अमरेंदु प्रकाश ने संभाला सेल के चेयरमैन पद का कार्यभार
अमरेंदु प्रकाश ने बुधवार को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया. सेल अध्यक्ष से पहले वह बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी थे. प्रकाश बीआईटी सिंदरी से मेटलर्जिकल इंजीनियर हैं. प्रकाश ने 1991 में एक प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) के रूप में सेल ज्वाइन किया. उन्होंने सेल के विभिन्न संयंत्रों और इकाइयों में विभिन्न पदों पर कार्य किया. इसके बाद 2020 में सेल बोर्ड में शामिल हुए और बोकारो संयंत्र के निदेशक प्रभारी का कार्यभार संभाला. प्रकाश एक कुशल टेक्नोक्रेट हैं. सेल में उन्हें तीन दशकों से अधिक का अनुभव है. प्रकाश को शॉप लेवल पर प्लांट ऑपरेशंस, सेल मुख्यालय में कॉर्पोरेट गतिविधियों और माइनिंग ऑपरेशंस के साथ एक बड़े स्टील प्लांट के संचालन करने का अनुभव है. वह 2015-17 में सेल के व्यवसाय परिवर्तन और वित्तीय बदलाव का नेतृत्व कर रही टीम के सदस्य रहे. बोकारो संयंत्र के निदेशक प्रभारी बनने के बाद, उन्होंने साल दर साल उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लांट टीम को लीड किया. इस दौरान मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों तरह से बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया गया. अपने मह...