इंसानों से भी ज्यादा समझदार है ये गाय, मुंह से दरवाजा खोलकर हो गई फरार!

Cow Escaped By Opening Door With Tongue: इंटरनेट की दुनिया बड़ी ही अजीब है, यहां कब क्या देखने को मिल जाए कह नहीं सकते. वायरल होते ये वीडियो कभी हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं, तो कभी हैरत में डाल देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. यूं तो इंसानों को धरती पर सबसे ज्यादा समझदार माना जाता है, लेकिन कुछ जानवर ऐसे भी हैं, जो दिमाग के मामले में इंसानों से भी ज्यादा स्मार्ट हैं. सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक गाय कैसे बड़ी ही चालाकी से खुद को रिहा कर लेती है. 

यहां देखें वीडियो

हैरान कर देने वाले इस वीडियो में गाय की चालाकी देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुली रह जाएंगी. वीडियो में गाय की समझदारी हर किसी को हैरान कर रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे लोहे की सलाखों के अंदर कैद एक गाय खुद को रिहा करने के लिए जीभ से छू-छूकर दरवाजे की कुंडी खोलकर वहां से 'नौ दो ग्यारह' हो जाती है. यूं तो इंटरनेट पर जानवरों से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हो रहा यह वीडियो वाकई कमाल का है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'वेरी स्मार्ट.' इस वीडियो को अब तक 420.1K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 22 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो को देख चुके यूजर्स इस पर एक से बढ़कर एक रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मेरे अंग्रेजी शिक्षक हमेशा कहा करते थे... एक भाषा (ज़ुबान) आपके लिए दरवाजे खोलती है.' एक अन्य यूज़र ने लिखा, 'इसे इंसानों का नहीं बल्कि गायों का ग्रह घोषित कर देना चाहिए.' दूसरे यूज़र ने लिखा, 'आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है, जीभ कुंजी.' 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/cabwUQV

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू