वास्तु दोष हटाने करने के लिए घर में रखी जाती हैं ये चीजें, नकारात्मकता भी रहेगी दूर

Vastu Shastra; ऐसी मान्यता है कि अगर आपके घर में वास्तु से जुड़ा कोई दोष (Vastu Dosh) है तो घर में संपन्नता नहीं रहती और नकारात्मकता फैली रहती है. माना जाता है कि वास्तु दोष की वजह से परिवार के सदस्यों में आपस में मनमुटाव रहता है और अशांति रहती है. इस दोष को खत्म करने के लिए और नेगेटिविटी (Negativity) को दूर करने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजों को रखने से नेगेटिविटी दूर होती है और घर में संपन्नता आती है. जानिए कौन-कौनसी हैं ये चीजें. 

मकर संक्रांति से पहले मंगल होंगे मार्गी, जानिए किन राशियों के लिए रहेगा अच्छा और किन्हें संभलने की है जरूरत

वास्तु दोष दूर करने वाली चीजें | Things That Remove Vastu Dosh 

फूल

घर में सुगंधित फूल लगाने से खुशहाली आती है और संबंधों में सुधार आता है, ऐसी मान्यता है. माना जाता है कि चमेली, गेंदा, चंपा जैसे फूलों (Flowers) को घर के मेन गेट पर या बालकनी में लगाने से इसका शुभ प्रभाव होता है.  

तुलसी और केले का पौधा

माना जाता है कि केले के पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है, वहीं तुलसी के पौधे (Tulsi Plant) को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में घर के आस-पास तुलसी और केले का पौधा एक साथ लगाएं, ऐसे में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों का ही आशीर्वाद मिलता है.

क्रिस्टल बॉल

घर में क्रिस्टल बॉल को रखना बहुत ही अच्छा और शुभ माना जाता है. आप घर में ऐसी जगह पर क्रिस्टल बॉल रखें, जहां सूरज की रोशनी पड़ती हो. आंगन या गैलेरी में आप इसे रख सकते हैं. माना जाता है कि क्रिस्टल बॉल घर में होने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है.

मिट्टी का बर्तन

माना जाता है कि घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखने से घर में सुख-शांति (Peace) आती है. इस मिट्टी के बर्तन से प्यासे पक्षी पानी पी सकेंगे और इससे घर का वास्तु दोष खत्म होता है, ऐसी मान्यता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)



from NDTV India - Latest https://ift.tt/GMoTBqn

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू