पुलिस की बात नहीं मानने पर पुलिस ने कार का शीशा तोड़ा और खींच कर गाड़ी से निकाला, वीडियो वायरल

ऑस्ट्रेलिया की पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस एक गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए नज़र आ रही है, साथ ही साथ गाड़ी में सवार दो लोगों को खींच कर बाहर निकाल रही है. यह वीडियो इंटरनेट पर पूरी तरह से वायरल हो चुका है. वायरल होने के बाद यूज़र्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

वीडियो देखें

9news की रिपोर्ट के अनुसार, पती और पत्नी को ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन दोनों पर आरोप लगा है कि ये दोनों पुरानी गाड़ी चला रहे थे, पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दे रहे थे. इसके अलावा अच्छे से पेश नहीं आ रहे थे.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दोनों लोगों से पुलिस ने उनका नाम जानना चाहा तो दोनों ने मना कर दिया. उन्होंने कहा कि यह आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है.

 न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार, पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग कर रहे थे. तभी उन्हें एक गाड़ी दिखी, जिसका रजिस्ट्रेशन जुलाई 2022 में ही समाप्त हो चुका था. पुलिस ने 52 वर्षीय महिला ( इन पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज है) से पूरी जानकारी चाही. साथ ही साथ ब्रेथ टेस्ट देने को कहा. महिला ने पुलिस को मना कर दिया.  
पुलिस ने बताया कि महिला किसी भी तरह की सहयोग नहीं कर रही थी.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/xANuq71

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू