Tulsi सूखना नहीं माना जाता शुभ, जानिए किन तुलसी उपायों से घर में होती है बरकत

Tulsi Tips: शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है. साथ ही, तुलसी को तुलसी माता (Tulsi Mata) कहते हैं और पूजा-पाठ व धार्मिक अनुष्ठानों में तुलसी की पत्तियों का खासा इस्तेमाल होता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार तुलसी विष्णु भगवान की प्रिय थीं जिस चलते मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) भी तुलसी से प्रसन्न थीं. जिस घर में तुलसी का अनादर किया जाता है मान्यतानुसार वहां मां लक्ष्मी भी नहीं रुकतीं. इसी संदर्भ में यदि तुलसी सूख जाए तो इसे घर के लिए अच्छा नहीं समझा जाता. माना जाता है कि तुलसी का सूखना (Dry Tulsi) संकेत है कि कष्टों का आगमन हो सकता है. वास्तु शास्त्र में भी तुलसी को लेकर कई उपाय व सुझाव दिए गए हैं जो घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने के लिए इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं. 

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के उपाय | Tulsi Upay According To Vastu Shastra 

कहां लगाएं तुलसी का पौधा 


वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को घर में उत्तर, पूर्व या फिर उत्तर-पूर्वी दिशा में लगाना चाहिए. ये दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा लाने वाली कही जाती हैं और घर में खुशहाली के द्वार खोलती है. इस दिशा में तुलसी लगाने पर तुलसी फलती-फूलती है. इस बात का खास ध्यान रखना अनिवार्य है कि तुलसी के पौधे (Tulsi Plant) को घर में दक्षिण दिशा में ना लगाया जाए क्योंकि यह दिशा अच्छी नहीं मानी जाती है. 

iip8aqp8


जब सूख जाए तुलसी 


तुलसी के सूखे हुए पौधे को घर में रखना अच्छा नहीं मानते. इस चलते धार्मिक मान्यताओं के आधार पर तुलसी को नदी में प्रवाहित कर दिया जाता है. किसी जलाशय में भी तुलसी प्रवाहित की जा सकती है. हालांकि, तुलसी को रविवार के दिन प्रवाहित नहीं किया जाता है. जब तुलसी को प्रवाहित कर दिया जाए तो घर में दूसरा तुलसी का पौधा लगा लेना चाहिए. 

ऐसे करें देखरेख 


तुलसी का पौधा जिस स्थान पर लगाया जाए वहां आस-पास स्वच्छता रखना बेहद जरूरी है. इस जगह पर किसी तरह की गंदगी नहीं रहनी चाहिए. माना जाता है कि तुलसी की सही देखरेख करने पर ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है. 

6c1k7u68


कैसे लगाएं तुलसी 


तुलसी को लगाने के विषय में वास्तु शास्त्र का कहना है कि इस पौधे को कभी भी मिट्टी में नहीं लगाना चाहिए बल्कि किसी गमले में ही तुलसी के पौधे को लगाया जाना सही रहता है. इससे तुलसी की सही देखरेख करने में भी आसानी रहती है और तुलसी की पूजा (Tulsi Puja) कर परिक्रमा भी की जा सकती है. साथ ही, तुलसी के गमले के ऊपर स्वास्तिक, चक्र या ओम की आकृति बनाना शुभ होता है. 

कब ना चढ़ाएं जल 


धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक तुलसी को रविवार के दिन जल नहीं चढ़ाना चाहिए. इसके अलावा एकादशी और सूर्य व चंद्र ग्रहण के वक्त तुलसी में जल डालने से परहेज करने की आवश्यक्ता होती है. 

bij6t4cg

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)



from NDTV India - Latest https://ift.tt/hi7mHRx

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन