Posts

Showing posts from October, 2023

मेहंदी का रंग हो जाएगा एकदम डार्क, बस ट्राई कीजिए ये बरसों से आजमाया गया दादी- नानी का तरीका

Image
Dark Mehndi Tips: करवा चौथ (karwa chauth) का त्योहार आ रहा है. शादीशुदा महिलाओं के लिए यह सबसे खास त्योहारों में से एक है. इस समय महिलाएं अपने हाथों में दुल्हनों की तरह मेहंदी (dark mehndi colour) रचवाती हैं. कहा जाता है अगर मेहंदी का रंग गहरा हो तो पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम बना रहता है और श्रृंगार की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है. अगर आप भी अपने मेहंदी के रंग को नेचुरली गहरा करना चाहती हैं तो बस बरसों से आजमाएं गए दादी- नानी के इस (home remedies to dark mehndi) घरेलू नुस्खे को अपना कर देखिए,  चुटकियों में पीली मेहंदी का रंग हो जाएगा गाढ़ा. पतला होना है बिना एक्सरसाइज और डाइट के तो अपना लीजिए 9-1 का यह रूल, कुछ ही दिनों में सारा बढ़ा हुआ वजन कम हो जाएगा मेहंदी का रंग डार्क कैसे किया जाता है? How To Darken The Color Of Mehndi On Hands अगर आप अपनी मेहंदी को नेचुरली डार्क करना चाहती हैं, तो नीलगिरी तेल का इस्तेमाल करें. हाथ धोने के बाद इस एसेंशियल ऑयल को अपने हाथ और पैरों पर लगाएं, इससे मेहंदी का रंग काला हो जाएगा. अक्सर हाथों पर मेहंदी का रंग 2- 3 दिनों के बाद च...

पैपराजी को पोज देने के चक्कर में गिरते-गिरते बचीं गौहर खान, वीडियो हुआ वायरल

गौहर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनके साथ एक एक्सिडेंट होते होते बचा. अगर वो जरा भी इधर-उधर चोट भी आ सकती थी लेकिन वो समय पर संभल गईं और इस वजह से एक्सिडेंट भी टल गया. दरअसल वो शूटिंग के लिए सेट पर थीं और काम खत्म करके वैनिटी वैन की तरफ जा रही थीं. वहां पैपराजी भी मौजूद थे और उन्हें जाता हुआ देख तस्वीरें क्लिक करने लगे. गौहर पैपराजी से बात करते हुए पीछे देखते हुए चल रही थीं इतने में अचानक हील्स की वजह से उनका पैर डिस्बैलेंस हुआ...लेकिन गौहर ने बड़े ही तरीके से खुद को संभाल लिया और गिरने से बच गईं. उन्हें देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए क्योंकि हर किसी को यही डर था कि कहीं वो गिर ना जाएं. इस वीडियो को पैपराजी ने ऊप्स मोमेंट के तौर पर शेयर किया. इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ये बहुत ही नॉर्मल है. सबके साथ होता है...इसमें ऊप्स वाली क्या बात हुई. एक ने लिखा, लोग ऐसे कमेंट कर रहे हैं जैसे कि खुद कभी बैलेंस बिगड़ा ही ना हो. एक ने लिखा, क्या ये पोस्ट जरूरी थी ? View this post on Instagram A p...

100 साल तक जीना है तो आज से ये 3 चीजें खाना छोड़ दीजिए, फिर हर कोई पूछेगा आपकी उम्र का राज

Image
Secret Of Long Life: लंबी उम्र (long life) की चाहत हर किसी को होती है. दुनिया में ऐसे कई लोग होते हैं जो लंबी उम्र पाते हैं 100 साल से अधिक जीते हैं. उसमें से एक महिला है मार्टा फेनवर्ग (martha fainberg) जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है. जब उनसे पूछा गया उन्होंने लंबी उम्र कैसे पाई, तो उनका कहना है कि वह कुछ भी ऐसा अलग नहीं करती है बस कुछ बातों का ध्यान रखती है. उन्होंने कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल किया है और कुछ चीजों को खाना बंद किया है. इससे उनकी लाइफस्टाइल बिल्कुल हेल्दी हो गई है. चलिए जानते हैं क्या है मार्टा के लंबी सेहत का राज. ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानिए चेहरे पर किन चीजों को लगाने से शीशे की तरह चमकने लगेगी आपकी Skin लंबी उम्र के लिए क्या करना चाहिए ? What to do for Long Life ब्रेड आलू को कहा बाय अपने वेट लॉस के लिए मार्टा ने आलू और ब्रेड खाना बंद कर दिया. कैलोरी का सेवन भी कम करती हैं. रोजाना  1500 सटेप्स अभी भी चलती हैं और साइकिलिंग जैसे एक्सरसाइज करती हैं. वेजिटेरियन बन गईं लंबे समय से मार्टा ने रेड मीट खाना बंद कर दिया पूरी तरह से वेजिटेरियन हो गई ...

मुंबई : लगभग छह दशक के बाद अब सड़कों पर नहीं चलेंगी काली-पीली पद्मिनी टैक्सी

पिछले कई दशकों से अगर कोई देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) के बारे में सोचता था, तो उसके मन में शहर की ‘प्रीमियर पद्मिनी' टैक्सी की तस्वीर जरूर उभरती थी. आम लोगों के लिए दशकों से सवारी का सुगम साधन बनी इस टैक्सी सेवा को ‘काली-पीली' के तौर पर जाना जाता था, जो इसके रंग को दर्शाता है. शहरवासियों का इस टैक्सी सेवा से गहरा जुड़ाव रहा है और अब लगभग छह दशक के बाद इसकी ‘‘यात्रा'' समाप्त होने जा रही है. नये मॉडल और ऐप-आधारित कैब सेवाओं के बाद ये काली-पीली टैक्सी अब मुंबई की सड़कों से हट जाएंगी. हाल में सार्वजनिक ट्रांसपोर्टर ‘बेस्ट' की प्रसिद्ध लाल डबल-डेकर डीजल बसों के सड़कों से हटने के बाद अब काली-पीली टैक्सी भी नजर नहीं आएंगी.  परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आखिरी ‘प्रीमियर पद्मिनी' को 29 अक्टूबर, 2003 को तारदेव आरटीओ में एक काली-पीली टैक्सी के रूप में पंजीकृत किया गया था. चूंकि, शहर में कैब संचालन की समय सीमा 20 साल है, ऐसे में अब सोमवार से मुंबई में आधिकारिक तौर पर ‘प्रीमियर पद्मिनी' टैक्सी नहीं चलेगी.  मुंबई की आखिरी पंजीकृत प्रीमियर पद्मिनी टैक्सी...

Israel-Hamas War: भारत के UNGA में मतदान न करने पर विपक्ष आक्रामक, BJP ने किया पलटवार

Israel-Palestine Conflict: कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में गाजा में संघर्ष-विराम का आह्वान करने वाले प्रस्ताव पर मतदान से भारत के दूर रहने को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार फिलिस्तीन के मुद्दे पर भारत के पुराने रुख के खिलाफ चली गई है. दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार ने सही कदम उठाया है और भारत कभी आतंकवाद के पक्ष में खड़ा नहीं हो सकता. भारत संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘आम नागरिकों की सुरक्षा और कानूनी एवं मानवीय दायित्वों को कायम रखने' शीर्षक वाले जॉर्डन के मसौदा प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहा. इस प्रस्ताव में इजराइल-हमास युद्ध में तत्काल मानवीय संघर्ष-विराम और गाजा पट्टी में निर्बाध मानवीय पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया था. संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय महासभा ने उस प्रस्ताव को अपनाया, जिसमें तत्काल, टिकाऊ और निरंतर मानवीय संघर्ष-विराम का आह्वान किया गया है, ताकि शत्रुता समाप्त हो सके. मैं स्तब्ध और शर्मिंदा हूं : प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी न...

शोले में ‘डबल रोल’ में था ये बच्चा, एक फिल्म की वजह से की सुपरस्टार एक्ट्रेस से शादी...पहचाना क्या?

Image
शोले मूवी का एक एक किरदार और हर किरदार का सिग्नेचर डायलोग फैन्स आज भी नहीं भूल सके हैं. इस फिल्म का छोटा सा भी कैरेक्टर क्यों न हो, उसकी यादें आज भी तरोताजा हैं. फिर वो चाहें सांबा का किरदार हो, कुछ देर के लिए स्क्रीन पर दिखीं मौसी हो या फिर गोली से बचने के बाद हंसने वाला कालिया ही क्यों न हो. इसी फिल्म में ये बच्चा भी नजर आया था, जिसने फिल्म में ट्विस्ट लाने वाले बेहद अहम किरदार को अदा किया. फिल्म में इस बच्चे ने दोहरी भूमिका भी निभाई लेकिन फैन्स को आज तक उसका सिर्फ एक ही रोल याद है. इस तस्वीर को देखकर आपने पहचाना कि कौन है ये बच्चा. शोले में डबल रोल आप ये जरूर सोचेंगे कि फिल्म में ऐसा कोई किरदार था ही नहीं जिसने डबल रोल किया हो. लेकिन ये बच्चा वाकई डबल रोल में था. अगर आप अब तक नहीं पहचाने तो हम बता दें कि ये बच्चा है सचिन पिलगांवकर जो शोले मूवी में अहमद के रोल में दिखा था, जिसका डाकू बेरहमी से कत्ल करते हैं. खुद सचिन पिलगांवकर एक रियलिटी शो में ये जानकारी दे चुके हैं कि फिल्म में वो डबल रोल में थे, जिसमें से एक कैमरे के आगे था और एक पर्दे के पीछे. अहमद का रोल करने वाले सचिन पिलगांव...

भोपाल गैस त्रासदी पर बनी The Railway Men के टीजर ने उड़ाए होश, माधवन, केके मेनन, बाबिल को देख लोग बोले- इसे कहते हैं कास्टिंग

दुनिया में सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल त्रासदियों में से भोपाल गैस त्रासदी एक है. इस त्रासदी के बारे में जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई. 2 दिसंबर 1984 में हुए इस हादसे में दो हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. भोपाल के एक केमिकल फैक्ट्री से गैस लीक होने से आसपास के इलाकों में यह फैल गई थी. ये Methyl isocyanate (MIC) गैस थी, जिससे 6 लाख कर्मचारियों और शहर के लोगों को नुकसान पहुंचा था. ऐसे में अब इस हादसे पर नेटफ्लिक्स पर एक सीरीज आ रही है, जिसमें इस त्रासदी को दिखाया जाएगा. इस सीरीज का नाम है 'द रेलवे मेन', जिसमें आर माधवन लीड रोल में होंगे. सीरीज में शहर के उन अनजाने लोगों को दिखाया जाएगा, जिन्होंने मुसीबत के वक्त शहर के हजारों लोगों तक मदद पहुंचाई थी. इस सीरीज के टीजर को रिलीज़ कर दिया गया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. टीजर को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं. द रेलवे मेन टीजर की शुरुआत केमिकल फैक्ट्री से होती है. प्रेशर ज्यादा होने की वजह से पाइप फट जाता है और गैस फैलने लगती है. आर माधवन कहते हैं, "एक हादसा हुआ है. बड़ा हादसा. पुराने भोपाल में एक केमिकल फैक्ट्री ...

'जिंदगी में कुछ दे तो पाई नहीं...' बिग बॉस 17 में विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे को कही ऐसी बात कि भड़के फैंस

Image
Bigg Boss 17 Episode Update: बिग बॉस 17 में दो कपल ऐश्वर्या शर्मा- नील भट्ट और अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की एंट्री हुई है, जिनके बीच काफी बहस देखने को मिल रही है. इसके चलते फैंस भी नाखुश नजर आ रहे हैं. लेकिन BB17 के लेटेस्ट एपिसोड में जब विक्की जैन ने वाइफ अंकिता लोखंडे को ये कहा कि जिंदगी में मुझे तू कुछ दे तो पाई नहीं कम से कम मुझे दिमाग की शांति ही दे दो. कहा. तो फैंस का गुस्सा बरस पड़ा है.  अंकिता लोखंडे के फैन्स को आया गुस्सा | Ankita Lokhande Fans Got Angry लेटेस्ट एपिसोड में दरअसल, बात तब शुरु होती है जब अंकिता, अभिषेक को देख खराब लुक्स देती हैं. इस पर विक्की जैन गुस्से में नजर आते हैं. वह वाइफ को डांट लगाते हैं कि वह अभिषेक को देखकर क्यों मुंह बना रही हैं. इस बात में वह उनकी हरकतों से शर्मिंदा होने की बात भी कहते हैं, जिसके कारण फैंस का गुस्सा बढ़ जाता है.  Vicky Jain to his wife Ankita Lokhande "Zindagi mai mujhe tu kuch de toh paayi nhi atleast mujhe peace of mind hi de do," Don't you think Vicky is overreacting to the situation aur Biwi se aise baatein ?...

जीवनसाथी के जीवित होने पर दूसरी शादी के लिए पहले अनुमति लेनी होगी: असम सरकार

असम सरकार ने अपने कर्मचारियों को जीवनसाथी के जीवित रहने पर किसी अन्य से शादी करने से रोक दिया है और दूसरा विवाह करने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है. कार्मिक विभाग के कार्यालय पत्र में कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि यदि पति या पत्नी जीवित है तो किसी अन्य से शादी करने से पहले सरकार की अनुमति लेनी होगी. इसमें तलाक के मानदंड के बारे में उल्लेख नहीं किया गया है. पत्र में कहा गया, ‘‘कोई भी सरकारी कर्मचारी, जिसकी पत्नी जीवित है, सरकार की अनुमति के बिना दूसरी शादी नहीं करेगा, भले ही उस पर लागू होने वाले पर्सनल लॉ के तहत दूसरी शादी की अनुमति हो.'' पत्र में कहा गया है कि इसी तरह, कोई भी महिला सरकारी कर्मचारी जिसका पति जीवित है, सरकार की अनुमति के बिना दूसरी शादी नहीं करेगी. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. अधिसूचना कार्मिक अतिरिक्त मुख्य सचिव नीरज वर्मा ने 20 अक्टूबर को जारी की थी, लेकिन बृहस्पतिवार को इसका पता चला. इसमें कहा गया है कि दिशानिर्देश असम सिविल सेवा (आचरण) नियमावली 1965 के नियम 26 के प्रावधानों के अनुसार जारी किए गए हैं. आदेश में कहा गया है, ‘‘उपरोक्त...

गाजावासियों के दक्षिण में पनाह लेने के बाद वहां बम क्यों बरसा रहा इजरायल?

इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास (Hamas)के बीच 19 दिनों से जंग (Israel Palestine Conflict) चल रही है. 7 अक्टूबर को हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल की तरफ कुछ मिनटों में 5000 से ज्यादा रॉकेट दागे थे. हमास के लड़ाकों ने सुरंगों के जरिए जमीनी हमले भी किए. इसके बाद से इजरायल गाजा पट्टी (Gaza City) पर जवाबी कार्रवाई कर रहा है. इजरायल ने गाजा पट्टी में घुसकर हमास (Hamas) के ठिकानों को खत्म करने की बात कही है. इसके लिए गाजावासियों को वहां से दक्षिण गाजा में शिफ्ट होने को कहा गया था. हमलों के डर से ज्यादातर नागरिक दक्षिण गाजा चले भी गए हैं, ताकि महफूज रह सके. लेकिन इजरायल अब दक्षिण गाजा पर भी हमले कर रहा है.  न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली वॉरशिप ने दक्षिणी गाजा में ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं. इससे वहां से पनाह लिए हुए लोगों में डर फैल गया है कि वे दक्षिण गाजा में भी उतने ही असुरक्षित हैं, जितने कि उत्तर में अपने घरों में थे.  गाजावासियों को दक्षिण की ओर जाने के लिए कहने के बाद से इजरायली सेना (IDF) ने पूरे क्षेत्र में हमास के ठिकानों पर बमबारी की. गाजा म...

अमेरिकी राज्यों ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने को लेकर मेटा पर दायर किया मुकदमा

अमेरिका के दर्जनों राज्य मेटा और इसकी इंस्टाग्राम पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म की लत भरे नेचर के जरिए युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कर रहे हैं. मंगलवार को ओकलैंड, कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में दायर एक शिकायत में, कैलिफोर्निया और इलिनोइस सहित 33 राज्यों ने कहा कि मेटा, जो फेसबुक भी संचालित करता है, उसने अपने प्लेटफार्मों के महत्वपूर्ण खतरों के बारे में जनता को बार-बार गुमराह किया है और जान-बूझकर छोटे बच्चों और किशोरों को नशे की लत में डाल दिया है. शिकायत में कहा गया है, "मेटा ने युवाओं और किशोरों को लुभाने, अपने साथ जोड़ने और अंततः फंसाने के लिए शक्तिशाली और अभूतपूर्व प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया है. जिसका मकसद मुनाफ़ा कमाना है." मुकदमा पर्याप्त नागरिक दंड सहित विभिन्न प्रकार के उपायों की मांग करता है. मेटा पर कई मुकदमा दर्ज मेटा मुकदमा बच्चों और किशोरों की ओर से सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाइयों की श्रृंखला में नई है. बाइटडांस का टिकटॉक और गूगल का यूट्यूब भी सोशल मीडिया की लत के बारे में बच्चों और स्कूल जिलों की ओर से...

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : राजनीतिक दल आदिवासी मतों को साधने की कोशिश में

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में विधानसभा चुनाव होने हैं और सरकार बनाने में आदिवासी मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए राज्य के राजनीतिक दलों ने आदिवासी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश शुरू कर दी है. छत्तीसगढ़ में माना जाता है कि लगभग 32 फीसदी जनसंख्या वाले आदिवासी समुदाय के आशीर्वाद के बगैर राज्य में सरकार बनाना मुश्किल है. राज्य में अब तक हुए विधानसभा चुनाव में जिस भी दल को आदिवासियों का साथ मिला है,  उसे सत्ता मिली है. 2018 के चुनाव में आदिवासी सीटों पर हार का सामना करने वाली भाजपा इस बार के चुनाव में आदिवासियों का समर्थन पाने की कोशिश में है.  चुनाव विशेषज्ञों के मुताबिक, आदिवासी क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा की हालिया रैलियां और आदिवासी इलाकों से पार्टी की दो परिवर्तन यात्राओं की शुरूआत को आदिवासियों को लुभाने के लिए भाजपा के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.  90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में 29 सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं.  वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने आद...

छत्तीसगढ़: कस्‍टम राइस मिलिंग घोटाले में पूर्व प्रबंध निदेशक पर 175 करोड़ रुपये की रिश्‍वत का आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में कस्‍टम राइस मिलिंग प्रोत्‍साहन में घोटाले का आरोप लगाया है. ईडी ने दावा किया कि राज्य मार्कफेड (MARKFED) के एक पूर्व प्रबंध निदेशक और चावल मिल मालिक एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने "ऊंचे पदों पर बैठे लोगों" के फायदे के लिए 175 करोड़ की रिश्‍वत ली है. ईडी ने एक बयान में आरोप लगाया है कि उसे पूर्व मार्कफेड एमडी मनोज सोनी, राज्य चावल मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्‍यक्ष रोशन चंद्राकर सहित कुछ पदाधिकारियों, जिला मार्केटिंग ऑफिसर्स और कुछ चावल मिल मालिकों के ठिकानों पर  20 और 21 अक्‍टूबर को ली गई तलाशी के बाद यह सांठगांठ सामने आई है.  एजेंसी ने कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उसकी यह कार्रवाई रायपुर की एक अदालत के समक्ष इनकम टैक्‍स विभाग द्वारा दायर एक शिकायत से उपजी है, जहां इनकम टैक्‍स विभाग ने आरोप लगाया था कि छत्तीसगढ़ धान मिल मालिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्य विपणन महासंघ लिमिटेड (मार्कफेड) के अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर विशेष प्रोत्साहन राशि के दुरूपयोग की साजिश रची, जो धान से चावल ...

फोन में खोईं थी काजोल तभी दुर्गा पंडाल में गिरीं धड़ाम से, लोग बोले- ऐसा भी क्या...

Image
Kajol Fell From Stage: दुर्गा पंडाल में इन दिनों खूब रौनक देखने को मिल रही है. हर बार की तरह इस बार भी मुखर्जी परिवार को दुर्गा पंडाल में पूजा के दौरान स्पॉट किया गया. इस बार दुर्गा पूजा में रानी मुखर्जी, ईशा देओल, काजोल, हेमा मालिनी, तनीषा मुखर्जी शामिल हुईं. हालांकि इस दौरान काजोल के साथ एक ऐसा हादसा हो गया कि एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गईं. दरअसल, काजोल स्टेज पर से गिरती-गिरती बचीं. काजोल के बेटे युग उन्हें बचाते दिखे. आखिर क्या हुआ काजोल के साथ चलिए आपको बताते हैं. महासप्तमी के मौके पर काजोल को उनके बेटे युग के साथ देखा गया. इस दौरान काजोल गुलाबी रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं. वहीं युग भी सफेद रंग के कुर्ते पजामे में बिलकुल अपने पापा अजय देवगन की तरह हैंडसम दिख रहे थे. मां-बेटे की जोड़ी पूजा में शामिल हुए और पैपराजी को भी पोज दिए. लेकिन जब दर्शन करके काजोल लौट रही थीं तब अचानक उनके पैर लड़खड़ाए और वे गिरते-गिरते बचीं. हुआ ये कि काजोल फोन पर बिजी थीं और आगे की तरफ बढ़ रही थीं. उतरते वक्त उन्होंने ध्यान नहीं दिया और वह लड़खड़ा जाती हैं.  View this post...

शोक सभा में लड़की ने 'ले ले रे मजा ले’ पर किया ऐसा डांस देखने वालों के उड़ गए तोते, बोले- अब मिलेगी आत्मा को शांति

Image
हमारे यहां शादियों में नाच गाना होना तो लाजमी है, भारतीय शादियों बिना संगीत और नाच-गान के पूरी ही नहीं होती. लेकिन क्या आपने कभी किसी की शोक सभा में नाच-गाना होते देखा है? जी हां, ये पढ़ कर आप ताज्जुब में पड़ गए होंगे लेकिन ये सच है और इसका वीडियो यूट्यूब पर सामने आया है. यूट्यूब शॉट्स के इस वीडियो में एक शोक सभी के दौरान मंच पर नाच-गाना हो रहा है, जैसा आमतौर पर शादियों में होता है. नहीं देखी होगी ऐसी शोक सभा यूट्यूब शॉट्स में शेयर हुआ वीडियो किसी बुजुर्ग की शोक सभा का है. इस शोक सभा में शादियों की तरह बकायदा मंच बनाया गया है. बड़े से हॉल में स्टेज के सामने सफेद कपड़ों वाली कुर्सियां लगाई गई हैं, जिस पर बैठकर लोग शोक सभा शुरू होने का इंतजार करते दिख रहे हैं. वहीं शोक सभा के मंच पर एक डांसर बकायदा डांस कर रही है. पीला लहंगा पहने ये लड़की ‘ले ले रे मजा ले' गाने पर डांस करती दिखती है. वहीं इस डांस की रिकॉर्डिंग करने के लिए यहां वीडियो कैमरा के साथ कैमरामैन घूमता दिखता है और स्टिल फोटो निकालने के लिए अलग से कैमरामैन है. 'इन्हें सच में श्रद्धांजलि देनी होगी' सोशल मीडिया पर ...

राहुल गांधी का वंशवाद की बात करना सहस्राब्दी का मजाक : KTR

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग में एक महीने से कुछ अधिक समय बाकी है. सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने भाजपा और कांग्रेस की ओर से भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति को लेकर हमलों के बीच क्षेत्रीय गौरव को अपने अभियान का केंद्रबिंदु बना लिया है. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव, जिन्होंने कहा था कि पिछले चुनावों के दौरान आंध्र के जमींदार खलनायक थे, ने इस बार गुजरात के 'गुलामों' और दिल्ली के 'दरबारियों' पर अपनी बंदूकें तान दी हैं. एनडीटीवी के साथ एक खास इंटरव्यू में शुक्रवार को राव ने अपनी पार्टी के एक-दूसरे का पक्ष लेने के भाजपा और कांग्रेस दोनों के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि बीआरएस किसी की बी-टीम नहीं है, बल्कि तेलंगाना की ए-टीम है. मुख्यमंत्री केसीआर के बेटे केटीआर ने कहा कि, "तेलंगाना का पूरा राज्य आंदोलन दो चीजों पर आधारित था, आत्मसम्मान और गौरव. प्रधानमंत्री हैदराबाद आते हैं और कहते हैं कि एक गुजराती (सरदार वल्लभभाई पटेल) ने आपको निजाम के चंगुल से बचाया और दूसरे गुजराती (पीएम नरेंद्र मोदी) आपको केसीआर (मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव) के त...

दो अमेरिकी बंधकों को "मानवीय आधार" पर रिहा किया गया : हमास

गाजा पर शासन कर रहे फिलिस्तीनी आतंकवादी ग्रुप हमास ने शुक्रवार को कहा कि उसकी आर्म्ड विंग ने सात अक्टूबर को इजराइल में ग्रुप द्वारा किए गए हमलों के दौरान बंदी बनाए गए करीब 200 लोगों में से दो अमेरिकी बंधकों को रिहा कर दिया है. हमास ने टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, "कतर की कोशिशों के जवाब में, (एज़ेदीन) अल-कसम ब्रिगेड ने मानवीय कारणों से दो अमेरिकी नागरिकों (एक मां और उसकी बेटी) को रिहा कर दिया." इस्लामी समूह ने यह नहीं बताया कि बंधकों को कब और कैसे रिहा किया गया. इजरायली सेना ने शुक्रवार को पहले कहा था कि गाजा में अगवा किए गए लोगों में से अधिकांश अभी भी जीवित हैं. सेना ने एक बयान में कहा, "अधिकांश बंधक जीवित हैं. कुछ शव भी गाजा पट्टी ले जाए गए थे." सेना ने कहा कि 20 से अधिक बंधक नाबालिग हैं. जबकि 10 से 20 बंधकों की आयु 60 वर्ष से अधिक है. सेना ने कहा है कि हमास के हमलों के बाद से 100 से 200 लोग लापता माने जा रहे हैं. इजरायली अधिकारियों के मुताबिक सात अक्टूबर को फिलिस्तीनी आतंकी गुट हमास ने इजरायल पर घातक हमला किया था. यह हमला देश के 75 साल के इतिहास...

"ये ट्रक गाजा के लोगों के लिए जीवनरेखा हैं..": सहायता भेजने के इंतजार में राफा क्रॉसिंग पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को कहा कि मिस्र से गाजा में प्रवेश करने के लिए इंतजार कर रहे सहायता ट्रक एक जीवन रेखा हैं, जिन्हें जल्द से जल्द युद्धग्रस्त फिलिस्तीनी क्षेत्र में ले जाने की जरूरत है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, "ये ट्रक सिर्फ ट्रक नहीं हैं, ये एक जीवन रेखा हैं. सहायता वितरण का ये सामान गाजा में इतने सारे लोगों के लिए जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर हैं." मालवाहक विमान और ट्रक कई दिनों से राफा में मानवीय सहायता ला रहे हैं, लेकिन अभी तक गाजा में कोई सहायता नहीं पहुंचाई गई है. 7 अक्टूबर के घातक हमलों के बाद से लगभग दो सप्ताह से गाजा में इजरायली बमबारी जारी है. इज़रायली अधिकारियों के अनुसार, उस दिन हमास के आतंकवादियों ने इज़रायल में हमला कर कम से कम 1400 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे, जिन्हें हमले के पहले दिन गोली मार दी गई, काट दिया गया या जला दिया गया. गाजा के हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, तब से लगातार इजरायली बमबारी में 4100 से अधिक फिलिस्तीनी, मुख्य रूप से नागरिक मारे गए हैं. इज़रायल ने ...

दिल्ली के लाल किले की रामलीला में लक्ष्मण की मां के किरदार में अमेरिकी बिहेवियरल थेरेपिस्ट!

दिल्ली के मैदानों की रामलीलाओं में राम चरित्र की चमक के साथ धार्मिक महोत्सव की धूम मची है. लाल किले के मैदान में रामलीला महोत्सव में मनोरंजन का आध्यात्मिक रंगमंच अपनी कला समृद्धि का प्रदर्शन कर रहा है. नव श्री धार्मिक लीला कमेटी के मंच पर इस बार राम लीला में एक विदेशी महिला श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण की माता सुमित्रा का किरदार निभा रही हैं. एली अमेरिका में एक बिहेवियरल थेरेपिस्ट हैं. यह पहली बार है जब वे भारत में किसी राम लीला में कोई किरदार निभा रही हैं. यह एक अच्छा संकेत है कि नव श्री धार्मिक लीला कमेटी विविधता को बढ़ावा देना चाहती है. यह दिखाता है कि वह सभी को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं में शामिल होने का अवसर देना चाहती है.  एली का मानना है यह उसके लिए एक रोमांचक अवसर है. यह उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानने का एक अनूठा मौका देगा. साथ ही यह उन्हें एक नए समुदाय के साथ जुड़ने का अवसर देगा. एली इस प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हैं. ऐली को यकीन है कि वे लक्ष्मण की मां सुमित्रा का किरदार निभाने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगी. एली का जन्म और पालन-पोषण अमेरिका म...

RRTS के स्टेशनों पर AI तकनीक से होगी सामान की जांच

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के स्टेशनों पर सामान की जांच के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे प्रतिबंधित या निषिद्ध सामान की पहचान होने पर सुरक्षा कर्मियों को चौकन्ना किया जा सकेगा. एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम' (आरआरटीएस) के 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले हिस्से का उद्घाटन करेंगे. इस मार्ग पर यात्री सेवाएं शनिवार सुबह छह बजे से शुरू हो जाएंगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में आरआरटीएस के सभी स्टेशनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) को सौंपी है और प्राथमिकता वाले खंड के स्टेशनों पर सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गयी है.'' राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के अनुसार स्टेशनों पर जांच करने और अपराधों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस एक त्वरित प्रतिक्रिया दल, बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ता तैनात करेगी. आरआरटीएस कॉरि...

"महुआ ने मुझे लॉगिन डिटेल दी, सवालों के बदले में मैंने दिए कीमती गिफ्ट" : दर्शन हीरानंदानी का कबूलनामा

पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में गुरुवार को बड़ा खुलासा हुआ. व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी (Darshan Hiranandani) ने खुद एक शपथपत्र में कबूल किया कि महुआ पर लगे आरोप सही हैं. महुआ मोइत्रा ने ही अपने संसद अकाउंट के लॉग-इन और पासवर्ड शेयर किए थे. दर्शन हीरानंदानी की तरफ से दिए गए एफिडेविट में दावा किया गया है कि टीएमसी सांसद ने उन्हें लॉग इन और पासवर्ड दिया था जिसके बाद उन्होंने महुआ के संसद अकाउंट पर सवाल अपलोड किए थे. मैंने महुआ को दिए महंगे गिफ्ट: दर्शन हीरानंदानी दर्शन हीरानंदानी की तरफ से कहा गया है कि मैंने अदाणी ग्रुप को टारगेट करने के लिए सवाल भेजे थे. अपुष्ट जानकारियों के आधार पर मैं महुआ के संसद अकाउंट पर सवाल पोस्ट करता रहा. इसके बदले में मैं महुआ को महंगे गिफ़्ट भी देता था. मैं महुआ की यात्राओं और छुट्टियां का खर्च उठाता था.मैंने महुआ के सरकारी आवास की मरम्मत कराई.मैं उम्मीद कर रहा था महुआ का साथ देने से मुझे विपक्षी राज्यों में मदद मिलेगी.  दर्शन हीरा...

Skin Care Tips: आज से ही छोड़ दें ये आदतें नहीं होगी Dark Spot की समस्या, स्किन रहेगी एकदम फ्रेश और ग्लोइंग

Image
Karwa Chauth Skin Care Tips:  करवा चौथ पर चाहती हैं एकदम शाइनी फेस तो बस बदल लें ये आदतें. असल में हर कोई स्किन को हेल्दी, साफ-सुधरा रखना पसंद करता है. लेकिन जाने अनजाने कई बार हम ऐसी चीजें कर बैठते हैं जिनका सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है. असल में स्किन को हेल्दी रखने के लिए उसकी देखभाल करना बेहद जरूरी है. अगर आप स्किन को अंदर से हेल्दी रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें. लेकिन डाइट के साथ केयर भी जरूरी है. तो अगर आप भी दाग-धब्बों की समस्या से बचना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास टिप्स जिनकी मदद से आप त्यौहारी सीजन में स्किन को हेल्दी रख सकते हैं. करवा चौथ पर स्किन को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Follow These Easy Tips To Keep Skin Healthy In Karwa Chauth: 1.  डाइट- पोषक तत्वों से भरपूर खाना न खाना भी हेल्थ के साथ स्किन पर असर डाल सकता है. इसके साथ ही अगर आप ज्यादा ऑयली या जंक फूड खाते हैं तो इससे आपके चेहरे पर दाग-धब्बे निकल सकते हैं.  2. स्किन पर नाखून लगाना- अगर आप उन लोगों में से एक हैं जिन्हें स्किन पर फोड़े...

इज़रायल-हमास युद्ध में अब तक कम से कम 15 पत्रकारों की हो चुकी है मौत : रिपोर्ट

इज़रायल-हमास संघर्ष  (Israel Palestine Conflict) की शुरुआत के बाद से, सैकड़ों पत्रकार, संवाददाता, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर युद्ध की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. हालांकि उन्हें इसकी भारी कीमत भी चुकानी पड़ रही है. कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स (सीपीजे) ने सोमवार को एक बयान में बताया कि इजरायल और हमास के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से कम से कम 15 पत्रकार मारे गए हैं. सीपीजे न्यूयॉर्क स्थित एक स्वतंत्र संगठन है जो विश्व स्तर पर प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करता है.  मारे गए 15 पत्रकारों में से 11 फ़िलिस्तीनी, तीन इज़रायली और एक लेबनानी थे. इसके अलावा, 8 पत्रकारों के घायल होने और 3 के लापता होने या हिरासत में लिए जाने की सूचना है. संगठन वर्तमान में कई अन्य पत्रकारों के "मारे जाने, लापता होने, हिरासत में लिए जाने या धमकी दिए जाने" की 100 से अधिक रिपोर्टों की भी जांच कर रहा है.  इज़रायल-हमास संघर्ष के दौरान मारे गए पत्रकारों की लिस्ट इब्राहिम मोहम्मद लफी मोहम्मद जारघोन मोहम्मद अल-साल्ही यानिव ज़ोहर ऐलेट अर्निन शाइ रेगेव असद श...

Navratri 3rd Day: नवरात्रि के तीसरे दिन कैसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा, यहां जानें पूजन विधि, मंत्र और खास भोग की रेसिपी

Image
Navratri 3rd Day 2023: नवरात्रि के तीसरे दिन (Navratri 3rd Day) मां दुर्गा के चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) स्वरूप की पूजा का विधान है. मां चंद्रघंटा सिंह की सवारी करती हैं. दस भुजाओं वाली चंद्रघंटा स्वरूप में देवी एक तरफ कमल और कमंडल तो दूसरी ओर शत्रुओं के नाश के लिए त्रिशूल, गदा और खड्ग जैसे अस्त्र भी धारण करती हैं. आइए जानते हैं नवरात्रि के तीसरे दिन देवी के चंद्रघंटा रूप की पूजा कैसे करनी चाहिए, पूजा की विधि (Puja Vidhi), मंत्र और किस चीज से लगाना चाहिए माता को भोग. मां चंद्रघंटा पूजा विधि- (Maa Chandraghanta Puja Vidhi) माता चंद्रघंटा अपने मस्तक पर मुकुट धारण करती हैं उसमें अर्धचंद्र और दिव्य घंटी लगी है. इसलिए इस स्वरूप में देवी मां चंद्रघंटा कहलाती हैं. मां के इस स्वरूप की पूजा के लिए नवरात्रि के तीसरे दिन सुबह जल्दी स्नान कर मां का ध्यान करना चाहिए. देवी की पूजा के लिए लाल और पीले फूलों का उपयोग करना चाहिए. पूजा में अक्षत, चंदन और भोग के लिए पेड़े चढ़ाना चाहिए. माना जाता है कि मंत्रों का जप, घी से दीपक जल...

जस्टिन ट्रूडो का भारत के साथ राजनयिक विवाद के बीच "हैप्पी नवरात्रि" मैसेज

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) हिंदू समुदाय को "नवरात्रि की शुभकामनाएं" दीं हैं. जस्टिन ट्रूडो ने भारत के साथ राजनयिक विवाद के बीच अपने देश के हिंदू समुदाय को नवरात्रि पर शुभकामना देने के लिए एक्‍स पर एक पोस्‍ट किया है. कनाडा के प्रधानमंत्री द्वारा भारत पर लगाए गए आरोपों के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है.  जस्टिन ट्रूडो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, "नवरात्रि की शुभकामनाएं! मैं हिंदू समुदाय के सदस्यों और इस त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेज रहा हूं." Happy Navratri! I'm sending my warmest wishes to members of the Hindu community and all those who are celebrating this festival. https://t.co/ISCjvJqnKJ — Justin Trudeau (@JustinTrudeau) October 15, 2023 नवरात्रि देवी दुर्गा की आराधना के लिए मनाया जाने वाला त्‍योहार है, जो साल में दो बार आता है. यह नौ रातों तक चलता है, पहली बार चैत्र और फिर अश्विन के महीने में आता है.  ट्रूडो ने पिछले महीने सार्वजनिक रूप से संदेह जताया था कि खालिस्त...

3.5 करोड़ लोगों ने Hotstar पर देखा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, बन गया विश्व रिकॉर्ड

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के तहत शनिवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच को ओटीटी (ओवर-द-टॉप) मंच ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार' पर रिकार्ड संख्या में देखे जाने का एक कीर्तिमान बना और 3.5 करोड़ लोगों ने इसे देखा. डिज्नी हॉटस्टार ने यह जानकारी दी. इसके साथ, यह इस साल की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए आईपीएल के फाइनल मुकाबले के दौरान मैच देखने वाले 3.2 करोड़ दर्शकों के आंकड़े को पार कर गया. देखें ट्वीट What a dominating performance! A huge shout-out to the fans for creating a new world-record for the highest viewership for any international match! #INDvPAK pic.twitter.com/SNpZdHMZLZ — Disney+ Hotstar (@DisneyPlusHS) October 14, 2023 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर डिज्नी स्टार ने किया, लेकिन इसे देखने वाले लोगों की संख्या टेलीविजन दर्शकों की संख्या की गणना करने वाली संस्था ब्रॉडकॉस्ट ऑडियेंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) द्वारा एक हफ्ते बाद ही दी जाएगी.डिज्नी स्टार के पास मैच के विशेष प्रसारण और मीडिया अधिकार हैं. भारत-पाक मैच प्रमुख मल्टीप्लेक्स संच...

"हमास जानता है जहां हम बमबारी करेंगे उन्हीं जगहों पर बंधकों को रखा" : इजरायल के पूर्व NSA

इजरायल (Israel) के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा है कि इजरायल पर हमास (Hamas) का हमला होलोकॉस्‍ट के बाद से यहूदियों पर सबसे बुरा हमला है और फिलिस्तीनी समूह जानबूझकर उन जगहों पर बंधकों को रख रहा है, जहां पर उसे पता है कि इजरायल बमबारी करेगा. इयाल हुलता की टिप्पणी हमास के उस बयान के जवाब में थी जिसमें उसने बताया था कि गाजा में इजरायली हवाई हमलों में नौ और इजरायली बंधक मारे गए हैं. एनडीटीवी के साथ एक खास इंटरव्‍यू में हुलाटा ने यह भी कहा कि इजरायल को भारत से जबरदस्‍त समर्थन मिला है, जो उनके लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि भारत दुनिया का बेहद महत्वपूर्ण देश है और "वैश्विक स्तर पर एक उभरती शक्ति" है.  हुलाता ने कहा, "पिछले शनिवार को, हमास ने इजरायल के इतिहास में सबसे भयानक आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया. वास्तव में, हताहतों की संख्या, उनके घरों में, उनके बिस्तरों में मारे गए लोगों की संख्या, यह किसी भी चीज से मेल नहीं खाता है, जिसे इजराइल या यहूदी लोगों ने शायद होलोकास्‍ट के बाद से अनुभव किया है. हमास एक आतंकी संगठन है और उन्होंने यह किया है और जानबूझकर ऐसा किया है....