महाराष्ट्र : गणतंत्र दिवस समारोह के लिए लगाए गए मंच पर ग्रामीणों ने किया कब्जा
महाराष्ट्र के यवतमाल में स्थानीय लोगों ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए एक मंच पर बृहस्पतिवार को कब्जा कर लिया और अधिकारियों को समारोह रद्द करने के लिए मजबूर किया. यह लोग अपने गांव में सड़क की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
जिले के तकली गांव के कई लोगों ने अपने क्षेत्र में सड़क बनाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को उमरखेड़ में अनुमंडल कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू की.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनके गांव को उमरखेड़ से जोड़ने के लिए आठ किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही थी, लेकिन काम बीच में ही रुक गया। वे सड़क को पूरा करने की मांग कर रहे हैं.
तकली गांव में शूट किए गए एक वीडियो में कई छात्रों और महिलाओं को उस मंच पर बैठे देखा गया, जहां बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम होने थे.
वीडियो में एक अधिकारी को प्रदर्शनकारियों से वहां से हटने और कार्यक्रम होने देने का अनुरोध करते हुए भी देखा गया.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/5sclYUW
Comments
Post a Comment