भारतीय यात्री के फोन में कैद हुआ नेपाल विमान हादसे से ठीक पहले का वीडियो, देखें 

नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया. इस हादसे में अभी तक 68 लोगों के मारे जाने की खबर है. दुर्घटनाग्रस्त विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. इस हादसे के बाद अब एक वीडियो सामने आया है, जिसे खुद उस विमान में सवार एक भारतीय यात्री ने अपने फोन में कैद किया था. यह वीडियो हादसे से चंद सेकेंड पहले का बताया जा रहा है. हालांकि, NDTV फिलहाल इस वीडियो की कोई पुष्टि नहीं कर रहा है. 

हादसे से पहले का बताए जा रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक भारतीय नागरिक अपने फोन से विमान के अंदर और बाहर के दृश्य को फिल्मा रहा है. इसी बीच कुछ देर बाद विमान एक तरफ झुकता हुआ दिखता और थोड़ी देरा बाद ही फोन की रिकॉर्डिंग में चारों तरफ आग का गुबार दिखने लगता है. इस वीडियो को कथित तौर पर पोखरा विमान हादसे का ही बताया जा रहा है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है. 

बता दें कि इस घटना में पांच भारतीय नागरिकों की भी मौत हुई है. मिल रही जानकारी के अनुसार ये सारे यात्री उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले थे. इन्हीं में से एक सोनू जायसवाल विमान के लैंड होने से पहले विमान के अंदर से फेसबुक लाइव कर रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. मरने वालों में सोनू जायसवाल भी शामिल हैं. 

नेपाल के पूर्व सासंद अभिषेक प्रताप, जिन्होंने NDTV को यह वीडियो भेजा है, ने बताया कि उन्हें यह वीडियो उनके एक दोस्त ने भेजा था. जिन्हें यह वीडियो आज विमान के मलबे के पास से मिला था. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/KRl9c5F

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू