चीन में हाईवे पर 10 मिनट में 49 वाहन आपस में टकराए, 16 लोगों की मौत

मध्य चीन के हुनान प्रांत में 10 मिनट के अंदर 49 वाहनों के आपस में टकराने पर कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य लोग घायल हो गए. एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई.

यह दुर्घटना शनिवार की शाम को चांगशा शहर में शुचांग-गुआंगझू राजमार्ग पर हुई. सरकार संचालित सीजीटीएन के न्यूज पार्टल ने खबर दी कि कुल 49 वाहन 10 मिनट के अंदर आपस में टकरा गए.

खबर में स्थानीय यातायात पुलिस विभाग के हवाले से कहा गया कि हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य घायल हो गए.

इसमें कहा गया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से आठ की हालत गंभीर है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/dFZmn9S

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू