आगरा : 12 फरवरी को ताजमहल और आगरा किला कुछ घंटों के लिए हो सकते हैं बंद
जी-20 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों की उत्तर प्रदेश के आगरा की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर 12 फरवरी को ताजमहल और आगरा किला चार घंटे से ज्यादा वक्त के लिए बंद रह सकता है. जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सोमवार को बताया, “ आगरा में फरवरी माह में प्रस्तावित जी-20 बैठक में प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं.”
हालांकि, विदेश मंत्रालय द्वारा अब तक बताए गए कार्यक्रम के अनुसार आगरा में जी20 की कोई बैठक निर्धारित नहीं है. लेकिन जी20 कार्यसमूह की बैठकें इसी समय के आसपास इंदौर, बेंगलुरु और लखनऊ में होंगी और प्रतिनिधि आगरा जा सकते हैं.
चहल ने बताया, “ 12 फरवरी को, ताजमहल और आगरा किले में विदेशी प्रतिनिधियों की यात्रा के दौरान स्मारक परिसर को तीन से चार घंटे या एक निश्चित समय अवधि के लिए आगंतुकों के लिए बंद किया जा सकता है. आगंतुकों की सुविधा के लिए स्मारकों को बंद करने के संबंध में निर्देश पहले ही जारी किए जाएंगे.”
यह भी पढ़ें -
-- 'पठान' की सफलता पर शाहरुख बोले- मैं कठिन चार साल भूल गया, बीते चार दिन में मिला प्यार देखकर
-- 'आयुष्मान भारत' योजना ने गरीबों के 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य खर्चों को मुफ्त किया : अमित शाह
from NDTV India - Latest https://ift.tt/vm1G7qS
Comments
Post a Comment