयां करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी 75 वर्षीय मां के साथ रहती हूं. वो कैंसर से पीड़ित हैं. 2016 से उनका इलाज जारी है. मैं राम नगर के बाजार में एक दुकान में नौकरी करती थी, जहां पिछले सप्ताह मुझे हटा दिया गया, क्योंकि मंदी के कारण ग्राहक नहीं थे.'' प्रोमिला कहती हैं, ‘‘मैं बृहस्पतिवार की रात आईजीएमसीएच में सोई क्योंकि मेरे पास जाने के लिए कोई जगह नहीं थी.''प्रोमिला के भाई-ब...

चंद्रमा पर तिरंगा फहराकर भारत ने दुनिया को दिखाया अपना सामर्थ्य : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराकर दुनिया को अपना सामर्थ्य दिखाया है तथा उसका विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार वैश्विक स्तर पर लहर पैदा कर रहा है. नान में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने पिछले नौ वर्षों में उनकी सरकार द्वारा हासिल की गई कई विकासपरक उपलब्धियों का भी हवाला दिया और इस बात पर जोर दिया कि बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में पहले कभी इतना निवेश नहीं किया गया था.  उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से भारत में 25 लाख किलोमीटर से अधिक लंबी ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई गई है, जो पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से छह गुना अधिक है. उन्होंने कहा, भारत ने रिकॉर्ड समय में लगभग 700 जिलों में स्वदेशी 5जी प्रौद्योगिकी पहुंचा दी है. प्रधानमंत्री की यह बात सुनते ही वहां मौजूद दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई.  उन्होंने कहा, दुनिया का सबसे ऊंचाई वाला रेलवे पुल, मोटर चलने योग्य सड़क के अलावा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम और सबसे ऊंची प्रतिमा अब भारत में हैं.  उन्होंने कहा कि विश्व बैंक और आईएमएफ जैसे शीर्ष वैश्विक निकाय भारतीय अर्थ...

"जब चंद्रयान-3 धरती पर उतरेगा..." : यूपी के नेता की गफलत का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओपी राजभर ने बुधवार (23 अगस्त) को चंद्रमा पर उतरे चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए एक गलती कर दी. कुछ महीने पहले बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हुए 60 वर्षीय राजभर ने कहा कि जब अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर वापस आएगा तो पूरे देश को उसका स्वागत करना चाहिए. वे चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर मॉड्यूल के टचडाउन से पहले यूपी तक (इंडिया टुडे ग्रुप चैनल) से बात कर रहे थे. वायरल हुए शॉर्ट वीडियो क्लिप में राजभर वैज्ञानिकों को उनके निरंतर शोध के लिए बधाई देते हुए सुने जा सकते हैं. चंद्रयान-3 मिशन पर उन्होंने कहा, "मैं उन्हें इसके लिए बधाई देता हूं. कल जब पृथ्वी पर इसके सुरक्षित आगमन का समय आएगा तो पूरे देश को इसका स्वागत करना चाहिए." राजभर की यह टिप्पणी राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना द्वारा चंद्रयान-3 में सवार "यात्रियों" को सैल्यूट करने के एक दिन बाद आई है. योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री के रूप में पहले कार्यकाल के दौरान कैबिनेट मंत्री का पद छोड़...

Chandrayaan-3 के लैंडर विक्रम को टचडाउन से पहले कैसा दिखा चांद? ISRO ने जारी किया VIDEO

भारत का चंद्रयान-3 बुधवार को चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुका है. लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान अब चांद की सतह पर चहलकदमी कर रहा है. इंडियन स्पेस रिसर्च एजेंसी (ISRO) और वैज्ञानिकों ने लैंडिंग के पहले के 20 मिनट को 'मिनट्स ऑफ टेरर' बताया था. लेकिन चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के लिए यह बहुत आसान वक्त साबित हुआ. लैंडर ने न सिर्फ चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की, बल्कि भारत को चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला दुनिया का पहला देश भी बना दिया. इस बीच इसरो ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि टचडाउन से ठीक पहले विक्रम लैंडर को चांद कैसा दिखा. इसरो ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल (अब X) पर 2 मिनट 17 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है. इसरो ने लिखा, "लैंडर इमेजर कैमरे ने टचडाउन से ठीक पहले चंद्रमा की इमेज कैप्चर की." इमेजर कैमरे से हाई-रिज़ॉल्यूशन वीडियो में चंद्रमा की खूबसूरत सतह दिखाई देती है, जो गड्ढों से भरी हुई है. जैसे-जैसे लैंडर नीचे जाता है, वैसे-वैसे चांद की सतह ज्यादा बड़ी व स्पष्ट नजर आने लगती है. Here is how the Lander Imager Camera cap...

हिमाचल :भारी बारिश के बाद भूस्खलन में 12 लोगों की मौत, शिमला समेत छह जिलों में ‘रेड अलर्ट’

हिमाचल प्रदेश में बीती रात हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई और कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने के अलावा 400 से अधिक सड़कें अवरूद्ध हो गईं. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के 12 में से छह जिलों में भारी भीषण बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भीषणतम बारिश' होने का अनुमान जताते हुए बुधवार को ‘रेड अलर्ट' जारी किया. इस मॉनसून में भारी बारिश के तीन बड़े दौरों के बाद राज्य में कुल 709 सड़कें बंद हो गईं हैं. भारी बारिश के कारण प्रदेश में बड़े पैमाने पर विनाश एवं मौत की घटनाएं हुयी हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. प्रदेश के शिमला, मंडी और सोलन जिलों में बुधवार से दो दिनों के लिए सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. बारिश के कारण शिमला शहर बुरी तरह प्रभावित हुआ, भूस्खलन और उखड़े पेड़ों के कारण मुख्य कार्ट रोड और साथ ही शिमला-मेहली बाईपास कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया. कई घरों में दरारें भी आ गईं हैं और एहतियात के तौर पर लोगों ...

अब मंगल और शुक्र ग्रह पर यान उतारने की तैयारी: चंद्रयान-3 की कामयाबी पर बोले ISRO चीफ

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख एस.सोमनाथ ने चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए इसका श्रेय वैज्ञानिकों को दिया, जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए बेहद कष्ट और पीड़ा सही.  इसरो चीफ ने कहा कि आने वाले वर्षों में इसरो का यान इसी तरह मंगल ग्रह पर उतरेगा. एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता इसरो नेतृत्व और वैज्ञानिकों की पीढ़ियों की मेहनत का नतीजा है और यह सफलता ‘बहुत बड़ी' और ‘प्रोत्साहित करने वाली' है. उन्होंने कहा कि चंद्रमा की यात्रा कठिन है और प्रौद्योगिकी क्षमता हासिल करने के बावजूद आज किसी भी देश के लिए किसी खगोलीय पिंड पर यान को सफलतापूर्वक उतारना मुश्किल कार्य है. इसरो प्रमुख ने कहा कि भारत ने यह सफलता केवल दो मिशन में हासिल कर ली है. चंद्रमा पर यान उतारने की पहली कोशिश मिशन चंद्रयान-2, अंतिम समय में असफल रहा था जबकि चंद्रयान-3 मिशन पूरी तरह से सफल हुआ. चंद्रयान-1 का उद्देश्य केवल मानव रहित अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करना था. सोमनाथ ने कहा, ‘‘यह सफलता (चंद्रयान-3 मिशन की) हमारा न केवल चंद्र मिशन के लिए आत्मविश्वास...

बड़े भाई का करियर रहा सुपरहिट, तो छोटे ने लगा दी फ्लॉप की लाइन...ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दिख रहे दोनों बच्चे हैं नामी सितारे

अक्सर हम आपको ऐसी पुरानी थ्रोबैक तस्वीर दिखाते हैं, जिसमें भारतीय सिनेमा के कलाकार बहुत अलग लगते हैं और इन तस्वीरों में इन्हें पहचान पाना भी बहुत मुश्किल होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको दिखाते हैं बॉलीवुड के दो पंजाबी गबरु जवानों की ऐसी तस्वीर जो इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में बहुत ही मासूम लग रहे हैं और एक तो बेचारा निक्कर पहन रोनी सी सूरत बनाएं नजर आ रहा है. चलिए एक हिंट हम आपको दे देते हैं कि इसमें से एक कलाकार तो पाकिस्तान में भारत के झंडे तक गाड़ आया है. View this post on Instagram A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को जरा गौर से देखिए इन तस्वीरों में बॉलीवुड के दो नायाब सितारे छुपे हैं. अगर तस्वीर को देखने के बाद भी आप अंदाजा नहीं लग पा रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि इस फोटो में बीच में शख्स की गोद में बॉबी देओल बैठे हुए हैं और उस शख्स ने जिसके कंधे पर हाथ रखा है, वो सनी देओल हैं. इस तस्वीर में सनी और बॉबी बहुत ही मासूम लग रहे हैं और बॉबी देओल तो सिर्फ निक्कर पहने रोनी सी सूरत बनाए नजर आ रहे हैं....

पाकिस्तान : केबल कार में 1200 फीट की ऊंचाई पर फंसे सभी 8 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

पाकिस्‍तान में एक सुदूर घाटी के ऊपर क्षतिग्रस्‍त केबल कार में फंसे आठ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. इनमें छह बच्‍चे भी शामिल हैं. सैन्य हेलीकॉप्टरों और जिपलाइन विशेषज्ञों की मदद से मंगलवार को इन्‍हें बचाया गया.  करीब 12 घंटे तक हवा में रहने और दिन का उजाला कम होने के बाद एक हेलीकॉप्‍टर द्वारा दो बच्‍चों को सुरक्षित निकालने के साथ यह बचाव अभियान शुरू हुआ. हालांकि हेलीकॉप्‍टर को अंधेरा होने के कारण बेस पर वापस लौटना पडा. बचावकर्मियों ने गोंडोला को घाटी में गिरने से बचाने वाली केबल का जिपलाइन के रूप में इस्तेमाल किया और मंगलवार देर रात तक फंसे बाकी लोगों को भी सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया.  पाकिस्तान की आपातकालीन सेवा रेस्क्यू 1122 के बिलाल फैजी ने कहा, "बचाव अभियान पूरा हो गया है. दो वयस्क बचाए जाने वाले आखिरी व्यक्ति थे." साथ ही सेना ने भी बचाव कार्य के सफलतापूर्वक संपन्न होने की पुष्टि की है.  बचाव अभियान के वीडियो में एक किशोर हेलीकाप्टर के नीचे झूलती रस्सी से लटकता नजर आ रहा है और भीड़ खुशी से चिल्ला रही थी.  फैजी ने कहा, बचावकर्मियों ने एक पहाड...

G20 समिट: US प्रेसिडेंट जो बाइडेन 7 सितंबर को पहुंचेंगे भारत, PM मोदी से दो बार होगी मुलाकात

भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में अगले महीने जी-20 समिट होने जा रहा है. प्रगति मैदान के कंवेशन सेंटर में 9 से 10 सितंबर तक जी-20 समिट का आयोजन होना है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन G20 समिट के लिए दो दिन पहले 7 सितंबर को भारत पहुंचेंगे. ऐसा पहली बार होगा जब कोई अमेरिकी प्रेसिडेंट चार दिन भारत में रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी और बाइडेन के बीच दो बार मुलाकात होनी है. व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि प्रेसिडेंट जो बाइडेन G20 समिट शुरू होने से दो दिन पहले 7 सितंबर को ही भारत पहुंच जाएंगे. उनका दौरा चार दिन का होगा. खास बात यह है कि बाइडेन इंडोनेशिया में होने वाली आसियान समिट में शिरकत नहीं करेंगे. आसियान में बाइडेन की जगह वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस शिरकत करेंगी. विश्व बैंक क्षमता बढ़ाने पर होगी चर्चा न्यूज़ एजेंसी 'AFP' की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार (22 अगस्त) को एक ब्रीफिंग में इसकी जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि बाइडेन के दौरे के दौरान वैश्विक चुनौतियों से निपटने सहित गरीबी से बेहतर ढंग से लड़ने के लिए व...

घी में दो चीजें मिलाकर रोज दिन में 2 बार खाएं, हेयर फॉल रुकेगा और बाल हो जाएंगे कमर तक

Hair fall stop tips : क्या आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं. कंघी बालों से भर जा रही है, तो फिर आप यहां बताए जा रहे घरेलू नुस्खे (Gharelu nuskhe) को अपना सकती हैं. यह बेहद ही आसान और असरदार उपाय है. आपको हेडिंग से पता चल ही गया होगा हम देसी घी खाने के बारे में बात करने वाले हैं. तो आपको बता दें कि सिर्फ घी नहीं खाना है बल्कि इसमें आंवला पाउडर और मिश्री भी मिलाना है. अब इन दोनों को कितनी मात्रा में मिलाना है इसके बारे में आगे आर्टिकल में बताएंगे.  इस विटामिन की कमी से चेहरा पड़ जाता है पीला और सिर में बनी रहती है दर्द हेयर फॉल रोकने के उपाय आपको 1/2 टेबलस्पून घी, 1/2 आंवला पाउडर और 1/2 मिश्री मिलाकर दिन में 2 बार खाना है. आप कोशिश करें इसको खाली पेट खाने की. ऐसे खाने से इसके लाभ ज्यादा होंगे.  यह भी खा सकते हैं - आपको बता दें कि सफेद तिल में विटामिन, मिनरल्स और फैटी एसिड पाए जाते हैं. यह बालों को चमकदार बनाते हैं. आप इनका इस्तेमाल लड्डू बनाने में भी कर सकती हैं. आप सलाद के रूप में भी खा सकती हैं. इसका एक चम्मच रोस्टेड बीज बहुत लाभकारी होता है बालों के लिए. ...

शख्स को 50 लाख रुपये का हर्जाना देगी ट्रैवेल एजेंसी थॉमस कुक, श्रीलंका ट्रिप में गई थी पत्नी-बेटे और ससुर की जान

देश की प्रमुख टूर एंड ट्रैवल एजेंसी थॉमस कुक (Thomas Cook)और रेड एपल ट्रैवेल (Red Apple Travel) के खिलाफ एक मामले में उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम (Consumer Disputes Redressal Forum) ने बड़ा एक्शन लिया है. फोरम ने दोनों ट्रैवेल एजेंसियों को दिल्ली के एक शख्स को बतौर हर्जाना 50 लाख रुपये का पेमेंट करने का आदेश दिया. इस शख्स ने दोनों एजेंसियों के जरिए श्रीलंका ट्रिप बुक की थी. हालांकि, ट्रिप के दौरान शख्स के परिवार के साथ एक हादसा हो गया. इसमें उनकी पत्नी, बेटे और ससुर की जान चली गई. फोरम में मामला 4 साल चला. अब ट्रैवेल एजेंसियों को योगेश सहगल को मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है. कनुपुरिया सहगल एनडीटीवी में पूर्व पत्रकार और एंकर रह चुकी हैं. उनकी दिसंबर 2029 में श्रीलंका में एक फैमिली ट्रिप के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई थी. साथ ही उनके बेटे श्रेय सहगल और पिता प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार गंगा प्रसाद विमल की भी मौत हो गई. दरअसल, कोलंबो में जिस वैन में वो सवार थे, वो एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई थी. इस हादसे में वैन के 52 वर्षीय ड्राइवर की भी मौत हो थी. जबकि कनुपुरिया के पति योगेश सहगल और बे...