अमृतसर में 15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये नकद के साथ 17 वर्षीय युवक गिरफ्तार

अमृतसर में 17 साल के एक लड़के के पास से 15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये नकद मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस इकाई ने शहर के राम तीरथ रोड चेकनाके से किशोर को पकड़ा. उन्होंने बताया कि लड़का अपने सहयोगी के साथ मादक पदार्थ की खेप पहुंचाने जा रहा था. अधिकारी ने बताया कि उसके सहयोगी की पहचान अमृतसर के खासा गांव निवासी रेशम सिंह के रूप में हुई है.

यादव ने बताया कि उक्त रेशम सिंह भागने में सफल रहा . उन्होंने बताया कि वह इस मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का सरगना मालूम होता है . गौरतलब है कि 10 दिन पहले ही पंजाब पुलिस ने अमृतसर के लोपोके के थाट्टा गांव में विशेष तलाशी अभियान के दौरान सीमापार से होने वाली तस्करी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच किलोग्राम हेरोइन और 12.15 लाख नकद बरामद किया था.

यादव ने एक बयान में कहा, शुरूआती जांच में पता चला है कि यह मादक पदार्थ ड्रोन की मदद से पाकिस्तान से यहां गिराया गया था. काउंटर इंटेलिजेंस शाखा अमृतसर के सहायक महानिरीक्षक अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि पकड़े गए किशोर के पिता और दादा भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े एनडीपीएस कानून के तहत जेल में बंद हैं. अमृतसर के एक थाने में 'स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम' की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. 

ये भी पढें- 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/95LHYfl

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू