नए साल की शाम मीका सिंह का हुआ ये हाल, लग्जरी कार छोड़ साधारण बाइक पर सफर करने के लिए मजबूर हुए सिंगर

31 दिसंबर की रात देशभर में नए साल का जश्न मनाया गया है. इस दौरान लोगों को सड़कों पर भारी जाम का सामना करना पड़ा. लोग घंटों जाम में फंसे रहे. इस बीच मशहूर बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह का एक वीडियो सामने आया है. जो नए साल की शाम अपनी लग्जरी कार छोड़ एक अजनबी के साथ साधारण बाइक पर सफर करते नजर आए. इस बात की जानकारी खुद सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. मीका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. 

वह अपने फैंस के लिए खास पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं. मीका सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह एक गोवा पुलिसकर्मी की बाइक पर बैठकर अपने आयोजन स्थल पर पहुंचे हैं. वीडियो में दिग्गज सिंगर को ब्लैक हुडी में देखा जा सकता है. कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मीका सिंह ने ब्लैक कलर का फेस मास्क भी लगाया हुआ है. वीडियो में वह गोवा पुलिसकर्मी की बाइक पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. 

इस वीडियो में मीका सिंह ने गोवा का भारी ट्रैफिक भी दिखाया है. इस वीडियो के जरिए सिंगर ने बताया है कि गोवा में जाम के चलते उनको गोवा पुलिसकर्मी की मदद लेनी पड़ी. सोशल मीडिया पर मीका सिंह का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दिग्गज सिंगर के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि गोवा में मीका सिंह ने नए साल के मौके पर लगातार 5 शो किए थे. समय की जरूरत को देखते हुए उन्हें गोवा पुलिसकर्मी की बाइक से मदद लेनी पड़ी. मीका सिंह ने अपने करियर में कई शानदार गाने गए हैं. जिसके कारण उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/8XMLdbP

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन