गुजरात : ‘पठान’ की रिलीज से पहले मंत्री से मिले विभिन्न मल्टीप्लेक्स के मालिक

गुजरात में विभिन्न मल्टीप्लेक्स मालिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी से मुलाकात की और दक्षिणपंथी समूहों के विरोध का सामना कर रही शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान' प्रदर्शित करने वाले सिनेमाघरों की सुरक्षा की मांग की.

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ गुजरात (एमएजी) के अध्यक्ष मनुभाई पटेल ने बताया कि बैठक के दौरान मंत्री ने फिल्म की रिलीज को लेकर सिनेमा प्रदर्शकों को धमकी देने वाले समूहों से मल्टीप्लेक्स थिएटरों की सुरक्षा का आश्वासन दिया. इस बीच, बजरंग दल ने कहा कि वह फिल्म को गुजरात के सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं होने देने के अपने फैसले पर अडिग है क्योंकि फिल्म का एक गाना हिंदू धर्म का ‘अपमान' करता है.

खान और उनकी फिल्म ‘पठान' को ‘बेशर्म रंग' गाने में पादुकोण को भगवा बिकनी में दिखाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें:-

UP : भदोही में युवती से छेड़खानी, यौन उत्पीड़न के मामले में युवक गिरफ्तार

अब इन्डिगो की फ्लाइट में नशे में धुत यात्रियों ने की एयरहोस्टेस से छेड़खानी, कैप्टन से मारपीट



from NDTV India - Latest https://ift.tt/VJQLWec

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू