शख्स ने एक साथ सैंकड़ों ख़तरनाक सांप को छोड़ा, सबको हाथ से पुचकारा, पुराना वीडियो हो रहा है वायरल

Social Media Viral Video: हम सभी जानते हैं कि सांप कितना ख़तरनाक जीव होता है. हम सभी की कोशिश रहती हैै कि सांप से जितनी दूरी बनी रहे, उतना ही सही है. सोशल मीडिया पर सांप के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई बार ऐसा होता है कि सांप किसी के घर में घुस जाता है या कहीं मिल जाता है. आज एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बिना सुरक्षा के एक बोरी से सैंकड़ों सांप को निकालता है और उसे खुले में छोड़ देता है. सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस शख्स को बिल्कुल डर नहीं लग रहा है.

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शख्स बिना डरे सांप को बोरी से निकालकर बाहर छोड़ देता है. शख्स को डर नहीं लगता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखने के बाद लोग पूरी तरह से चौंक रहे हैं. यह वीडियो पुराना है. मगर अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को snake._.world नाम के इंस्टाग्राम यूज़र ने शेयर किया है. इस वीडियो को हज़ारों लोगों ने देखा है. वहीं इस वीडियो पर 2 हज़ार से ज़्यादा लोगों के लाइक्स देखने को मिल रहे हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- यह शख्स बहुत ही ज्यादा बहादुर है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही डरावना वीडियो है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Pwdqm8M

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू