'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' को भारत में रिलीज करने पर इस पाकिस्तानी एक्टर का बड़ा बयान, कहा- इससे दोनों देशों के रिश्ते बेहतर होंगे

पाकिस्तानी फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' के भारत में रिलीज होने को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है. बीते दिनों इस फिल्म को भारत में रिलीज करने की घोषणा की गई थी. हालांकि फिलहाल फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' की रिलीज को भारत में टाल दिया गया है. इस बीच फिल्म के अभिनेता फवाद खान का 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' की रिलीज को लेकर बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा है कि अगर उनकी फिल्म भारत में रिलीज होती है तो दोनों देशों के रिश्ते सुधर सकते हैं. 

यह बात पाकिस्तानी अभिनेता ने अपने ताजा इंटरव्यू में कही है. फवाद खान ने हाल ही में हांगकांग के एक अंग्रेजी चैनल को इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' को लेकर ढेर सारी बात कीं. फवाद खान ने अपने इस इंटरव्यू के एक वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में वह अपनी फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' को भारत में रिलीज को लेकर बात करते दिखाई दे रहे हैं. 

वीडियो में फवाद खान ने कहते हैं, 'कभी सुनने में आता है कि फिल्म रिलीज हो रही है, कभी सुनने में आता है रिलीज डेट टल गई है. अगर ये फिल्म भारत में रिलीज होती है तो इससे दोनों देशों के रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद है. जो दोनों देशों के बीच काफी नफरत है. उसे कम किया जा सकता है.' इसके अलावा फवाद खान ने और भी ढेर सारी बातें की. आपको बता दें कि भारत में जी स्टूडियो ने द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट के अधिकार हासिल किए हैं. इसको 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था. लेकिन फिलहाल फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/z67WFnU

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन