गणतंत्र दिवस से पहले हिरासत में लिए गए 3 बांग्लादेशी संदिग्ध, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. किसी भी तरह की सूचना को काफी गंभीरता से लेते हुए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में रविवार को फिर नई दिल्ली स्टेशन पर एक फोन कॉल ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को एक्शन मोड में ला दिया.
गणतंत्र दिवस से पहले लगातार जीआरपी रेलवे के पास गंभीर काल आ रही हैं. शनिवार को मुंबई-दिल्ली राजधानी तेजस एक्सप्रेस में बम की कॉल से हड़कम मच गया था. वहीं, रविवार को फिर तकरीबन 12 बजे सियाहलदा से दिल्ली आने वाली राजधानी एक्सप्रेस में कथित बांग्लादेशी आतंकवादी के होने की सूचना मिली.
मिली जानकारी अनुसार फोन कॉल में कहा गया कि तीन बांग्लादेशी संदिग्ध ट्रेन में सवार हैं और कोडवर्ड में बात कर रहे हैं. सूचना मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन जीआरपी ने तकरीबन 2 घंटे मशक्कत करके तीनों बांग्लादेशियों को निजामुद्दीन एक होटल से पकड़ लिया.
पकड़े गए संदिग्धों से स्पेशल सेल, आईबी, स्पेशल ब्रांच समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जा रही है.
यह भी पढ़ें -
-- सरकार बनाम न्यायपालिका के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने CJI की सराहना की
-- "अगर फिल्में नहीं होंगी तो...", 'बॉयकॉट बॉलीवुड' ट्रेंड पर करीना कपूर का बयान
from NDTV India - Latest https://ift.tt/vjHZq3N
Comments
Post a Comment