विदेश मंत्री जयशंकर ने ऑस्ट्रिया के शीर्ष नेताओं से की मुलाकात,द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2023 में अपने पहले राजनयिक कार्यक्रम के तहत रविवार को ऑस्ट्रिया के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत की और चांसलर कार्ल नेहमर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनकी व्यक्तिगत बधाई दी. दो देशों की अपनी आधिकारिक यात्रा के दूसरे चरण में साइप्रस से यहां पहुंचे जयशंकर ने नये साल पर आयोजित वियना फिलहार्मोनिक ऑर्केस्ट्रा के कार्यक्रम में जाने से पहले चांसलर कार्ल नेहमर से भी मुलाकात की.

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘आज मुझे अगवानी करने के लिए चांसलर कार्ल नेहमर का शुक्रिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत तौर पर बधाई दी है. यूरोपीय संघ की नीतियों और यूक्रेन संघर्ष पर उनकी अंतर्दृष्टि की सराहना की. हिंद-प्रशांत और पश्चिम एशिया पर भी चर्चा की.'' उन्होंने कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं. मंत्री ने कहा, ‘‘भारत-यूरोपीय संघ संबंधों में सुधार के लिए ऑस्ट्रिया के समर्थन को महत्व देते हैं.''

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नये साल पर अपने पहले राजनयिक कार्यक्रम के तहत रविवार को ऑस्ट्रिया के अपने समकक्ष अलेक्जेंडर शैलेनबर्ग से मुलाकात की. जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘वियना में अपने मित्र अलेक्जेंडर शैलेनबर्ग से मिलकर प्रसन्नता हुई. (यह) 2023 की मेरी पहली राजनयिक यात्रा है. उन्हें वियना में पारम्परिक नववर्ष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने पर धन्यवाद दिया.'' पिछले 27 साल में भारत के विदेश मंत्री की ऑस्ट्रिया की यह पहली यात्रा है और दोनों देशों के बीच 75 वर्षों के राजनयिक संबंधों की पृष्ठभूमि में 2023 में ही यह संभव हो सका है.

जयशंकर ने बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन जॉर्जियेव रादेव से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वियना में बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन जॉर्जियेव रादेव से मुलाकात हुई. (हमने) मेक इन इंडिया और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला बनाने की दिशा में सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया.'' अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर यहां प्रवासी भारतीयों को सम्बोधित करने के अलावा कई महत्वपूर्ण उच्च-स्तरीय बैठकों की भी अध्यक्षता करेंगे. शैलेनबर्ग ने मार्च 2022 में भारत की यात्रा की थी.

ये भी पढ़ें- 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/7xrIGC0

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन