TMC प्रवक्ता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने फिर से किया गिरफ्तार: रिपोर्ट

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले को गुरुवार देर शाम गुजरात पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि क्राउडफंडिंग के जरिए इकट्ठा किए गए पैसे के कथित दुरुपयोग के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया है. यह तीसरी बार है जब गोखले को इस महीने गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि साकेत गोखले को अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए यहां लाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि वे शुक्रवार दोपहर तक अहमदाबाद पहुंचेंगे.

टीएमसी नेता को पहली बार 6 दिसंबर को साइबर अपराध शाखा ने गुजरात में एक पुल ढहने की त्रासदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोरबी यात्रा पर हुए खर्च के बारे में फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

एक दिसंबर को, गोखले ने सूचना के अधिकार के माध्यम से कथित रूप से प्राप्त जानकारी के बारे में एक समाचार क्लिपिंग साझा की थी, जिसमें दावा किया गया था कि पुल गिरने के बाद पीएम मोदी की मोरबी यात्रा पर 30 करोड़ रुपये खर्च हुए थे.

अदालत से जमानत मिलने के तुरंत बाद, टीएमसी नेता को 8 दिसंबर को मोरबी पुलिस ने उसी अपराध के लिए फिर से गिरफ्तार कर लिया था. उन्हें अगले दिन जमानत मिल गई थी.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/09lbBvp

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन