'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' को भारत में रिलीज करने पर इस पाकिस्तानी एक्टर का बड़ा बयान, कहा- इससे दोनों देशों के रिश्ते बेहतर होंगे
पाकिस्तानी फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' के भारत में रिलीज होने को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है. बीते दिनों इस फिल्म को भारत में रिलीज करने की घोषणा की गई थी. हालांकि फिलहाल फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' की रिलीज को भारत में टाल दिया गया है. इस बीच फिल्म के अभिनेता फवाद खान का 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' की रिलीज को लेकर बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा है कि अगर उनकी फिल्म भारत में रिलीज होती है तो दोनों देशों के रिश्ते सुधर सकते हैं. यह बात पाकिस्तानी अभिनेता ने अपने ताजा इंटरव्यू में कही है. फवाद खान ने हाल ही में हांगकांग के एक अंग्रेजी चैनल को इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' को लेकर ढेर सारी बात कीं. फवाद खान ने अपने इस इंटरव्यू के एक वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में वह अपनी फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' को भारत में रिलीज को लेकर बात करते दिखाई दे रहे हैं. View this post on Instagram A post shared by Fawad A Khan (@faw...