अर्चना गौतम को हैंड पम्प उखाड़ना पड़ा महंगा, गदर स्टाइल में हुईं बिग बॉस 16 फिनाले से बाहर

बिग बॉस 16 में अर्चना गौतम का सफर भी खत्म हो गया है. इस तरह बिग बॉस में अपनी आवाज और तीखे अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहीं अर्चना गौतम ने सुर्खियां तो बहुत बटोरीं लेकिन वह ट्रॉफी को चूमने में कामयाब नहीं रह सकीं. वैसे अर्चना गौतम को बिग बॉस 16 के विजेताओं में से एक माना जा रहा था. लेकिन इसके साथ ही उनके फैन्स का भी दिल टूट गया होगा. अर्चना गौतम को हैंड पम्प उखाड़ना महंगा पड़ा. सनी देओल गदर 2 का प्रमोशन करने आए थे. इस टास्क में हर कंटेस्टेंट को हैंड पम्प उखाड़ना था. हैंड पंप के नीचे उनका भाग्य लिखा होना था. लेकिन यहां अर्चना की तकदीर मात खा जाती है.  

अर्चना गौतम ने बिग बॉस हाउस में दमदार गेम खेला. अपने अंदाज और हिंसी करने की वजह से वह घर से बाहर भी हो गई थीं. उन्होंने शिव ठाकरे के साथ हिंसक रवैया अपनाया था, जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें बाहर का रास्त दिखा दिया था.

फिर वह शो में वापस आई थीं. हालांकि उनके तेवर तो नहीं बदले थे. लेकिन थोड़े नरम जरूर हो गए थे. अर्चना गौतम ने आखिर तक गेम अपने तरीके से खेला और किसी की एक नहीं सुनी. वह दोस्ती में भी कई बार गोता लगा जाती थीं. प्रियंका चाहर चौधरी के साथ उनका दोस्ती और दुश्मनी का रिश्ता रहा और उनकी ट्यूनिंग को फैन्स ने खूब पसंद किया.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/6qmHgbY

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू