Video: जब 2O फीट लंबे अजगर से हुआ बुल्डोजर का सामना, देखते ही कांप जाएगी रूह

Azgar Ka Video: जंगल की दुनिया बड़ी ही अजीब है. यहां कब कौन किसका शिकार कर ले कह नहीं सकते. सोशल मीडिया पर अक्सर जंगली जीव-जंतुओं से जुड़े वीडियोज सामने आते रहते हैं, जिनमें वे कभी एक-दूसरे का शिकार करते, तो कभी जबरदस्त लड़ाई के बाद एक-दूसरे का शिकार बनते नजर आते हैं. कई बार जंगली जीव रास्ते में ही मंडराते नजर आते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की हवा टाइट हो जाए. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें एक विशाल और भारी भरकम अजगर दिखाई दे रहा है, जिसे उठाने के लिए बुल्डोजर का सहारा लिया जा रहा है.

यहां देखें वीडियो

चौंका देने वाले इस वीडियो में एक विशालकाय अजगर देखा जा रहा है. देखने में तो यह बेहद भारी भरकम लग रहा है, जिसे हिला भी पाना शायद ही किसी इंसान के बस में हो. वीडियो में देखा जा सकता है कि, जंगल में करीब बीस फीट लंबा और 100 किलो से ज्यादा वजनी अजगर आराम से पसरा हुआ है. ऐसे में जिसने भी इस अजगर को देखा वो बस देखता ही रह गया. खुद को सुरक्षित रखने के लिए स्थानीय लोगों ने इसे हटवाने का फैसला लिया, जिसके बाद इस विशालकाय अजगर को हटाने के लिए बुल्डोजर का सहारा लिया गया.

चंद सेकंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर wild_animal_pix नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर यूजर्स भी हैरान रह गए हैं. वीडियो में जब बुल्डोजर की मदद से अजगर को उठाया जाता है, तो वो आधा हवा में और आधा जमीन पर नजर आता है. इस वीडियो को अब तक एक हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ul5KXOz

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू