नासिक के मेडिकल कॉलेज परिसर में विषाक्त भोजन खाने से 100 से अधिक छात्र बीमार

महाराष्ट्र के नासिक में कई मेडिकल कॉलेज के एक संयुक्त परिसर में 100 से अधिक छात्र विषाक्त भोजन करने से बीमार पड़ गए और इनमें से करीब 55 छात्र अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि बाकी छात्रों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि जिले के इगतपुरी तालुक स्थित धर्मगांव में एसएमबीटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर के इन छात्रों ने बुधवार को जी मिचलाने तथा पेट में दर्द की शिकायत की थी.

एसएमबीटी चैरिटेबल ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘संस्थान की कैंटीन में दोपहर का भोजन करने के बाद करीब 100-125 छात्र बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें परिसर में एसएमबीटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. ज्यादातर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. करीब 50-55 छात्र अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं.''

पुलिस ने बताया कि कैंटीन का संचालन किसी निजी कंपनी के पास है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/uPFgCmQ

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन