नए साल के मौके पर रणबीर कपूर का 'एनिमल' में किलर लुक देख फैंस हुए दीवाने, रश्मिका मंदाना संग इस दिन रिलीज होगी फिल्म

साल 2023 की शुरुआत हो गई है. वहीं सेलेब्स ने भी अपनी नई फोटोज के साथ फैंस को नए साल की बधाई देना भी शुरू कर दिया है. वहीं रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने भी अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल का पोस्टर नए साल के मौके पर रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्टर में रणबीर कपूर का लुक देखकर वाइफ आलिया भट्ट भी तारीफें करती नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं इस पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. 

रणबीर का किलर लुक आया सामने 

बहुप्रतीक्षित फिल्म में रणबीर कपूर का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है, संदीप रेड्डी वांगा ने बीते 31st की रात को फिल्म के टीजर फैंस के साथ शेयर किया था. वहीं अब उन्होंने दोबारा नए साल के मौके पर फैंस को तोहफा दे दिया है. रविवार को, 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर कपूर का 'एनिमल' का फर्स्ट लुक जारी किया. क्राइम ड्रामा में रणबीर कपूर का दाढ़ी वाला लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. इतना ही नहीं एक्टर अनिल कपूर ने इस फिल्म की तारीफ की है. वहीं आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए आग का इमोजी शेयर किया है. 

इस दिन होगी रिलीज

रणबीर कपूर की फिल्म के पोस्टर में एक्टर के बीयर्ड किलर लुक के अलावा फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी हुई है. दरअसल, फिल्म 11 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी की अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं.

बता दें, 'एनिमल' के अलावा, रणबीर साल 2023 में लव रंजन की रोम-कॉम 'तू झूटी मैं मक्कार' में भी नज़र आएंगे, जो 8 मार्च, 2023 को रिलीज होने वाली है. वहीं इस फिल्म में पहली बार रणबीर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी देखने को मिलने वाली है, जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/vIYJmCA

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन