हरियाणा रोडवेज की बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

हरियाणा में अंबाला से करीब 25 किलोमीटर दूर मुलाना के पास शुक्रवार को देहरादून जा रही हरियाणा रोडवेज की बस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि चिकित्सकों ने बताया कि समय से पहले प्रसव होने के कारण बच्चा जीवित नहीं रह सका.

उनके मुताबिक, जब बस मुलाना से गुजर रही थी तो महिला ने तेज प्रसव पीड़ा की शिकायत की. उन्होंने कहा कि बस में मौजूद कुछ महिलाओं ने बच्चे को जन्म देने में उसकी मदद की. बस चालक सलीम खान भी बस को मुलाना के नागरिक अस्पताल ले गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया.

बस चालक ने कहा कि महिला अपने पति, दो बच्चों और देवर के साथ अंबाला से सहारनपुर के लिए बस में सवार हुई थी. खान ने बताया कि जैसे ही बस मुलाना पहुंची, महिला को प्रसव पीड़ा हुई. मुलाना सिविल अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि यह समय पूर्व प्रसव था.
 

यह भी पढ़ें -
-- MP की शिवराज सरकार अब शुरू करेगी 'लाडली बहना योजना', हर महिला के खाते में आएगी इतनी राशि..
-- विपक्ष की आवाज दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहा केंद्र : सुखजिंदर सिंह रंधावा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/7kp5hZl

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू