देश में समुदाय विशेष को चरमपंथी की तरह पेश करने का प्रयास हो रहा है: विजयन सरकार के मंत्री का दावा

केरल के मंत्री पी. ए. मोहम्मद रियास ने रविवार को दावा किया कि देश में एक समुदाय विशेष को चरमपंथियों के रूप में पेश करने का कथित रूप से प्रयास किया जा रहा है और इसपर ध्यान देने की जरूरत है. केरल में तीन से सात जनवरी तक आयोजित 61वें राज्य स्कूल युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कथित रूप से एक विशेष समुदाय को चरमपंथियों के रूप में दिखाये जाने की घटना के बाद मंत्री ने उक्त टिप्पणी की है. रियास ने कहा कि उस विशेष कार्यक्रम के प्रभारी का अगर संघ परिवार से कोई संबंध है तो उसकी जांच किए जाने की जरूरत है.

रियास ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारे देश में विशेष समुदाय को चरमपंथियों के रूप में पेश करने का प्रयास किया जा रहा है. इस विशेष मामले में, संबंधित व्यक्ति के साथ संघ परिवार के कथित संबंधों की जांच की जानी चाहिए.'' उन्होंने कहा कि संदह है कि ऐसी घटना युवा महोत्सव में ‘‘अशांति फैलाने'' के लिए की जा रही है.उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा संदेह है कि युवा महोत्सव के दौरान अशांति फैलाने के लिए ऐसा किया गया है. इसकी जांच की जानी चाहिए कि क्या यह लोगों को बांटने और कार्यक्रम की लोकप्रियता को गिराने का प्रयास तो नहीं है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग आते हैं.'' यह संगीत कार्यक्रम मंगलवार को राज्य स्कूल युवा महोत्सव में हुआ था.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ohCIaOt

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू