बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जोशीमठ भूधंसाव पर चर्चा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उत्तराखंड इकाई की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को ऋषिकेश के निकट रायवाला में शुरू हुई जहां पहले दिन केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, संगठन की कार्ययोजना के अलावा जोशीमठ भूधंसाव पर भी चर्चा की गई.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा बैठक में मौजूद रहीं. बैठक के प्रथम सत्र में अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों व क्षेत्रों के लोगों के साथ समन्वय बनाकर काम करेगी ताकि पार्टी का और अधिक विस्तार हो.

उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक दिनों के अलावा महत्वपूर्ण महापुरुषों से संबंधित दिवसों को ध्यान में रखते हुए पार्टी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का जिक्र करते हुए भट्ट ने कहा कि माह के अंतिम रविवार को प्रातः 11 से 12 बजे तक का समय प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी इस कार्यक्रम के लिए आरक्षित रखे.

प्रदेश कार्यसमिति में जोशीमठ आपदा की गंभीरता और सरकार को दिए जाने वाले सुझाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान प्रदेश महासचिव आदित्य कोठारी ने भूधंसाव से हुए नुकसान एवं राहत कार्यों को देखने गई पार्टी की 14 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट भी पेश की.

कोठारी ने बताया कि संगठन की तरफ से जोशीमठ में चार सदस्यीय आपदा नियंत्रण कक्ष बनाया गया है और प्रत्येक प्रभावित वार्ड में तीन-तीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टीम कार्य कर रही है . उन्होंने बताया कि समिति की रिपोर्ट को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, केंद्र व राज्य सरकार को भी भेजा जाएगा.

बैठक में गौतम ने जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिलने तथा इसके तहत दो कार्यक्रमों की मेजबानी उत्तराखंड को मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि सबको एकजुट होकर इन कार्यक्रमों को न केवल सफल बनाना है बल्कि अपने राज्य की ​‘ब्रांडिंग' भी दुनिया के सामने करनी है.

यह भी पढ़ें -
-- Adani Group ने Hindenburg के आरोपों का किया खंडन, इसे "भारत पर हमला" बताया
-- ओडिशा के मंत्री की हत्या करने वाला एएसआई था मानसिक रोगी, मनोचिकित्सक ने किया खुलासा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/juWNlX8

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू