राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 11 बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार करेंगी प्रदान

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह श्रेणियों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले 11 बच्चों को सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जनवरी को इन पुरस्कार विजेताओं से बातचीत करेंगे. 

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी बच्चों के साथ बातचीत करेंगी और राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति में उन्हें बधाई देंगी. 

पुरस्कार पाने वालों में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 6 लड़के और 5 लड़कियां हैं. पीएमआरबीपी के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा. 

केंद्र सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए पीएमआरबीपी पुरस्कार प्रदान करती है. यह पुरस्कार पांच से 18 साल तक के बच्चों को कला एवं संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शिक्षा, सामाजिक सेवा और खेल क्षेत्र में उनकी उन असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है, जो राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने के योग्य हैं.

बयान के अनुसार, इस साल कला एवं संस्कृति क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि के लिए चार, वीरता में एक, नवाचार में दो, समाज सेवा में एक और खेल क्षेत्र में तीन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें -
-- सरकार बनाम न्यायपालिका के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने CJI की सराहना की
-- "अगर फिल्में नहीं होंगी तो...", 'बॉयकॉट बॉलीवुड' ट्रेंड पर करीना कपूर का बयान



from NDTV India - Latest https://ift.tt/YnM2CSq

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू