"हिंदुओ, चाकू रखो" संबंधी विवादित बयान को लेकर बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

कर्नाटक के शिवमोग्गा में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के मामले में बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया है. इस कार्यक्रम में, प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है, यहां तक ​​कि उन्होंने हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्याओं के बारे में भी बात की थी. भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने विवादित बयान देते हुए हिंदू समुदाय के सदस्यों से ‘‘अपने घरों में चाकुओं को धारदार'' रखने को कहा था क्योंकि ‘‘सभी को अपनी रक्षा करने का अधिकार'' है.

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था, "लव जिहाद, उनके पास जिहाद की परंपरा है, अगर कुछ नहीं करते हैं तो लव जिहाद करते हैं. अगर वे प्यार भी करते हैं तो उसमें जिहाद करते हैं. हम (हिंदू) भी प्यार करते हैं, भगवान से प्यार करते हैं, एक संन्यासी अपने भगवान से प्यार करता है."

उन्होंने कहा था कि, "सन्यासी कहते हैं भगवान की बनाई इस दुनिया में सभी अत्याचारियों और पापियों को खत्म करो, अन्यथा प्यार की सच्ची परिभाषा यहां नहीं बचेगी. इसलिए लव जिहाद में शामिल लोगों को उसी तरह जवाब दो. अपनी लड़कियों की रक्षा करो, उन्हें सही मूल्य सिखाओ." 

प्रज्ञा ठाकुर ने हिंदुओं से आह्वान किया था कि वे कम से कम अपने घरों में तेज धारदार चाकू रखें, क्योंकि सभी को अपनी रक्षा करने का अधिकार है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/D2c9Zsz

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन