सुहाना खान भाई अबराम के साथ बांद्रा के रेस्टोरेंट के बाहर हुईं स्पॉट, फैंस बोले- स्टारकिड्स को बिना मेहनत के...

सुहाना खान और उनके छोटे भाई अबराम खान शनिवार को डिनर के लिए साथ निकले. भाई-बहन को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया. सुहाना जहां ब्लैक सिल्क ड्रेस में थीं, वहीं अबराम उनके साथ ब्लैक टी और ब्लू शॉर्ट्स में ट्विनिंग कर रहे थे. अबराम की नैनी भी उनके साथ रेस्टोरेंट गई थीं. एक पैपराज़ो अकाउंट ने उनके वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया. इसमें सुहाना को मुस्कुराते हुए अपनी कार की ओर जा चलते हुए दिख रही हैं.

उन्होंने एक ब्लैक पर्स कैरी किया था और अपनी कट-आउट सिल्क ड्रेस को ब्लैक फ्लैट्स के साथ पेयर किया था. उन्होंने अपने बालों को बड़े करीने से बन में बांध रखा था. अबराम को आईपैड हाथ में लिए कार की तरफ जाते देखा गया. रेस्तरां से बाहर निकलते ही उनकी नैनी ने उनका हाथ पकड़ लिया.

  फैंस को सुहाना का ये अंदाज पसंद आया और कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ की. एक फैन ने कमेंट किया, "सुहाना कितनी ग्रेसफुल लग रही हैं." एक अन्य ने लिखा, "सुहाना खान समय के साथ खुद में सुधार कर रही हैं..." एक और फैन ने लिखा, "प्यारे अबराम और सुहाना." एक कमेंट में यह भी लिखा है, "दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं."

वहीं कुछ फैंस ने उन्हें ट्रोल किया. एक फैन ने लिखा, स्टार किड्स की लाइफ भी एकदम लग्जरी होती है. नेम फेम पेरेंट्स का औऱ जलवे बच्चों के.. सही भी है. वहीं एक और फैन ने लिखा, कोई इसे वॉक करना सिखाओ.  

बता दें कि 22 साल की सुहाना खान शाहरुख खान और पत्नी गौरी खान की इकलौती बेटी हैं. उनका 25 साल का एक बड़ा भाई आर्यन खान है और छोटा भाई अबराम नौ साल का है. वह पिछले कुछ महीनों से अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/05vBjyK

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू