प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन : इंदौर वासियों के घरों में ठहर सकते हैं 200 विदेशी मेहमान

 इंदौर में आगामी आठ से 10 जनवरी के बीच आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होने वाले करीब 3,000 विदेशी मेहमानों में से 200 लोग स्थानीय लोगों के घरों में ठहरकर मेजबानी की स्थानीय संस्कृति से रू-ब-रू हो सकते हैं.
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. आईडीए अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब 100 स्थानीय नागरिकों ने अपने घरों में विदेशी मेहमानों को ठहराने की अनुमति दी है और ऐसे 200 अतिथि इन घरों में ठहर सकते हैं.अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के घरों में ठहरने की योजना बना रहे विदेशी मेहमानों में अमेरिका, इंग्लैंड, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, मस्कट, म्यांमा, मॉरीशस, फिजी और अन्य मुल्कों के लोग शामिल हैं.

जिलाधिकारी डॉ.टी. इलैया राजा ने बताया,‘‘प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में करीब 3,000 विदेशी मेहमानों के आने की उम्मीद है. हमने होटलों के कमरों के साथ ही स्थानीय लोगों के घरों में इनके ठहरने की व्यवस्था भी की है ताकि वे मेजबानी की स्थानीय संस्कृति से परिचित हो सकें.''उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के दौरान कोविड-19 को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/CLBKIn7

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू