'गांधी-गोडसे एक युद्ध' को लेकर राजकुमार संतोषी को झेलना पड़ा विरोध प्रदर्शन, पुलिस सुरक्षा के साथ निकले थिएटर से बाहर

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी-गोडसे एक युद्ध' इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर रिलीज हुआ था. ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि राजकुमार संतोषी की यह फिल्म इस मुद्दे पर है कि आखिरी नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या क्यों की थी. फिल्म 'गांधी-गोडसे एक युद्ध' का ट्रेलर रिलीज होते ही कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं. हाल ही में मुंबई में इस फिल्म को लेकर राजकुमार संतोषी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी.
 
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. कॉन्फ्रेंस के बीच में कुछ लोगों ने 'गांधी जी अमर रहे' के नारे लगाए और काला झंडा भी दिखाया. इस घटना से जुड़े वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में राजकुमार संतोषी माइक पर कुछ बोलने वाले ही होते हैं, कि थिएटर में कुछ लोग नारे लगाते हुए कहते हैं, 'गांधी जी अमर रहें.' इसके बाद वीडियो में राजकुमार संतोषी सभी पत्रकारों को लंच के लिए इनवाइट करते हैं.

भारी विरोध के बीच राजकुमार संतोषी को पुलिस सुरक्षा के बीच थिएटर के बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है. राजकुमार संतोषी के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.  साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि फिल्म 'गांधी-गोडसे एक युद्ध' 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म ने राजकुमार संतोषी नौ साल बात बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Dr13ONp

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू