दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कथित रूप से तिहाड़ जेल के अफसरों को धमकाया, शिकायत दर्ज

तिहाड़ जेल के शीर्ष अधिकारियों ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन पर उन्हें धमकी देने और डराने का आरोप लगाया है. सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि अधिकारियों ने इस संबंध में महानिदेशक (जेल) को शिकायत दी है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा धन शोधन मामले में पिछले साल गिरफ्तार किए गए जैन तब से जेल में हैं. जेल में मालिश कराते और आगंतुकों से मिलने के उनके कथित वीडियो ने काफी विवाद खड़ा किया था. इस दौरान विपक्ष ने उन्हें मंत्रिमंडल से हटाए जाने की भी मांग की थी.

सूत्रों ने बताया कि तिहाड़ जेल के अतिरिक्त महानिरीक्षक, जेल संख्या-7 के अधीक्षक, उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक और विधि अधिकारी ने महानिदेशक (जेल) को शिकायत दी कि जैन ने उन्हें अपशब्द बोले हैं और जेल से बाहर निकलने के बाद अंजाम भुगतने की धमकी दी है.

एक सूत्र ने बताया, ''जैन इन अधिकारियों व अन्य को खुलेआम धमकाते रहे हैं जो उन्हें मालिश कराने, बाहर का खाना खाने और अन्य विशेष सुविधाएं लेने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं.''

सूत्र ने बताया कि दो अधिकारियों ने आठ दिसंबर 2022 को हुई एक घटना के संबंध में जैन के खिलाफ शिकायत दी. उन्होंने दावा किया कि जब वे डीपीआर, 2018 के नियम 1,272 के अनुसार जैन को कारण बताओ नोटिस देने गए तो जैन ने धमकाया.

इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) या दिल्ली सरकार की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/EoYS9yB

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू