माकपा और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे त्रिपुरा विधानसभा का चुनाव
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (MCP) और कांग्रेस (Congress) ने शुक्रवार को घोषणा की कि दोनों दल त्रिपुरा (Tripura) में होने वाले विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे. कांग्रेस महासचिव अजय कुमार और माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी के बीच शाम को हुई बैठक के बाद यह घोषणा की गई है. माकपा के राज्य मुख्यालय में हुई बैठक में वाम मोर्चा के संयोजक नारायण कार भी मौजूद थे.
कुमार ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘रणनीति तैयार करने और सीटों के तालमेल को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस का एक दल माकपा के राज्य सचिव के साथ विचार विमर्श करेगा. हम विधानसभा चुनाव साथ मिल कर लड़ेंगे.'' वहीं,चौधरी ने कहा ,‘‘लोग भाजपा के शासन को समाप्त करना चाहते हैं ऐसे में लोगों की इच्छाओं को सम्मान देते हुए हमने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है.''
ये भी पढ़ें:
- सचिन पायलट के 'एकल' अभियान ने राजस्थान में चुनावों से पहले कांग्रेस की चिंता बढ़ाई
- "पहनने को कपड़े भी नहीं हैं...", जोशीमठ में राहत शिविर में रह रही बुजुर्ग महिला का छलका दर्द
- हिंदी बोलने वाले सूरीनाम के राष्ट्रपति बॉलीवुड फिल्मों और पुराने गानों के हैं दीवाने, NDTV से की चर्चा
from NDTV India - Latest https://ift.tt/oZcgBPR
Comments
Post a Comment