दिल्ली में गिरफ्तार आतंकियों ने शख्स की गर्दन काट कर की थी हत्या, हत्या का बनाया था Video

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भलस्वा डेरी इलाके के एक घर में छापेमारी कर 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किया था. अब इस मामले में पुलिस की तरफ से कहा गया है कि इस घर में टारगेट किलिंग के तहत एक शख्स की हत्या की गई थी और हत्या का वीडियो पाकिस्तान में हैंडलर्स को भेजा गया था. आतंकियों ने शख्स का गर्दन काट दिया था और शव 3 टुकड़ों में कर दिया था.पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार आतंकी कुछ राइट विंग के प्रभावशाली लोगों की टारगेट किलिंग करने की फिराक में थे और पाकिस्तानी हैंडलर्स के कहने पर उन्होंने एक हिंदू लडके की हत्या कर पूरे डेमो का वीडियो पाकिस्तान भेजा था.

बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह से पहले बड़ी कामयाबी मिली थी. स्पेशल सेल की टीम ने कनाडा में खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला के कथित रूप से दो मददगारों को 12 जनवरी को गिरफ्तार किया था. पकड़े गए लोगों में 29 साल का जगजीत सिंह उर्फ जग्गा है, जो उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का रहने वाला है. दूसरा आरोपी 56 साल का नौशाद है, जो दिल्ली के जहांगीरपुरी का रहने वाला है. आरोपियों के पास से 3 पिस्टल और 22  कारतूस बरामद हुए थे.

स्पेशल सेल के मुताबिक, उनके मोबाइल से आतंकी प्लानिंग का ब्लू प्रिंट मिला है. आरोपी नौशाद आतंकी संगठन 'हरकत-उल-अंसार' से जुड़ा था, हत्या के दो मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है. उसे विस्फोटक अधिनियम के एक मामले में 10 साल की सजा भी हो चुकी है.

वहीं, आरोपी जगजीत कुख्यात बंबीहा गिरोह का सदस्य है. उसे विदेश में स्थित राष्ट्र विरोधी तत्वों से निर्देश मिलते रहे हैं. वह उत्तराखंड में हत्या के एक मामले में पैरोल जम्पर है. दोनों आरोपियों की अन्य मामलों में संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/iEU5m2x

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू