'आयुष्मान भारत' योजना ने गरीबों के 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य खर्चों को मुफ्त किया : अमित शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के 80 करोड़ गरीबों को पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य के सभी खर्चों से मुक्त कर दिया है. शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मध्यप्रदेश के उज्जैन में एसजीएमएल नेत्र अस्पताल का उद्घाटन करते हुए यह बात कही. गृह मंत्री ने कहा कि दुनिया में 80 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य का पूरा खर्चा देने का ये पहला और एकमात्र उदाहरण है.

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़ाकर 596 की गई है, एमबीबीएस सीटों की संख्या 51000 से बढ़ाकर 89000 हुई है और पीजी सीटों की संख्या 31000 से बढ़ाकर 60000 करने का काम मोदी सरकार ने किया है. शाह ने कहा कि कॉलेजों की संख्या में 55 प्रतिशत की वृद्धि, एमबीबीएस सीटों में डेढ़ गुना और एमएस और एमडी की सीटों में दोगुना वृद्धि भारत की स्वास्थ्य रचना को बहुत मजबूत करेगी.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 22 नए एम्स की स्थापना की है जिससे गरीबों को बीमारियों के इलाज में बहुत फायदा मिलेगा. शाह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पूरे भारत में पहली बार भारतीय भाषा में मेडिकल की शिक्षा की शुरूआत करने के लिए बधाई दी और कहा कि एमबीबीएस के सभी पाठ्यक्रमों का पूर्णतया हिंदी में अनुवाद करके, चौहान ने हमारी भारतीय भाषाओं को एक नई गति देने का काम किया है.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Icw2a0L

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू