VIDEO: खाने के लिए घर से बाहर आया था शख्स, दाढ़ी मूंछ के साथ कटोरे में ही जम गए नूडल

Noodle In Snow: दुनिया भर में ठंड का असर देखने को मिल रहा है. बर्फीले इलाके इस समय पूरी तरह जमे हुए हैं. ऐसे में अक्सर लोग कैंपिंग करने ऊंचाई वाली जगहों पर जाना पसंद करते हैं और इसके साथ ही अपनी मैगी खाने की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मेस पर पोस्ट करते रहते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें एक शख्स घर से बाहर ठंड के बर्फीले मौसम में बर्फबारी के बीच बैठकर नूडल्स खाने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन उसकी सारी ख्वाहिश धरी की धरी रह जाती है. वीडियो में देखिए उसके साथ फिर क्या हुआ.

यहां देखें वीडियो

दुनियाभर के कई देशों में शीत लहर चल रही है. वहीं कई देशों में तो बहुत ही अजीबोगरीब हाल देखने को मिल रहा है, जहां आप खौलता हुआ पानी हवा में फेंकेंगे तो नीचे गिरने से पहले वो बर्फ बन जाएगा. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें एक शख्स बर्फबारी के बीच बैठकर नूडल्स खाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, लेकिन ठंड इतनी ज्यादा है कि हवा लगते ही नूडल्स, चम्मच और बर्तन सब आपस में चिपक जाते हैं. यही नहीं इस दौरान शख्स की दाढ़ी-मूछ तक जम जाते हैं. वीडियो में शख्स के चारों तरफ बर्फ जम चुकी है. 

वीडियो में दिख रहे शख्स को नाम जेक फिशर (Jake Fischer) बताया जा रहा है, जो पेशे से एक एक्टर हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें वो बर्फीले इलाके में पड़ने वाली ठंड को दिखा रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो voicesofjake नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में शख्स को कहते सुना जा सकता हैं कि, 'मैं तो Ramen खाने आया था, लेकिन ठंड कुछ ज्यादा ही है.' 

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 4 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 1.2 मिलियन से अधिक लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'गर्म करके ट्राई करो, देखो दोबारा खाने लायक होता है या नहीं.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जब बर्फ पिघलेगी तो आपके शरीर से पानी टपकेगा.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बाप रे, इतनी ठंड.' चौथे ने लिखा, 'वीडियो देखकर ही कंपकपी लग रही.' पांचवे यूजर ने लिखा, 'लगता है शख्स साइबेरिया पहुंच गया.'



from NDTV India - Latest https://ift.tt/sMHxghf

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू