Mumbai के सेंट माइकल चर्च के कब्रिस्तान में तोड़फोड़ करने वाला शख्स गिरफ्तार

मुंबई के प्रसिद्ध माहिम चर्च से जुड़े एक कब्रिस्तान में 18 'क्रॉस' तोड़ने के आरोप में 22-वर्षीय एक व्यक्ति को रविवार को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस कृत्य के पीछे की मंशा की जांच की जा रही है. मुंबई के उपनगरीय माहिम में शनिवार सुबह सेंट माइकल चर्च के कब्रिस्तान में कथित रूप से 'क्रॉस' तोड़ने के बाद आरोपी कुछ देर चर्च में बैठा रहा. आरोपी युवक अपने चाचा की दुकान में काम करता है. उसे विशेष टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से नवी मुंबई के कलमबोली से गिरफ्तार किया गया. उसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं जिन्हें साझा नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह मामला एक धार्मिक स्थान से जुड़ा हुआ है.'' पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-

 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/VAGUPs5

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू