"हमें जो भी सीटें मिलेंगी, उन पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे", नेशनल काउंसिल की मीटिंग में बोले अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई. इस मौके पर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे देश में अपना संगठन बनाएगी. क्योंकि बिना मज़बूत संगठन के चुनाव नहीं जीता जा सकता है. उन्होंने कहा कि AAP इंडिया गठबंधन का हिस्सा है. हमें जो भी सीटें मिलेंगी, उन पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और सारी सीटें जीतेंगे. आप अगले साल होने वाले हरियाणा विधानसभा का चुनाव सरकार बनाने के इरादे से पूरी ताकत लगाकर लड़ेगी. AAP के जो पांच नेता आज जेल में हैं, वो हमारे हीरो हैं और हमें उन सभी पर बहुत गर्व है. "मैं भी केजरीवाल" जन संवाद अभियान 4 जनवरी से गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी का "मैं भी केजरीवाल" हस्ताक्षर अभियान शनिवार को खत्म हो गया. यह अभियान 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 तक चला. आम आदमी पार्टी के संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक ने डोर-टू-डोर कैंपेन की सफलता और 4 जनवरी से शुरू होने वाले "मैं भी केजरीवाल" जन संवाद अभियान की ट्रेनिंग को लेकर पार्टी मुख्यालय में एक बैठक बुलाई थी. अरविंद केजरीवाल को खत्म ...