सानिया मिर्जा टेनिस को कहेंगी अलविदा, अगले महीने खेलेंगी आखिरी मैच
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) जल्द संन्यास लेने जा रही हैं. सानिया ने खुद इस खबर की पुष्टि की है. सानिया मिर्जा दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप (Dubai Duty Free Tennis Championship) के बाद टेनिस को अलविदा कह देंगी. यह टूर्नामेंट अगले महीने होगा. सानिया ने कई सालों तक देश के लिए टेनिस खेला है और कई टूर्नामेंट जीते हैं.
सानिया मिर्जा छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता हैं. टेनिस के मैदान पर सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन में कजाकिस्तान की अन्ना डेनिलिना के साथ अपना आखिरी मैच खेलेंगी.
बता दें कि पिछले दिनों सानिया मिर्जा की अपने पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक की खबरें पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा में रही हैं. हालांकि दोनों फिलहाल एक टॉक शो मिर्जा-मलिक कर रहे हैं. तलाक की खबरों पर दोनों की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/PFuf7tw
Comments
Post a Comment