"आश्चर्य होता है कि...": कांग्रेस में वापसी की खबर पर बोले गुलाम नबी आजाद

वरिष्ठ राजनेता और नवगठित ‘डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी' के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस में लौटने की अटकलों को खारिज कर दिया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस में लौटने का उनका कोई इरादा नहीं है. पुरानी पार्टी में उनकी वापसी का सुझाव कांग्रेस में कुछ निहित स्वार्थ वाले नेताओं द्वारा दिया गया है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके अनुभवी राजनेता गुलाम नबी आजाद ने इस साल की शुरुआत में कांग्रेस के साथ अपने 52 साल पुराने रिश्ते को तोड़ दिया था.

आजाद ने कहा, “मैंने कभी किसी कांग्रेस नेता से बात नहीं की और न ही किसी ने मुझे फोन किया. इसलिए मुझे हैरानी है कि मीडिया में इस तरह की खबरें क्यों डाली जाती हैं.”

उन्होंने कहा कि ये प्रयास कांग्रेस नेताओं द्वारा उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के भीतर अनिश्चितता की भावना पैदा करने और उन्हें हतोत्साहित करने के लिए किए गए थे. जो भी हो, हम और मजबूत होकर उभरेंगे.

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगले महीने जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगे, आजाद ने कहा, 'मेरी ऐसी कोई योजना नहीं है. मेरे पास अपने ही बहुत काम हैं.'



from NDTV India - Latest https://ift.tt/suvQorT

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन