अक्षय कुमार की 'कठपुतली' बनी OTT पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी फिल्म, अजय देवगन की वेब सीरीज 'रुद्र' ने हासिल किया ये मुकाम

बॉलीवुड की फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर ना कमाल कर पाई हो. लेकिन ओटीटी पर यह सफलता हासिल कर रही हैं. इसी के चलते ज्यादात्तर स्टार ओटीटी पर अपनी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज कर रहे हैं. इसी बीच खबरे हैं कि अक्षय कुमार की पिछले साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म कठपुतली सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ़ डार्कनेस सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज़ साबित हुई है.

ये हैं 2022 की टॉप ओटीटी हिंदी फिल्म

सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है कि पूजा एंटरटेनमेंट की #Cuttputlli, जो कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई थी. वह 26.9 मिलियन व्यूज के साथ साल 2022 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली ओटीटी हिंदी फिल्म बन गई है. ऑरमैक्स रिपोर्ट पर शेयर किए गए साल भर के आंकड़ों के अनुसार फिल्म कठपुतली नंबर वन पर पहुंच गई है !! इसके अलावा दूसरे नंबर पर यामी गौतम और नेहा धूपिया की ए थर्सडे, तीसरे नंबर पर विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की गोविंदा नाम मेरा और चौथे और पांचवे नंबर पर दीपिका पादुकोण की गहराइंयां और कार्तिक आर्यन की फ्रेडी है.

ये हैं 2022 की टॉप हिंदी वेब सीरीज

विरल भयानी के दूसरे पोस्ट में रुद्रा की कामयाबी को लेकर लिखा गया है कि, अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के दो यानी वेब सीरीज रुद्र: द एज ऑफ़ डार्कनेस और क्रिमिनल जस्टिस: अधुरा सच ने टॉप 5 में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली हिंदी शो बन गए हैं.दरअसल, रुद्रा के बाद दूसरे नंबर पर बॉबी देओल का आश्रम सीजन 3, तीसरे नंबर पर नीना गुप्ता का पंचायत सीजन 2, चौथे और पांचवे नंबर पर क्रिमिनल जस्टिस और  द ग्रेट इंडियन मर्डर है.

बता दें, कठपुतली एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं इसमें एक सीरियल किलर को पकड़ने के लिए तलाश करते हुए अक्षय कुमार को दिखाया गया है. इसके अलावा वेब सीरीज रुद्रा भी एक पुलिस वाले की कहानी है, जो एक संदिग्ध की तलाश कर रहा है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/XEzrhWS

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू