Video: शेर को छेड़ोगे तो छोड़ेगा नहीं, जंगल के राजा से पंगा लेना शख्स को पड़ गया महंगा

Lion Attacked Man Viral Video: अक्सर देखने को मिलता है कि, बहुत सारे लोगों को चिड़ियाघर में जाकर जानवरों को देखने से ज्यादा उन्हें परेशान करने में ज्यादा मजा आता है. उनकी कैद का फायदा उठाकर लोग उनके साथ कुछ न कुछ छेड़खानी करने लगते हैं, ये पता होने के बावजूद कि इसका परिणाम क्या हो सकता है, लोगों बार-बार ऐसी गलती करते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं, जिसमें फोटो सेशन के नाम पर जानवरों को छेड़ने के कारण कई बार उनके सब्र का बांध टूट जाता है और वे गुस्से में हमला करने पर मजबूर हो जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें पिंजरे में बंद शेर को सहलाने की गलती कर बैठे शख्स के साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आप के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

यहां देखें वीडियो

हैरान कर देने वाले इस वीडियो में एक शेर से पंगा लेना शख्स को महंगा पड़ता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स अपने दोस्तों के साथ चिड़ियाघर की सैर पर निकला है. जहां दो शख्स पिंजरे में बंद शेर को छूकर उसे सहलाते नजर आते हैं. इस दौरान एक शख्स शेर की पीठ पर, तो एक शेर के सिर को सहलाने की गलती कर बैठता है, तभी गुस्से से तिलमिलाते शेर ने सिर को सहलाते शख्स पर हमला बोल दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि, पिंजरे में हाथ डालकर मस्ती करने की कोशिश कर रहे शख्स के हाथ को शेर झट से दबोच लिया. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही शेर के हाथ दबोचते ही शख्स की चीखे निकल गई. इस दौरान शख्स के दोस्तों ने तुरंत उसका हाथ खींचकर उसे वक्त रहते बचा लिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो @ViciousVideos नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो को अब तक 23.4K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि सैंकड़ों लोग इसे लाइक कर चुके हैं. वीडियो को देख यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/DIvQemc

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन