गडकरी से रंगदारी मांगने का मामला: आरोपी के सम्पर्क वाले छह व्यक्तियों के बयान दर्ज

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के महाराष्ट्र में नागपुर स्थित दफ्तर में फोन कर रंगदारी मांगने के आरोपी से जुड़े छह व्यक्तियों के बयान दर्ज किए गए हैं.

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कर्नाटक के बेलगावी की एक जेल में हत्या के अपराध में बंद जयेश पुजारी को 14 जनवरी को यहां खामला में गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में कथित रूप से तीन बार फोन करने और 100 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि उसने फोन करने से इनकार किया था.

उन्होंने बताया, “पुजारी द्वारा जेल में कथित रूप से इस्तेमाल किए गए फोन की कॉल विवरण रिकॉर्ड से छह व्यक्तियों की पहचान की गई थी.”

अधिकारी ने बताया, “गडकरी के कार्यालय में फोन करने से पहले और बाद में आरोपी ने इन लोगों से बात की थी. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत उनके बयान दर्ज किए गए हैं.”

यह भी पढ़ें -
-- Adani Group ने Hindenburg के आरोपों का किया खंडन, इसे "भारत पर हमला" बताया
-- ओडिशा के मंत्री की हत्या करने वाला एएसआई था मानसिक रोगी, मनोचिकित्सक ने किया खुलासा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/dorfAUs

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू