कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी : भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ एग्जिट पोल में सत्ताधारी दल कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर मामूली बढ़त मिलने के पूर्वानुमान के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. रायपुर विमानतल पर संवाददाताओं से बघेल ने कहा कि भाजपा राज्य में विधायकों की खरीद-फरोख्त नहीं कर पाएगी. एग्जिट पोल के बारे में पूछे जाने पर, बघेल ने कहा, ‘‘क्या एग्जिट पोल (विभिन्न एजेंसियों और चैनलों के) के बीच समानता है? दो दिन बाद (तीन दिसंबर को जब वोटों की गिनती होगी) सभी का एक ही पोल रिजल्ट सामने आएगा. एग्जिट पोल आने दीजिए, लेकिन हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे. एक चैनल के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 90 सदस्यीय विधानसभा में से 57 सीट मिलने का पूर्वानुमान जताया गया, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी उससे भी अधिक सीट हासिल करेगी. 57 नहीं 75 सीट हासिल करेगी. क्रम बदल दिया जाएगा.'' यदि भाजपा ऑपरेशन लोटस (खरीद-फरोख्त) चलाती है तो अपने विधायकों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करने की कांग्रेस की संभावित योजना के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘इसकी (व...