गुटखे के पाउच में छिपाकर बैंकाक ले जा रहा था 40 हजार डालर, कोलकाता एयरपोर्ट पर पकड़ाया

40 Thousand Dollars Found In Gutkha Packet: सोचिए कैसा हो जब आप चंद रुपये का गुटखे का पाउच फाड़ें और अंदर मिले डॉलर के असली नोट. सुनकर आपको इस बात पर हंसी आ ही जाएगी, लेकिन ऐसा सच में देखने को मिला है, कोलकाता एयरपोर्ट पर, जहां एक शख्स पर शक होने पर एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा उसके सामान की तालाशी ली गई. इस दौरान शख्स के बैग में से गुटखे के पाउच के बंडल निकले, जिसमें से उन्हें करीब 40 हजार डॉलर मिले, जिसे देखकर वह भी दंग थे.

यहां देखें पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को कोलकाता कस्टम के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है, जिसमें एक अधिकारी बैग में से निकले गुटखे के पाउच को एक-एक कर फाड़ता नजर आ रहा है. इस दौरान उन पाउच में से डॉलर के नोट निकलते देखे जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि, पाउच में से करीब 40 हजार डॉलर मिले. इस तरह हर पाउच के अंदर 10 डॉलर के दो नोट पैक किए गए थे.

कस्टम की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि, खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए AIU अधिकारियों ने इमीग्रेशन फॉर्मेलिटी के बाद 08 जनवरी को स्पाइसजेट की उड़ान SG 83 कोलकाता से बैंकॉक जाने से पहले एक लगेज को रोका. तलाशी के बाद गुटखा पाउच के अंदर US $40O00 छिपाए गए थे, फिलहाल शख्स से पूछताछ की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई?

बताया जा रहा है कि, शख्स बैंकॉक जा रहा था. उससे पहले ही कोलकाता कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआइयू) के अधिकारियों ने गुप्त सूचना पर ये कार्रवाई की. जांच के बाद उन्होंने आरोपित को पकड़ लिया गया है. कस्टम विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाउच को फाड़ते ही उससे डालर निकलने लगे. पाउच में मसाले के साथ पालीथिन में पैक करके इनको रखा गया था. गुटखा का पाउच एक बड़ा ट्राली बैग रखा गया था.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/PulvL84

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन