करीना कपूर खान को याद आए बचपन के दिन, थ्रोबैक तस्वीर की शेयर, बेबो गुस्से में खा रही हैं बिरयानी और लोलो ले रही हैं कोल्ड ड्रिंक का मजा

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री करीना कपूर खान फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहने के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं. वह अपने फैंस से रूबरू होने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. इतना ही नहीं करीना कपूर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी और परिवार से जुड़ी ढेर सारी यादों को भी शेयर करती रहती हैं. अब उन्हें अपने बचपन के दिनों की याद आ गई है. ऐसे में करीना कपूर से थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर अपनी बचपन के दिनों को याद किया है.

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है. करीना कपूर की यह एक पार्टी की तस्वीर है. जिसमें वह काफी छोटी दिखाई दे रही हैं. उनके साथ तस्वीर में बहन करिश्मा भी नजर आ रही हैं. तस्वीर में करीना बिरयानी खा रही हैं तो वहीं करिश्मा सॉफ्ट ड्रिंक पी रही हैं. इस तस्वीर में इन दोनों अभिनेत्री के दादा राज कपूर भी दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर करीना कपूर और करिश्मा कपूर की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है.

अभिनेत्री के फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बात करें करीना कपूर के वर्कफ्रंट की तो वह बहुत जल्द फिल्म द बकिंघम मर्डर्स में नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस ने यूके में हंसल मेहता द्वारा निर्देशित अपनी लेटेस्ट फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. वह एक मां और जासूस के रोल में दिखेंगी, जिसे बकिंघम के एक छोटे से शहर में एक हत्या की जांच करेंगी. इस फिल्म में करीना कपूर के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/yBWQvdN

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू